KVS Recruitment 2022 यह होगी आयु सीमा
टीजीटी/ लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 और पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। जबकि पीजीटी पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट दी जाएगी।

KVS Recruitment 2022 तीन चरणों में चयन प्रक्रिया
केवीएस प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और नॉन टीचिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए तीन चरणों का आयोजन किया जाएगा। इनमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होगा। चयन के तीन चरणों में उत्तीर्ण रहे उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को चयन के इस चरण में भी सफल होना होगा, तभी वह इन पदों पर नियुक्ति होने के योग्य माने जाएंगे।
KVS Recruitment 2022 आवेदन फीस
उम्ममीदवारों को केंद्रीय विद्यालयों में इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।