उम्मीदवारों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपरेंटिस भर्ती के लिए अपरेंटिसशिप इंडिया या दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in और secr.indianrailways.gov.in और पर खुद को पंजीकृत करवाना होगा।
कुल पदों की संख्या- 357
दिल्ली परिवहन निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक फोरमैन, सहायक फिटर और सहायक इलेक्ट्रीशियन (आर एंड एम) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 357 हैं।
जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन दिल्ली परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।
दिल्ली परिवहन निगम में सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है।
आईबी एसीआईओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर विजिट कर किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मई, 2022 तक है। उपरोक्त पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतनमान और अन्य भत्ते देय होंगे।
आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत इच्छुक उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन रिक्तियों पर आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mharecruitment.in पर विजिट करें और सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
भारत सरकार के इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरियां निकली हैं। इसके लिए आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में केंद्रीय सहायक खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 के 150 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। यह भर्ती पंजाब सरकार के गृह मामले एवं न्याय विभाग के अंतर्गत है। भर्ती के लिए आवेदकों के पास में लॉ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उनकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 को निर्धारित की है।
जो भी उम्मीदवार एक अच्छी सरकारी नौकरी चाहते हैं और इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द कर लें।
Sarkari Naukri Live Result: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है।