फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 12000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर भर्तियां, अभी करें आवेदन

Sun, 23 May 2021 07:16 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:15 PM, 23-May-2021

सरकारी भर्ती : महिला और बाल विकास विभाग, चामराजनगर भर्ती परीक्षा

शैक्षणिक योग्यता 
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम आठवीं और दसवीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा 
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। 
चयन प्रकिया 
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते है। 

06:17 PM, 23-May-2021

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक भर्ती : महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 मई, 2021

पदों का विवरण
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - 70
  • आंगनबाड़ी सहायक कार्यकर्ता  - 153
इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 223 है। 

05:15 PM, 23-May-2021

सरकारी भर्ती : आठवीं और दसवीं पास को यहां सीधे मिल रही हैं नौकरियां 

महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है। महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
04:21 PM, 23-May-2021

सरकारी नौकरी: कोच के 320 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, 5 जून तक करें आवेदन

भारतीय खेल प्राधिकरण ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कोच और असिस्टेंट कोच के 320 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि का आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 05 जून को शाम 05 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2021 निधार्रित की गई थी।

03:11 PM, 23-May-2021

रेजिडेंट के पदों पर निकली हैं नौकरियां, 18 मई शुरू होंगे आवेदन 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक कुल 90 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 18 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

विज्ञापन
02:09 PM, 23-May-2021

Sarkari Naukri LIVE: रजिस्ट्रार और ऑफिसर के पदों पर मांगे गए आवेदन

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। वित्त मंत्रालय में रिक्त 53 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इन पदों पर आवेदन के लिए 07 जून, 2021 तक अंतिम तिथि। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के संबंध में अधिक जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

01:03 PM, 23-May-2021

आगंनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायक के पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए 223 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आठवीं से लेकर दसवीं पास अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  

11:56 AM, 23-May-2021

Sarkari Jobs: गाेवा पुलिस विभाग में जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

गोवा पुलिस द्वारा पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पर कुल 938 पदों आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं

10:57 AM, 23-May-2021

Govt Jobs: लिखित परीक्षा के आधार पर होगा सीनियर रेजिडेंट के 416 पदों पर चयन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 416 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 11 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 मई (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

10:30 AM, 23-May-2021

सरकारी नौकरी: अप्रेंटिस के 3591 पदों पर करें आवेदन, 13 डिवीजन में होगी भर्ती

पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिसूचना के मुताबिक 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

09:45 AM, 23-May-2021

Sarkari Naukri 2021: इंजीनियर्स के लिए हाईकोर्ट में निकलीं हैं भर्तियां

बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की डिग्री धारी इसके लिए योग्य हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

08:57 AM, 23-May-2021

Sarkari Jobs: बारहवीं पास के लिए सुनहरा अवसर, 847 पदों पर करें आवेदन

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (पीएसएसएसबी) ने भर्ती वार्डर और मैट्रॉन के 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

08:30 AM, 23-May-2021

Sarkari Vacancy: उप निरीक्षक के 1329 पदों पर जारी है आवेदन की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 1329 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 15 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकता है

08:01 AM, 23-May-2021

Govt Job: टीजीटी, पटवारी समेत 7236 पदों पर नौकरियां, 25 मई से करें आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 7236 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) असिस्टेंट टीचर, पटवारी और हेड क्लर्क समेत कई पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी और 24 जून 2021 तक जारी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

07:45 AM, 23-May-2021

सरकारी नौकरी: एमपीपीएससी ने स्थगित की 3 बड़ी भर्ती परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंजीनियरिंग सर्विस 2021 परीक्षा को दूसरी बार स्थगित कर दिया है। बता दें पहले एमपीपीएससी द्वारा यह परीक्षा 13 जून को आयोजित की जानी थी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद जल्द ही इंजीनियरिंग सर्विस 2021 परीक्षा की नई तिथि का एलान किया जाएगा। इस परीक्षा के साथ ही आयोग ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा, डेंटल सर्जन की प्रारंभिक परीक्षा 2019 को भी स्थगित कर दिया है।

07:30 AM, 23-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 12000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर भर्तियां, अभी करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर और पीएससी एवं अग्निश्मान द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।कोरोना महामारी की वजह बोर्ड ने 21 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब इन पदों के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकता है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें