फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Naukri Live: एनएचएम और एचपीसीएल समेत यहां निकलीं भर्तियां, जानें कहां-कितनी रिक्तियां

Wed, 27 Apr 2022 10:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Sarkari Naukri Live 2022 : सरकारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 41 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। एक दिसंबर, 2021 तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल स्वीकृत पदों में से पांच फीसदी यानी 41,177 पद खाली थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में सबसे ज्यादा 8,544 पद खाली थे। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में  नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें। amarujala.com/jobs
विज्ञापन
नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्र की नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:28 PM, 27-Apr-2022

Sarkari Naukri: इस विभाग में डिप्टी डायरेक्टर और हिंदी टाइपिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां

केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विदेश में प्रतिनियुक्ति के आधार पर कई पदों को भरने के लिए है। 

08:47 PM, 27-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मई, 2022 को शुरू होगी। वहीं, आयोग की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

07:52 PM, 27-Apr-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर हैं भर्तियां

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 503 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आयोग के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, जिला रजिस्ट्रार समक कई अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
06:46 PM, 27-Apr-2022

Sarkari Naukri: तेलंगाना पीएससी में निकलीं 500 से अधिक पदों पर भर्तियां

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती में शामिल होने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

04:08 PM, 27-Apr-2022

Jobs Results Live BPSC 66th Exam: 1828 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पात्र 

जो उम्मीदवार साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कुल मिलाकर 1,828 उम्मीदवार साक्षात्कार के दौर के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। 

विज्ञापन
02:54 PM, 27-Apr-2022

सरकारी नौकरी लाइव : BPSC 66th CCE Interview Schedule Released

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 66वें संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा इंटरव्यू राउंड के आयोजन की तारीखें जारी कर दी हैं। साक्षात्कार के लिए तिथियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर प्रकाशित की गई हैं। 

02:06 PM, 27-Apr-2022

Sarkari Vacancy: हरियाणा न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2022

हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त और सितंबर में आयोजित की गई थी। एचसीएस न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 पिछले साल 13 नवंबर को आयोजित की गई थी और परिणाम 04 मार्च को घोषित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

01:21 PM, 27-Apr-2022

Govt Jobs Update : HPSC HCS Judiciary Main Exam Admit Card

हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सिविल जज न्यायिक प्रभाग के 256 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। एचपीएससी एचसीएस न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना hpsc.gov.in पर उपलब्ध है। 

12:40 PM, 27-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: एचसीएस ज्यूडिशियरी सर्विस भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की एचसीएस ज्यूडिशियरी सर्विस भर्ती 2021 की मुख्य परीक्षा पंचकूला में छह से आठ मई तक आयोजित होने वाली है। एचसीएस ज्यूडिशियरी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए 8,000 से अधिक उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। 

11:45 AM, 27-Apr-2022

सरकारी नौकरी : HPSC Admit Card 2022

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक शाखा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

11:09 AM, 27-Apr-2022

Sarkari Vacancy: HPCL Technician Recruitment

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विशाखापत्तनम रिफाइनरी के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है। 

10:21 AM, 27-Apr-2022

Sarkari Result Naukri Live: NHM MP Recruitment 2022

वहीं, संविदा फार्मासिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए और एमपी फार्मेसी काउंसिल के रजिस्टर्ड होना जरूरी है। 

09:47 AM, 27-Apr-2022

Sarkari Naukri: NHM MP Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविदा स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की होना चाहिए, और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम या बीएससी (नर्सिंग) किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्टर्ड भी होना चाहिए।

09:06 AM, 27-Apr-2022

Results Jobs: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश की भर्ती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश की भर्ती में अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को स्ट्रेटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 

08:43 AM, 27-Apr-2022

Sarkari Job 2022: NHM MP Recruitment

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के शहरी स्वास्थ्य और कल्याण के लिए 1,222 संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पद भरने जा रहा हैं। 

08:20 AM, 27-Apr-2022

Sarkari Result Naukri Live: एनएचएम और एचपीसीएल समेत यहां निकलीं भर्तियां, जानें कहां-कितनी रिक्तियां

मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें