फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live Result: एनएचएआई और जेकेपीएससी की भर्तियां, स्नातक और 12वीं पास को मिलेंगी नौकरियां

Sun, 01 May 2022 05:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Live Updates Latest Government Jobs Bharti Bank Vacancy Admit Card Answer Key Hindi News: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:44 PM, 01-May-2022

Sarkari Jobs : JKPSC CCE Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें और परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगिन करें।
  3. सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  4. सभी मांगे गए विवरण दर्ज करने के बाद ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. अब सभी शेष दस्तावेज अपलोड कर दें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र और भुगतान रसीद का एक प्रिंट आउट प्राप्त करें।

05:18 PM, 01-May-2022

Govt Jobs : JKPSC CCE प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयु सीमा

जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग और सेवारत उम्मीदवारों के लिए 34 वर्ष निर्धारित की गई है। इस बीच, 35 वर्ष की आयु तक के शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

04:33 PM, 01-May-2022

Sarkari Job Exam: JKPSC CCE Recruitment

जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये लिए जाएंगे। इस बीच, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क राशि के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, पीएचसी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

विज्ञापन
03:45 PM, 01-May-2022

Sarkari Naukri: JKPSC CCE Recruitment 2022

  1. जेकेपीएससी सीसीई ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 25 अप्रैल, 2022
  2. जेकेपीएससी सीसीई ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 15 मई, 2022
  3. जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख : 26 जून, 2022 (रविवार)
  4. जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा की तिथि : 28 अक्तूबर, 2022

03:01 PM, 01-May-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट अपडेट: जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा

उम्मीदवारों के लिए जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 28 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
02:10 PM, 01-May-2022

Result Jobs Live Sarkari Naukri: जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा भर्ती

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 220 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल के 100 पदों के लिए हैं, 50 पद जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा के लिए हैं और 70 पद जम्मू-कश्मीर लेखा सेवा के लिए हैं। 

01:21 PM, 01-May-2022

Sarkari Naukri: JKPSC CCE Recruitment 2022

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2022 के आयोजन के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। परीक्षा के लिए आवेदन करने का लिंक सक्रिय किया जा चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर 15 मई तक आवेदन पत्र भर सकेंगे। 

01:17 PM, 01-May-2022

सरकारी नौकरी: एसएससी एमटीएस पेपर-2 के एडमिट कार्ड जारी

  1. उम्मीदवार सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  2. अब यहां होम पेज पर, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  3. यहां 'स्टेटस / डाउनलोड एडमिट कार्ड फॉर मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) परीक्षा 2020 (पेपर- 2) 08/05/2022 को आयोजित किया जाएगा, पर क्लिक करें। 
  4. इसके बाद स्क्रीन पर पूछे गए फील्ड में अपने पंजीकरण नंबर या रोल नंबर, माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. आपका एसएससी एमटीएस टियर-2 एडमिट कार्ड 2020 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट आउट रख लें।  

01:00 PM, 01-May-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result: SSC MTS Tier 2 Admit Card Out

उम्मीदवार अपने एमटीएस टियर-2 के प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस पेपर-2 के लिए परीक्षा आठ मई, 2022 को आयोजित की जाएगी।

12:19 PM, 01-May-2022

Sarkari Naukri Bharti Sarkari Result: SSC MTS Tier 2 Admit Card

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शुक्रवार को आगामी एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) यानी एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

11:23 AM, 01-May-2022

Sarkari Naukri LIVE: BPSSC PET 2022 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
  1. सबसे पहले उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  5. अब प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

11:04 AM, 01-May-2022

Govt Jobs : BPSSC PET 2022 प्रवेश पत्र जारी

प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और वन रक्षक अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी भी जारी हो गए हैं। आयोग की ओर से प्रवेश पत्र 30 अप्रैल, 2022 को जारी कर दिए गए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

10:39 AM, 01-May-2022

Sarkari Naukri Exam Update: बीपीएसएससी एसआई और वन रक्षक भर्ती परीक्षा

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 मई, 2022 से लेकर 16 मई, 2022 तक किया जाएगा। वहीं, वन रक्षक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 मई, 2022 को किया जाना निर्धारित है।

10:37 AM, 01-May-2022

Sarkari Job Exam Update : BPSSC PET 2022

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह परीक्षा कार्यक्रम को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

10:25 AM, 01-May-2022

Sarkari Naukri Live: एनएचएआई और जेकेपीएससी की भर्तियां, स्नातक और 12वीं पास को मिलेंगी नौकरियां

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और  वन रक्षक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। आयोग ने इसे लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें