प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे। एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते। अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है। आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है।'
मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं और आगे भी यह कोशिश जारी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। धरती के स्वर्ग पर आने का ये अहसास ये अनुभूति शब्दों से परे है।
गांदरबल की हमीदा ने बताया कि एनआरएलएम स्कीम से जुड़कर एक गाय के साथ शुरुआत की थी। आज मैंने एक छोटी सी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल ली है। जिसमें पाउच पैकिंग के अलावा, चीज और दही भी बनाती हूं।
नाजिम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं एसपीजी से भी कहूंगा। कार्यक्रम के बाद मैं आपके साथ सेल्फी लूंगा।
पीएम मोदी ने पुलवामा के रहने वाले मधुमक्खी पालक नाजिम नजीर से बात की। नाजिम ने कहा कि मेरे घर की छत पर दो मधुमक्खी के बक्से रखे थे। मैं स्कूल में पढ़ता था। इन बक्सों को बढ़ाने के लिए इंटरनेट पर खोजा। 60 हजार का ऋण लिया और अब 200 बक्से हो गए हैं।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि रैली में जो लोग आएं हैं वह मोदी का परिवार है। क्योंकि ये जानते हैं कि जिस शिद्दत के साथ आप इनके दिल का दर्द समझ सकते हैं कोई और नहीं समझ सकता।