फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: पुलिस, चिकित्सा, बिजली विभाग में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, आवेदन के लिए कुछ ही दिन शेष

Tue, 25 May 2021 07:29 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकलीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:28 PM, 25-May-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  • डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  • मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट- 2 पद
  • मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  • सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
     

06:48 PM, 25-May-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 01 जून कर दिया गया है।  

06:12 PM, 25-May-2021

बीएसएफ भर्ती : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन
05:30 PM, 25-May-2021

बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

04:58 PM, 25-May-2021

सरकारी नौकरी: फायरमैन भर्ती परीक्षा कुछ समय के लिए टली

बिहार सीएसबीसी ने फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 06 जून को आयोजित होने वाली थी। किंतु बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन
04:27 PM, 25-May-2021

SBI Clerk 2021 : एसबीआई ने निकाली 5327 पदों पर नौकरियां

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

03:45 PM, 25-May-2021

Govt Jobs: एम्स भुवनेश्वर में रेजिडेंट के पदों पर निकली हैं नौकरियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक कुल 90 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 18 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

02:40 PM, 25-May-2021

सरकारी नौकरी: पीएसपीसीएल के इन पदों पर होगा आवेदकों का चयन

कुल पद - 2632

  • सहायक लाइनमैन (एएलएम) - 1700 
  • क्लर्क - 549
  • असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (एएसएसए) - 290
  • जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल - 75
  • रेवेन्यू अकाउंटेंट - 18

01:50 PM, 25-May-2021

Sarkari Vacancy: पीएसपीसीएल ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर निकालीं नौकरियां

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट लाइनमैन, रेवन्यू ऑफिसर और जूनियर इंजीनियर समेत 2632 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार 31 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर 20 जून, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:44 PM, 25-May-2021

Sarkari Job : सिस्टम ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन

बॉम्बे हाई कोर्ट ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला और तालुका अदालत के लिए संविदा पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

11:43 AM, 25-May-2021

Sarkari Naukri Result: जारी हुआ परिणाम, सिविल जज के 252 पदों पर होगी भर्तियां

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल जज वर्ग-2 (प्रवेश स्तर) ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, 2019 (फेज-2) के परिणाम घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा 20 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जारी परिणाम के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1942 अभ्यर्थियों का चुनाव किया गया है। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल जज के कुल 252 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी है। 

10:47 AM, 25-May-2021

Govt Jobs Result: 96 पुरुष और 51 महिलाओं को हुआ चयन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन 2020 (सीडीएस) ने अंतिम परिणामों की घोषणा की है। इसके तहत आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर सीडीएस परीक्षा 1 और साक्षात्कार क्वालीफाई करने वाले 147 आवेदकों की सूची जारी की है। इसमें ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी पुरुष के पदों पर 96और ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी महिला के पदों पर 51 आवेदकों का चयन किया गया है। परीक्षार्थी लिस्ट यूपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 

10:07 AM, 25-May-2021

Govt Jobs : अब यूपीपीआरपीबी के पदों पर इस तारीख तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर और पीएससी एवं अग्निश्मान द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।

09:34 AM, 25-May-2021

सरकारी नौकरी: एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट और रेजिडेंट की जरूरत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर नर्सिंग ऑफिसर, जूनियर रेजिडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 700 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक 10 मई से 31 मई तक आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रखा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

09:10 AM, 25-May-2021

Sarkari Jobs: पीएसएसएसबी ने बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकालीं हैं नौकरियां

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (पीएसएसएसबी) ने 847 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेकट लिंक पर क्लिक करें।

08:32 AM, 25-May-2021

Sarkari Vacancy: भारतीय डाक के 4368 पदों पर जारी है आवेदन की प्रक्रिया

भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 4368 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों शामिल हैं। 10वीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:03 AM, 25-May-2021

Govt Job: विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर होंगी भर्तियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दाे अधिसूचना जारी कर की है। इसके अनुसार बिहार स्वास्थ्य विभाग में कुल 6338 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 4 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

07:45 AM, 25-May-2021

सरकारी नौकरी: गोवा पुलिस के विभिन्न पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

गोवा पुलिस द्वारा 938 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गोवा पुलिस भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

07:30 AM, 25-May-2021

LIVE: पुलिस, चिकित्सा, बिजली विभाग में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, आवेदन के लिए कुछ ही दिन शेष

पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक पर अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों से कुल 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 25 मई यानी आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें