फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, अभी इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई; पढ़ें पूरा अपडेट

Sat, 11 Nov 2023 03:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: मेडिकल, पुलिस और बैंकिंग सहित कई सरकारी विभागों में ढेरों भर्तियां चल रही हैं। सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:08 PM, 11-Nov-2023

दिल्ली विश्वविद्यालय में भर्ती

DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

02:37 PM, 11-Nov-2023

सरकारी नौकरी 2023: इसरो में 10वीं पास के लिए भर्ती

ISRO VSSC Recruitment 2023: इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने लाइट व्हीकल ड्राइवर और हेवी व्हीकल ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.vssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

02:17 PM, 11-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: एम्स में भर्ती

AIIMS Deoghar Non Faculty Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देवघर में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे राज्य के युवाओं के लिए अच्छा मौका है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar।edu।in पर जाकर फॉर्म भर दें। आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन
02:17 PM, 11-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में भर्ती

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एचएएल भर्ती अभियान संगठन में 84 पदों को भरेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।

01:01 PM, 11-Nov-2023

सरकारी नौकरी भर्ती 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती

IGIMS Junior Resident Recruitment 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) पटना में जूनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.igims.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 दोपहर तीन बजकर 45 मिनट तक है।

विज्ञापन
01:00 PM, 11-Nov-2023

Sarkari Job 2023: जेई, टेक्नीकल ऑफिसर की भर्ती

SGPGIMS Recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है।

12:00 PM, 11-Nov-2023

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में भर्ती

BFUHS Recruitment 2023: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट पंजाब में कुल 249 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर, और नेत्र रोग अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2023 तक है।

11:59 AM, 11-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती

ITBP Constable GD Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये रिक्तियां खेल कोटा-2023 के तहत हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2023 से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी।

11:59 AM, 11-Nov-2023

Sarkari Job 2023: आईआईटी जम्मू में भर्ती

IIT Jammu Non-Teaching Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू ने रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए 05 नवंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitjammu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2023 तक है।

08:23 AM, 11-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती

Thane Municipal Corporation Staff Nurse Recruitment: ठाणे नगर निगम, महाराष्ट्र में स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट thanecity.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।...अधिक पढ़ें

08:15 AM, 11-Nov-2023

Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, अभी इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई; पढ़ें पूरा अपडेट

UP Sameeksha Adhikari Bharti: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर 09 अक्तूबर 2023 से भर्ती चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। ...अधिक पढ़ें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें