फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Results Jobs Live: विभिन्न राज्यों में निकलीं सरकारी भर्तियां, यहां जानें कहां, कब और कैसे करना है आवेदन?

Sat, 10 Dec 2022 07:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Govt Jobs Sarkari Naukri Exam Result: युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के अंतर्गत एमएसडीई द्वारा 12 दिसंबर को 25 राज्यों में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान युवाओं को हाथों-हाथ प्रशिक्षु वाली नौकरियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा देश भर में निकलीं अन्य बड़ी नौकरियों की पूरी जानकारी यहां AmarUjala.com/Jobs पर पढ़ें। 
विज्ञापन
Jobs, Exams and Results News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:49 PM, 10-Dec-2022

Govt Jobs Indian Navy Agniveer Bharti

भारतीय नौसेना एसएसआर एमआर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 17 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

07:28 PM, 10-Dec-2022

सरकारी नौकरी अपडेट: Bihar CSBC Firemen 2021 रिजल्ट जारी

बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस/बिहार अग्निशमन सेवा (विज्ञापन संख्या 01/2021) में फायरमैन के पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

06:25 PM, 10-Dec-2022

Sarkari Vacancy: CBSE CTET Exam UPdate

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी यानी सीटेट परीक्षा दिसंबर 2022 दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
05:45 PM, 10-Dec-2022

Govt Job Exams : कैसे बनते हैं ब्यूरोक्रेट?

आईएएस यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस से ही ब्यूरोक्रेसी यानी नौकरशाही में प्रवेश होता है। आईएएस में चयनित अभ्यर्थी विभिन्न मंत्रालयों में सचिव, विभागों या जिलों के प्रशासनिक अधिकारी/ जिलाधिकारी/ कलेक्टर बनते हैं। एक आईएएस अधिकारी ही भारतीय नौकरशाही के सबसे बड़े पद कैबिनेट सचिव तक भी पहुंच सकता है। मंत्रालयों में सचिव, उप सचिव, सहायक सचिव, अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव जैसे पद आईएएस अधिकारी को ही मिलते हैं।

04:44 PM, 10-Dec-2022

Results Jobs Live: कैसे बनते हैं आईएएस अधिकारी?

भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) को देश का सबसे अहम सरकारी सेवा विभाग माना जाता है। इसमें चयन संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE - Civil Service Examination) के माध्यम से होता है। 

विज्ञापन
03:53 PM, 10-Dec-2022

Jobs Exam Tips सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी टिप्स

  1. सिलेबस को बार-बार देखें।
  2. केवल मानक पुस्तकों का अध्ययन करें।
  3. पिछले 10 साल के प्रश्न पत्र को समय-सीमा में सॉल्व करें।
  4. जितना पढ़ रहे हैं,उसका दुगना समय लिखने में दें।
  5. अपनी हैंडराइटिंग पर ध्यान दें और वर्तनी की अशुद्धियों को कम करें।

02:48 PM, 10-Dec-2022

Govt Jobs 2022: SBI में इन पदों पर होगी भर्ती

  • उप प्रबंधक - 16 पद 
  • सीनियर एग्जीक्यूटिव - 17 पद 
  • एग्जीक्यूटिव - 02 पद 
  • सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव - 01 पद 
  • डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर - 01 पद 
  • असिस्टेंट डेटा ऑफिसर - 01 पद 
  • सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट - 16 पद 

02:16 PM, 10-Dec-2022

Sarkari Naukri LIVE: SBI SCO भर्ती 2022

एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण नौ दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2022 या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  

01:38 PM, 10-Dec-2022

Govt Bank Jobs SBI Recruitment

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) ने एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

01:37 PM, 10-Dec-2022

Sarkari Naukri 2022: National Apprenticeship Mela

मेले में उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन प्रतियां, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन प्रतियां, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और पासपोर्ट आकार के तीन फोटो ले जाने होंगे। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पहले ही कर लिया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचें।

01:35 PM, 10-Dec-2022

Sarkari Job: अप्रेंटिस मेले में पांचवीं से लेकर 12वीं पास तक की नौकरियां

यदि कोई भी युवा इनके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करना होगा और मेले के निकटतम स्थान का पता लगाना होगा। इस शिक्षुता मेले में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों को पांचवीं से लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही, कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/ आईटीआई डिप्लोमा या स्नातक होना अनिवार्य है। 

01:20 PM, 10-Dec-2022

Results Jobs Live: विभिन्न राज्यों में निकलीं सरकारी भर्तियां, यहां जानें कहां, कब और कैसे करना है आवेदन?

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा 12 दिसंबर, 2022 को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 197 स्थानों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला यानी प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) आयोजित किया जाएगा। इस दौरान युवाओं को हाथों-हाथ प्रशिक्षु वाली नौकरियां प्रदान की जाएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें