12:57 PM, 01-Nov-2022
SARKARI RESULTS राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा परिणाम आज जयपुर में होगा जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर शिक्षा विभागीय पंजीयक परीक्षाएं की ओर से गत दिनों आयोजित की गई प्री डीएलएड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जयपुर में जारी होगा। पंजीयन विभाग के गोपनीय शाखा के प्रभारी गणेश बोहरा ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला दोपहर दो बजे परिणाम जारी करेंगे। इस परीक्षा में पांच लाख 33 हजार 988 विद्यार्थी बैठे थे। यह परीक्षा प्रदेश के 2590 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।