07:21 PM, 31-Dec-2022
Sarkari Jobs Exam SSC New Exam Calender 2023
STAFF SELECTION COMMISSION (SSC) ने नया एग्जाम कैलेंडर 2023-2024 (New Exam Calender 2023) जारी कर दिया है। असम राइफल्स परीक्षा, 2022 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) में कॉन्स्टेबल (GD) जनवरी-फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। एसएससी की सीएचएसएल यानी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) लेवल 2022 की परीक्षा को मार्च 2023 में आयोजित किया जाएगा। वहीं, एसएससी की मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना 17 जनवरी, 2023 को जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।