10:00 AM, 02-Nov-2022
Sarkari Job सीआरपीएफ में अगले साल तक 29,985 भर्तियां
गृह राज्य मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुल 84,405 रिक्तियां हैं जिनमें असम राइफल्स में 9,659, सीमा सुरक्षा बल में 19,254, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में 10,918, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ 29,985 शामिल हैं। इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस यानी आईटीबी में 3,187 पद और सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी में 11,402 पद खाली हैं।