फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां, जानिए कब तक करना है आवेदन

Sat, 22 May 2021 06:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021:कोरोना महामारी के दौरान जब कंपनियां युवाओं को नौकरी से निकाली रही है, तब इन सरकारी विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:58 PM, 22-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली हैं नौकरियां

पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बंपर नौकरियां निकली हैं। यहां असिस्टेंट लाइनमैन समेत विभिन्न पदों की 2632 रिक्तियां निकली हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी  pspcl.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 31 मई से होगी।

रिक्तियों का विवरण
रिवेन्यू अकाउंटैंट -18 पद
क्लर्क- 549 पद
जूनियर इंजीनियर- 75 पद
असिस्टेंट लाइनमैन-  1700 पद
असिस्टेंट सब स्टेशन सहायक- 290 पद

 

05:32 PM, 22-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में निकली नौकरियों का विवरण

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मंडी में निकली इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से ही शुरू हो चुकी है। 4 जून आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में तय सीमा के भीतर इन पदों के लिए आवेदन कर लें।

रिक्तियों का विवरण
टेक्निकल ऑफिसर वर्कशॉप- 1 पद
स्पोर्ट्स ऑफिसर- 1 पद
जूनियर टेक्निकल अधीक्षक- 6 पद
जूनियर अधीक्षक- 1 पद
जूनियर इंजीनियर सिविल- 3 पद
जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट- 12 पद

जूनियर इंजीनियर सिविल के पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री मांगी गई है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए फिटनेस टेस्ट पास मांगा गया है।

04:23 PM, 22-May-2021

Sarkari Naukri 2021: यहां 43 पदों पर निकली हैं नौकरियां, 4 जून तक करें आवेदन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मंडी ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां टेक्निकल ऑफिसर, स्पोर्ट्स ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों की है। कुल रिक्तियों की संख्या 43 है। इन रिक्तियों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitmandi.ac.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:37 PM, 22-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: शामली जिले में आंगनबाड़ी में नौकरी के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित आंगनबाड़ियों में निकलीं 53000 भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने शनिवार को शामली के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शामली शहर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी balvikasup.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून है। फिरोजाबाद, आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, फैजाबाद, हाथरस और सहारनपुर इत्यादी जिलों के लिए आवेदन प्रक्रियाएं खत्म हो चुकी हैं।

03:17 PM, 22-May-2021

Govt Jobs : जिला और तालुका न्यायालयों में होंगी भर्तियां

बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर महाराष्ट्र राज्य के जिला और तालुका न्यायालयों में 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है, जो 27 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in/bhcsysadm के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
02:15 PM, 22-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: पुलिस में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका

गोवा पुलिस द्वारा अधिसूचना जारी कर लिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 938 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

01:11 PM, 22-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : जारी है एम्स भुवनेश्वर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन प्रक्रिया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए सीनियर रेजिडेंट के कुल 90 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 18 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

11:51 AM, 22-May-2021

सरकारी नौकरी: सीएमआरएल के पदों पर 4 जून तक करें आवेदन

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी  4 जून तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अनुबंध के आधार पर दो साल के लिए नियुक्ति किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

11:08 AM, 22-May-2021

Sarkari Jobs: 7 जून से 30 जून के बीच यूपी के फतेहगढ़ में होने जा रही है सेना भर्ती रैली

भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। 7 जून से 30 जून 2021 के बीच उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में सैना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए बदायूं, लखीमपुरखेड़ी या लखीमपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर जिलों के अभ्यर्थी 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

10:25 AM, 22-May-2021

सरकारी नौकरी: पश्चिमी रेलवे में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

पश्चिमी रेलवे, मुंबई द्वारा अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दसवीं पास अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर 24 जून तक ऑनलाइन इस भर्ती की खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

09:43 AM, 22-May-2021

Govt Job Results: आरएसएमएसएसबी ने जारी किया सहायक रेडिग्राफर भर्ती का परिणाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक रेडियोग्राफर भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। आवेदक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सहायक रेडियोग्राफर के गैर अनुसूचित क्षेत्र के 959 और अनुसूचित क्षेत्र के 99 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। किंतु गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के केवल क्रमश: 732 और 18 पदों का ही परिणाम जारी किया गया है। कोर्ट में बचे हुए 89 पदों पर का मामला चलने और 219 पदों पर योग्य अभ्यर्थी न मिलने की वजह से इनका परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

09:31 AM, 22-May-2021

Sarkari Naukri 2021: एनटीपीसी के 280 पदों पर शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती गेट 2021 स्कोर के जरिए की जाएगी। 21 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित अन्य जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

09:02 AM, 22-May-2021

Sarkari Jobs: महिला और बाल विकास विभाग में निकलीं हैं नौकरियां

महिला और बाल विकास विभाग, कर्नाटक ने चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों 223 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आठवीं और दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:30 AM, 22-May-2021

Sarkari Vacancy: जून माह में प्रस्तावित दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित

देश में लगाता बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य अभियांत्रिकी यानी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 और दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2019 को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। दोनों परीक्षाएं जून 2021 माह में आयोजित होने वाली थीं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:00 AM, 22-May-2021

Govt Job: सब इंस्पेक्ट के पदों पर 15 जून तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के 9534 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

07:45 AM, 22-May-2021

सरकारी नौकरी: रजिस्ट्रार के पदों पर 7 जून तक करें आवेदन

वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सहायक रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 53 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जून और रिकवरी ऑफिसर के लिए 30 जून निर्धारित की गई है। चयनित आवेदकों को 2,09,200 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

07:30 AM, 22-May-2021

Sarkari Naukri 2021: इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां, जानिए कब तक करना है आवेदन

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में कोरोना संक्रमित मरीजों को समुचित उपचार, चिकित्सकीय सेवायें उपलब्ध कराने तथा मृत्यु दर को कम करने के लिए घर-घर सर्वे और दवाई वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 33 जिलों में कुल 1000 कोविड हेल्थ कंसल्टेंट और कोविड स्वास्थ्य सहायकों की भर्ती की जाने का आदेश जारी किया है। आवेदकों की भर्ती 31 जुलाई 2021 तक के लिए की जाएगी। बता दें आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें