फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Jammu Live: पीएम बोले- पहले बम-बंदूक और अपहरण से जुड़ी खबरें आती थीं, अब विकसित हो रहा जम्मू-कश्मीर

Tue, 20 Feb 2024 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

खास बातें

PM Modi in Jammu Today Live Updates News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू के एमए स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:30 PM, 20-Feb-2024

पिछली सरकारों ने सैनिकों का सम्मान भी नहीं किया- पीएम

पीएम मोदी ने कहा पिछली सरकारों ने कभी हमारे सैनिकों का सम्मान नहीं किया। वन रैंक, वन पेंशन को लेकर कांग्रेस सरकार पिछले 40 साल तक हमारे सैनिकों से झूठ बोलती रही। यह भाजपा ही है जो ओआरओपी लेकर आई है।

01:25 PM, 20-Feb-2024

कश्मीर की वादियों में आने वाले भूल जाएंगे  स्विट्जरलैंड जाना 

पीएम ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे का काम तेजी से जारी है। इसके बनने पर जम्मू कश्मीर पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जम्मू कश्मीर की सुंदरता, परंपरा, मेहमाननवाजीके लिए यहां आने के आतुर हैं। जम्मू कश्मीर में देशी और विदेश पर्यटकों की संख्या में भारी उछाल आया है। पिछले साल जम्मू कश्मीर में दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए। पिछले साल बीते एक दशक में मां वैष्णो देवी आने वाले भक्तों की सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। कश्मीर की वादियों में आने वाले स्विट्जरलैंड जाना भूल जाएंगे।

01:15 PM, 20-Feb-2024

वो दिन दूर नहीं देशवासी जब ट्रेन से पहुंचेंगे कश्मीर

कश्मीर में कभी कभी बंद और हड़ताल का सन्नाटा रहता था। लेकिन अब रातों में चहल-पहल दिखाई देती है। पीएम मोदी ने कहा कि आज श्रीनगर से संगलदान और संगलदान से बारामुला के लिए ट्रेन चली है। वो दिन दूर नहीं जब देशवासी ट्रेन में बैठकर कश्मीर पहुंचेगे। आज कश्मीर को पहली इल्ट्रिक ट्रेन मिली है। अब जम्मू कश्मीर को दो वंदे भारत ट्रेन की सुविधा दी गई है। 

विज्ञापन
01:12 PM, 20-Feb-2024

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी दीवार थी अनुच्छेद 370

पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी दीवार अनुच्छेद 370 की थी। इस दीवार को भाजपा की सरकार ने ढहा दिया है। पीएम ने जनता से आह्वान किया कि इस लोकसभा के चुनाव में भाजपा को 370 सीटें दीजिए और एनडीए को 400 पार कर दिजिए।

01:09 PM, 20-Feb-2024

एक वो दिन थे जब स्कूल जलाए जाते थे, अब स्कूल सजाए जाते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक वो दिन थे जब स्कूल जलाए जाते थे, एक आज के दिन आए हैं जब स्कूल सजाए जाते हैं। पहले गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। लेकिन अब जम्मू में ही एम्स बनकर तैयार हो गया है। 

विज्ञापन
01:06 PM, 20-Feb-2024

परिवारवाद के चंगुल से आजाद हुआ जम्मू कश्मीर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर परिवारवाद का शिकार हुआ। अब प्रदेश परिवाद के चंगुल से बाहर निकल रहा है। कहा, जम्मू-कश्मीर को दशकों तक वंशवादी राजनीति का दंश झेलना पड़ा। उन्हें केवल अपने परिवारों की चिंता रही। जनता के हितों, जनता के परिवारों की नहीं...मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर को इस वंशवादी राजनीति से आजादी मिल रही है।

01:00 PM, 20-Feb-2024

कभी बंदूक, अपहरण, अलगाव से जुड़ी खबरें जम्मू कश्मीर से आती थी

पीएम मोदी ने कहा कि कभी बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव से जुड़ी खबरें जम्मू कश्मीर से आती थी। लेकिन अब जम्मू कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अब हमने विकसित जम्मू-कश्मीर का संकल्प लिया है। मुझे आप पर विश्वास है कि हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर रहेंगे। 70-70 साल से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही वर्षों में मोदी पूरे करके देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कहा पिछले चालीस वर्ष से मेरा जम्मू-कश्मीर से नाता रहा है। मेरी सारी खातिरदारी गुज्जर परिवार ही करते थे। उन्होंने खुशी जताई कि जंगलों तक में पानी मिल रहा है।
 

12:56 PM, 20-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के संबोधित किया। पीएम ने डोगरी भाषा से संबोधन शुरू किया। उन्होंने डोगरी में कहा कि उन्हें जम्मू में एक बार फिर आकर बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने डोगरी भाषा की कवित्री पदमा सचदेव का भी जिक्र किया, जिन्होंने कहा है कि 'मिठी ए डोगरे दी बोली, खंड मिठे लोग डोगरे।' पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ उनका चालीस साल से नाता रहा है।

दिसंबर 2013 में एमए स्टेडियम में ही की थी ललकार रैली

पीएम ने कहा, दिसंबर 2013 में जब मैंने यहां भाजपा की ललकार रैली में हिस्सा लिया था तो मैंने सवाल उठाया था कि जम्मू में आईआईटी और आईआईएम जैसे शैक्षणिक संस्थान क्यों नहीं बन सकते। हमने उन वादों को पूरा किया और आज जम्मू में आईआईटी और आईआईएम है। इसीलिए लोग 'मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी को समझते हैं।

12:51 PM, 20-Feb-2024

पुलवामा के रियाज ने पीएम मोदी से बातचीत, जल जीवन मिशन के लाभ के बारे में बताया

पीएम मोदी से कश्मीर के पुलवामा के रियाज अहमद ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनके गांव में पानी की बहुत दिक्कत थी। आज जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से पानी पहुंच रहा है। इसके तहत एक कमेटी का भी गठन किया गया है, जहां पानी की स्वच्छता की भी जांच होती है।

पीएम मोदी ने पूछा की क्या उनके गांव में सबके घर पानी पहुंचा है। इस पर रियाज ने बताया कि हां सभी के घर पानी पहुंच रहा है। रियाज ने यह भी बताया कि गुज्जर समुदाय से नाता रखते हैं। और प्रदेश की सरकार की योजनाओं का उन्हें लाभ मिल रहा है।

12:45 PM, 20-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में 'विकसित भारत विकसित जम्मू' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी लाल मोहम्मद से बातचीत की।
 

12:41 PM, 20-Feb-2024

पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी वीणा देवी से की बातचीत

किश्तवाड़ जिले से वीणा देवी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं। वीणा किश्तवाड़ के पाडर के अठोली की रहने वाली है वीणा। वीणा ने कहा किगांव का जीवन बहुत ही मुश्किल था। लकड़ियां काट कर चूल्हा जलाना पड़ता था। लेकिन उज्जवला योजना के सहयोग से अब उनके जीवन में नई रोशनी आई है। अब अपने परिवार के लिए गैस से खाना बनाती हैं। 

12:37 PM, 20-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश वितरित किए। पीएम ने आज करीब 1500 नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति आदेश बांटे।

12:28 PM, 20-Feb-2024

पीएम मोदी ने संगलदान-बारामुला इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री ने कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान (48 किलोमीटर) और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 
 

12:10 PM, 20-Feb-2024
पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

जम्मू कश्मीर में सामाजिक न्याय का नया अध्याय हुआ शुरू - डॉ. जितेंद्र सिंह

एमए स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि दस साल पहले दिसंबर 2013 में जम्मू में इसी जगह पर पीएम मोदी ने ललकार रैली को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल का निर्माण हुआ। प्रदेश के दो एम्स, आईआईटी, आईआईएम को जम्मू कश्मीर को मिले। जम्मू कश्मीर में सामाजिक न्याय के नया अध्याय का आरंभ हुआ। प्रदेश में गुज्जर, पहाड़ी, एसटी, एससी, कश्मीरी पंडितों, पश्चिम पाकिस्तान के शरणार्थियों को उनके अधिकार मिले।  

12:05 PM, 20-Feb-2024

अब पाकिस्तान हड़ताल के कैलेंडर जारी नहीं करता, अब उत्साह के कैलेंडर जारी होते हैं- उपराज्यपाल

एमए स्टेडियम में पीएम मोदी के स्वागत के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान एलजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। अब पाकिस्तान कश्मीर में हड़ताल के कैलेंडर जारी नहीं करता है। बल्कि प्रदेश प्रशासन उत्साह के कैलेंडर जारी करता है। अब जम्मू को प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में जाना जा रहा है। आईआईएम जम्मू, आईआईटी जम्मू, एम्स जम्मू का निर्माण जम्मू में हुआ है।

11:57 AM, 20-Feb-2024

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के एमए स्टेडियम पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में पीएम जनता को संबोधित करेंगे। मंच में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, सांसद जुगल किशोर शर्मा मौजूद हैं। एलजी मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री का जम्मू के एयरपोर्ट पर स्वागत किया।  
 

11:39 AM, 20-Feb-2024
एमए स्टेडियम को जाते हुए लोग - फोटो : निखिल मेहता

पीएम मोदी को सुनने का भारी उत्साह, एमए स्टेडियम हुआ फुल

पीएम मोदी को सुनने के लिए प्रदेश के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का हुजूम इतना बढ़ गया है कि एमए स्टेडियम भर चुका है और अब लोगों को जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर में और गुलशन ग्राउंड में जाने के लिए कहा जा रहा है। जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर और गुलशन ग्राउंड में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके लिए एमए स्टेडियम के साथ लगते विक्रम चौक में यह घोषणा की जा रही है।

11:26 AM, 20-Feb-2024
एमए स्टेडियम में पहुंचे लोग - फोटो : संजय कुमार

पीएम मोदी की जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

जम्मू के एमए स्टेडियम में पीएम मोदी की जनसभा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। इसे लेकर पहाड़ी समुदाय, अन्य एसटी और एससी के साथ-साथ पश्चिमी पाकिस्तान के हजारों शरणार्थियों में भारी उत्साह देखा गया है। जिन्हें प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण उनके बहुप्रतीक्षित अधिकार मिल गए हैं।

11:19 AM, 20-Feb-2024

बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान रेल सेवा होगी शुरू, दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान (48 किलोमीटर) और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं का लाकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन तथा बारामुला स्टेशन के बीच रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

श्रीनगर-संगलदान रेल खंड पर, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाना है। इसे लेकर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ राजेश खरे ने कहा, '48 किलोमीटर खंड का 90% हिस्सा सुरंगों से गुजरता है। इनमें एक सुरंग है 12.77 किमी लंबी है। यहां ट्रेनें विद्युत ऊर्जा से चलेंगी।'
 

11:16 AM, 20-Feb-2024

प्रधानमंत्री आज आईआईएम जम्मू के स्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे। वह एम्स जम्मू जम्मू का भी उद्घाटन करेंगे और आईआईटी जम्मू के शैक्षणिक परिसर और छात्रावास भवनों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसे लेकर उन्होंने 2013 में घोषणा की थी। यहां देखें...
 

 

10:50 AM, 20-Feb-2024
पीएम को सुनने के लिए एमए स्टेडियम पहुंचे लोग - फोटो : संजय कुमार

एमए स्टेडियम में पहुंचे सैकड़ों लोग

जम्मू के एमए स्टेडियम में पीएम मोदी को सुनने के लिए सैकड़ों लोग पहुंच गए हैं। स्टेडियम में 'मोदी-मोदी' के नारे गूंज रहे हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा में जम्मू संभाग के दस जिलों से 1700 से अधिक वाहनों में हजारो लोग पहुंच रहे हैं। इन वाहनों की पार्किंग के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 48 पार्किंग स्थल बनाए हुए हैं। 

कठुआ जिले से 257 बस और मेटाडोर से लोग पहुंचे हैं। इन वाहन डी बोर्डिंग प्वाइंट भगवती नगर और पार्किंग वेयर हाउस में की गई है। वहीं, सांबा से कुल 260 बस और मेटाडोर से लोग पहुंच रहे हैं। इन वाहनों का डी बोर्डिंग प्वाइंट भगवती नगर चौक और जबकि पार्किंग बेलीचराना में चौथे तवी पुल, फ्लयां मंडाल जाने वाले रास्ते, भगवती नगर यात्री निवासी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 

जम्मू जिले के विभिन्न स्थानों से 573 बस और मेटाडोर से लोग आए। आरएसपुरा से आने वाले वाहनों को चट्ठा मोड़ से डायर्वट किया गया है, जो पीर बाबा से रायपुर सवतारी से होते हुए बेलीचराना चौथे पुल से होकर जनसभा स्थल पहुंचेंग। इनका डी बोर्डिंग प्वाइंट वेयर हाउस है।

10:47 AM, 20-Feb-2024
पीएम मोदी को सुनने के लिए स्टेडियम जाते लोग - फोटो : निखिल मेहता

जयघोष लगाते हुए एमए स्टेडियम पहुंच रहे लोग

जम्मू के एमए स्टेडियम में पीएम मोदी को सुनने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। जम्मू में मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। लोग जयघोष करते हुए स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

10:42 AM, 20-Feb-2024
एम्स जम्मू, विजयपुर - फोटो : एजेंसी

आज पीएम मोदी करेंगे एम्स जम्मू का शुभारंभ, 1661 करोड़ की लागत से तैयार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जम्मू दौरे के दौरान करेंगे। एम्स जम्मू, जिला जम्मू के साथ लगते सांबा के विजयपुर में स्थित है, जो 226.84 एकड़ में फैला हुआ है। इसे 1661 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। एम्स में 30 जनरल और 20 सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे। पहले चरण में लगभग तीस से अधिक जनरल और सुपर स्पेशियलिटी विभागों में ओपीडी सेवाएं शुरू की जानी हैं।

10:39 AM, 20-Feb-2024

आईआईटी जम्मू को जनता को करेंगे समर्पित

आईआईटी जम्मू में 600 कमरों वाला हॉस्टल, एकसाथ बैठकर 500 छात्रों के खाना खाने वाला डाइनिंग हाल बनकर तैयार है। इसके अलावा कई अन्य अकादमिक सुविधाएं हैं।

10:27 AM, 20-Feb-2024

13375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास

पूरे देश में शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे के उन्नयन और विकास की दिशा में बढ़ाए गए कदम के तहत प्रधानमंत्री 13375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। राष्ट्र को समर्पित की जाने वाली परियोजनाओं में आईआईटी जम्मू, भिलाई व तिरूपति, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम, भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) कानपुर के स्थायी परिसर तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के देवप्रयाग (उत्तराखंड) और अगरतला (त्रिपुरा) स्थित दो परिसर शामिल हैं।

10:22 AM, 20-Feb-2024

PM Modi Jammu Live: पीएम बोले- पहले बम-बंदूक और अपहरण से जुड़ी खबरें आती थीं, अब विकसित हो रहा जम्मू-कश्मीर

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू के एमए स्टेडियम पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह साढ़े 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। 

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के 1500 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही विकसित भारत विकसित जम्मू कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी किया। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे रैली क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने के साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।   

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें