फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live Result: यूपीपीएससी, जेकेपीएससी समेत विभिन्न राज्यों में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां जानें आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Live Updates Latest Government Jobs Bharti Bank Vacancy Admit Card Answer Key Hindi News: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:15 PM, 03-May-2022

Govt Jobs: IB ACIO Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। हालांकि, सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

09:19 PM, 03-May-2022

GovT Jobs Result : IB ACIO Recruitment 2022

सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन,  या कंप्यूटर साइंस और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, या कंप्यूटर साइंस या आईटी में इंजीनियरिंग की हो।

08:17 PM, 03-May-2022

सरकारी नौकरी : आईबी एसीआईओ भर्ती

आईबी एसीआईओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर विजिट कर किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मई, 2022 तक है। 

विज्ञापन
06:45 PM, 03-May-2022

Sarkari Naukri 2022 : खुफिया विभाग में अधिकारी बनने का मौका

खुफिया विभाग ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती तकनीकी परीक्षा 2022 के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित करते कुल 150 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। 

05:20 PM, 03-May-2022

सरकारी नौकरी अपडेट : IB Recruitment 2022

आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
04:29 PM, 03-May-2022

Sarkari Naukri 2022: इंटेलिजेंस ब्यूरो की भर्ती

आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं।

03:25 PM, 03-May-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन

पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 को निर्धारित की है।

02:11 PM, 03-May-2022

Govt job 2022: ऐसे करें अपना आवेदन 

जो भी उम्मीदवार एक अच्छी सरकारी नौकरी चाहते हैं और इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

01:21 PM, 03-May-2022

Sarkari Job 2022: राज्य लोक सेवा आयोग में 100 से अधिक पदों पर भर्तियां

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। 

12:14 PM, 03-May-2022

सरकारी नौकरी: कब होगी परीक्षा?

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जून, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

11:47 AM, 03-May-2022

Sarkari Job 2022: भर्ती का विवरण

  • जूनियर स्केल पोजीशन के तहत पदों की संख्या- 100
  • राज्य पुलिस सेवा के तहत पदों की संख्या- 50 
  • राज्य लेखा सेवा के तहत पदों की संख्या- 70

11:15 AM, 03-May-2022

Govt Job: क्या है जरूरी योग्यता

प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। आयोग ने आवेदन करने वाला सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क हजार रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किए हैं।

10:51 AM, 03-May-2022

Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां

इस भर्ती के माध्यम से जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग कुल 220 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य प्रशासनिक सेवा में जूनियर स्केल पोजीशन, राज्य पुलिस सेवा और राज्य लेखा सेवा अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

 

10:21 AM, 03-May-2022

Govt Job: इस तारीख तक चलेंगे आवेदन

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई, 2022 तक निर्धारित की है।

10:06 AM, 03-May-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे करें अपना आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। इस परीक्षा के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रूप में ही आयोजित की जाएगी। 

09:47 AM, 03-May-2022

सरकारी नौकरी: जम्मू-कश्मीर पीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

09:35 AM, 03-May-2022

Govt jobs 2022: UPPSC APO Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग (सामान्य), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 200 रुपये, पूर्व सेना कर्मियों के लिए 80 रुपये और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए भी 80 रुपये है। वहीं, उत्तर प्रदेश के शारीरिक विकलांग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

 

09:25 AM, 03-May-2022

Sarkari Naukri 2022: UPPSC APO Recruitment के लिए आयु सीमा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 21 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार एक जुलाई, 2022 तक 40 वर्ष की आयु पार नहीं करनी चाहिए। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में पांच साल की छूट लागू होगी।

08:54 AM, 03-May-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर होंगी भर्तियां

भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश में 44 एपीओ रिक्तियों को भरने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हुई है और यह 21 मई, 2022 को समाप्त होगी। आयोग ने कहा कि वर्तमान में रिक्तियों की संख्या 44 है जो परिस्थितियों और आवश्यकता के आधार पर बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है। 

08:36 AM, 03-May-2022

Sarkari Naukri Live Result: यूपीपीएससी, जेकेपीएससी समेत विभिन्न राज्यों में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां जानें आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

Sarkari Naukri Live Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें