फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: पांचवीं से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थियों के लिए निकली हैं बंपर नौकरियां

Thu, 27 May 2021 06:27 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:27 PM, 27-May-2021

Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के  पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

05:46 PM, 27-May-2021

JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में होगी 

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।

04:37 PM, 27-May-2021

JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 11 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जेकेपीएससी प्रशासन ने इस अहम परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय किया है। 

विज्ञापन
03:32 PM, 27-May-2021

Govt Jobs : एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के 1074 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार (रेलवे मंत्रालय) के उपक्रम, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1074 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसमें जूनियर मैनेजर के 101 पद, एग्जीक्यूटिव के 442 पद और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 521 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

02:55 PM, 27-May-2021

सरकारी नौकरी: एम्स के 700 पदों पर निकलीं नौकरियां, रेजिडेंट और असिस्टेंट के पदों पर होंगी भर्तियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश द्वारा 700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए नर्सिंग ऑफिसर के 300, जूनियर रेजिडेंट के 200, टेक्निकल असिस्टेंट के 100 और सीनियर रेजिडेंट के 100 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए एम्स के अधिकारियों ने 10 मई से 31 मई तक वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया है। साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रखा जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

विज्ञापन
01:57 PM, 27-May-2021

Govt Jobs : इन 280 पदों पर कर सकते हैं आवेदन, बस होनी चाहिए यह योग्यता

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गेट 2021 स्कोर के आधार पर इन पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 21 मई, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक साइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

12:57 PM, 27-May-2021

Sarkari Vacancy: भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती होने का मिल रहा है मौका, फौरन करें आवेदन

भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

11:56 AM, 27-May-2021

Sarkari Naukri 2021: यूपीपीआरपीबी ने 1329 पदों पर 15 जून तक करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा 9534 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर और पीएससी एवं अग्निश्मान द्वितीय अधिकारी के पदों पर की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

11:04 AM, 27-May-2021

Sarkari Jobs: ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल के 357 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

भारतीय वायु सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 357 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 1 जून 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- afcat.cdac.in पर जाकर 30 जून 2021 तकऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:30 AM, 27-May-2021

Govt Jobs: पश्चिमी रेलवे में निकलीं रिक्तियों के लिए यह है निर्धारित योग्यता

पश्चिमी रेलवे के विभिन्न पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास संबंधित विषय में एनसीवीटी/एससीवीटी का आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। 24 जून 2021 को अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदकों का चयन दसवीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। 

10:08 AM, 27-May-2021

सरकारी नौकरी: इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, तुरंत करें आवेदन

पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

09:30 AM, 27-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी करने का मौका

महिला और बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए 223 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आठवीं से लेकर दसवीं पास अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  

09:00 AM, 27-May-2021

Sarkari Jobs: दक्षिण मध्य रेलवे के 80 पदों पर साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

दक्षिण मध्य रेलवे ने 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती अस्पताल सहायक, विशेषज्ञ चिकित्सक, जीडीएमओ समेत विभिन्न पदों पर की जाएगी। 22 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट  scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर, सभी दस्तावेजों के साथ contractmedicalhyb@gmail.com पर ईमेल करना होगा। आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

08:30 AM, 27-May-2021

Sarkari Vacancy: एलआईसी एचएफएल के विभिन्न पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी- एचएफएल) ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 24 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसोसिएट ऑफिसर्स के छह पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी एलआईसी-एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2021 निर्धारित की गई है। एसोसिएट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का पे-स्केल सालाना छह से नौ लाख रुपये तक रहेगा। बता दें कि इस नौकरी के लिए कार्यस्थल दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, भोपाल, मुंबई रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

08:00 AM, 27-May-2021

Govt Job: दसवीं पास से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 7236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), असिस्टेंट टीचर, पटवारी और हेड क्लर्क के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 25 मई, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 24 जून, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

07:45 AM, 27-May-2021

सरकारी नौकरी: कांस्टेबल के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, 25 जून तक कर सकते हैं आवेदन

कर्नाटक पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कांस्टेबल के पदों  पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए 4000 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

07:30 AM, 27-May-2021

LIVE: पांचवीं से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थियों के लिए निकली हैं बंपर नौकरियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 6338 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। आयोग के अनुसार राज्य में कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन की वजह से ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि विस्तारित कर दी गई है। अब अभ्यर्थी 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई थी। जिसे अब 14 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें