01:13 PM, 04-Nov-2021
सर्जिकल स्ट्राइक को यादकर पीएम ने कही ये बात
सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई, वह हर देशवासी को गौरव से भर देता है। मैंने उस दिन तय किया था कि सभी लोग सूर्यास्त से पहले लौट आएं। मैं उस दिन फोन पर ही लगा था और मेरे जवान उस दिन लौटकर सही सलामत आ गए। यहां अशांति फैलाने के कई प्रयास होते हैं और हो रहे हैं, लेकिन हर बार आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब मिलता है। मैं मानता हूं कि यह अपने आप में बड़ी प्रेरणा है। पांडवों ने अज्ञातवास के समय अपना कुछ समय इसी क्षेत्र में व्यतीत किया था। मैं यहां आकर अपने आप को आपकी ऊर्जा से जुड़ा महसूस कर रहा हूं।