फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live 2022: 10वीं पास के लिए रेलवे में ढाई हजार नौकरियां, एसबीआई पीओ परीक्षा भी शुरू

Sat, 17 Dec 2022 07:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri-Result Live 2022 Exam, Admit Card, Datesheet: नौसेना अग्निवीर भर्ती की आखिरी तारीख आज, एसबीआई पीओ परीक्षा भी शुरू हो गई है। वहीं, रेलवे ने पहली बार न केवल अपनी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की है, बल्कि इस वर्ष की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी की परीक्षाओं में चयनित 35,281 उम्मीदवारों को मार्च 2023 तक नौकरी प्रदान करने की समय-सीमा भी निर्धारित की है। पढ़िए सरकारी नौकरी, परीक्षा और रिजल्ट संबंधी सभी ताजा अपडेट amarujala.com/jobs/ पर ...
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:41 PM, 17-Dec-2022

Railway Recruitment 10वीं पास के लिए ढाई हजार नौकरियां

जाते हुए साल में रेलवे ने युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने ढाई हजार नौकरियां निकालीं हैं। इन नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। सेंट्रल रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन rrccr.com पर आमंत्रित किए हैं। 

07:30 PM, 17-Dec-2022

Jobs : नौसेना अग्निवीर भर्ती आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ी

नौसेना की सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शनिवार, 17 दिसंबर, 2022 को बंद होने वाली थी, लेकिन इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 28 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

06:53 PM, 17-Dec-2022

Sarkari Naukri Indian Navy Recruitment ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करके अपनी ई-मेल आईडी से अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  3. अब अपनी ई-मेल आईडी से लॉग इन करें और वर्तमान अवसर पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने डिस्प्ले पर अप्लाई का बटन आ रहा होगा उस पर क्लिक करें।
  5. अब वहां मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भर दें और संबंधित दस्तावेज अपलोड कर दें।
  6. इसके बाद उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें।

05:59 PM, 17-Dec-2022

Jobs Indian Navy Recruitment

भारतीय नौसेना की इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए है। यह भर्ती नौसेना के 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं।

विज्ञापन
05:24 PM, 17-Dec-2022

Jobs Update: 10वीं-12वीं पास के लिए 2100 से ज्यादा नौकरियां

10वीं-12वीं पास लोगों के लिए नौकरी पाने की राह खुल गई है। बीपीएनएल ने करीब 2100 पदों पर भर्ती शुरू की है। इन नौकरियों पर कम से कम 10वीं-12वीं तक पढ़े-लिखे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। अगर आप, 10वीं-12वीं पास या स्नातक कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो इस खबर को जल्दी से पढ़कर आवेदन कर दीजिए। 

04:33 PM, 17-Dec-2022
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Govt Vacancies Indian Navy Agniveer Recruitment

भारतीय नौसेना की सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शनिवार, 17 दिसंबर, 2022 को बंद होने वाली है। नौसेना एसएसआर एमआर अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जल्द आवेदन पूरा कर लें। आवेदन संबंधी पूरी जानकारी यहां पढ़ें

03:54 PM, 17-Dec-2022

Govt Jobs यूपीपीसीएल ने निकाली लेखा अधिकारी की भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये लागू है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं

03:22 PM, 17-Dec-2022

Sarkari Job UPPCL Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 20 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है।  

02:28 PM, 17-Dec-2022

CBSE CTET DECEMBER 2022 परीक्षा कब होगी?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां अभी घोषित नहीं की गईं हैं।

02:10 PM, 17-Dec-2022

Job Search भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती 2022 के तहत बीपीएनएल ने कुल 2106 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। बीपीएनएल भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। बीपीएनएल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। 

01:38 PM, 17-Dec-2022

Jobs Results Naukri 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरियां

10वीं-12वीं पास लोगों के लिए नौकरी पाने की राह खुल गई है। बीपीएनएल ने करीब 2100 पदों पर भर्ती शुरू की है। इन नौकरियों पर कम से कम 10वीं-12वीं तक पढ़े-लिखे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। अगर आप, 10वीं-12वीं पास या स्नातक कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो इस खबर को जल्दी से पढ़कर आवेदन कर दीजिए। 

12:53 PM, 17-Dec-2022

Govt Job Exams UPPCL Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL)  की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जानी है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है। 

11:47 AM, 17-Dec-2022

Jobs BPSC 68th CCE Prelims पंजीकरण 20 दिसंबर तक

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अधिसूचना के अनुसार, 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 नवंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक संचालित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द पूरा कर लें। 

11:18 AM, 17-Dec-2022

सरकारी नौकरी : बीपीएससी की परीक्षा में शामिल होते दो लाख उम्मीदवार

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए लिखित वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता परीक्षा 22 दिसंबर, 2022 को निर्धारित थी। हाल ही में परीक्षा के प्रवेश-पत्र भी जारी किए गए थे। परीक्षा में लगभग दो लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले थे।  

10:47 AM, 17-Dec-2022

Sarkari Vacancy: BPSC की परीक्षा स्थगित

10:42 AM, 17-Dec-2022

Govt Jobs Exam Postponement of Bihar Head Teacher Recruitment

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए लिखित वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता परीक्षा 22 दिसंबर, 2022 को निर्धारित थी। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में परीक्षा के प्रवेश-पत्र भी जारी किए गए थे। 

10:41 AM, 17-Dec-2022

Sarkari Naukri Exam बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी कर बताया गया है कि प्रधान शिक्षक भर्ती (हेड मास्टर रिक्रूटमेंट - विज्ञापन संख्या 04/2022) लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

10:24 AM, 17-Dec-2022

Sarkari Naukri: SBI PO Recruitment 2022 prelims exam

भारतीय स्टेट बैंक की एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा शनिवार, 17 दिसंबर से शुरू हो गई है। प्रीलिम्स के लिए एसबीआई पीओ परीक्षा 2022 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक की प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाने वाली है। 

10:21 AM, 17-Dec-2022

Results-Job 2022: RSMSSB Teacher Recruitment

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती शुरू की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती 2022 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

10:05 AM, 17-Dec-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: 10वीं पास के लिए रेलवे में ढाई हजार नौकरियां, एसबीआई पीओ परीक्षा भी शुरू

Indian Navy Agniveer Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में युवाओं के लिए बड़े स्तर पर जारी भर्ती प्रक्रिया अब खत्म होने जा रही है। भारतीय नौसेना की सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शनिवार, 17 दिसंबर, 2022 को बंद होने वाली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें