फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election Result Live: परिणाम हुए साफ, एनसी-कांग्रेस गठबंधन बनाएगी सरकार, भाजपा 29 पर सिमटी

Tue, 08 Oct 2024 07:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

खास बातें

Jammu Kashmir Election Result Live 2024: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना पूर्ण हो गए हैं। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को मतदान हुआ था। परिणाम की संपूर्ण जानकारी के लिए यहां पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:02 PM, 08-Oct-2024

यह फैसला भाजपा की नीतियों के खिलाफ

सेंट्रल शाल्टेंग से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि यह उन लोगों की जीत है, जिन्हें पिछले 10 सालों में दबाया गया... लोगों को भाजपा की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वे इससे मुक्ति चाहते थे... यह फैसला भाजपा की नीतियों के खिलाफ है।

06:57 PM, 08-Oct-2024

भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीटें मिलीं 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद दिया है और भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीटें दी हैं। इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही BJP के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जम्मू-कश्मीर को आतंकमुक्त बनाकर देश के अन्य हिस्सों की तरह इसे विकसित बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

06:55 PM, 08-Oct-2024

'लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है'
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश करूंगा... मैं उन मतदाताओं का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के उम्मीदवारों को कामयाबी दिलाई है। एक बात तय है कि भाजपा की जम्मू-कश्मीर की जो सियासत रही है जनता ने उसके खिलाफ मतदान किया है... आम तौर पर देखा जाए तो आज उनका नामों-निशान इस चुनाव में मिट गया है लेकिन बड़ी बात ये है कि कश्मीर, जम्मू के पहाड़ी इलाके, यहां वोटों का बंटवारा नहीं हुआ... अब हम जो गठबंधन के लोग हैं हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इन 5 सालों में लोगों को एक साफ-सुथरी और ऐसी हुकूमत दें जो लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे।"

विज्ञापन
06:47 PM, 08-Oct-2024

अंतिम परिणाम इस तरह रहे

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। बीजेपी- 29 सीटें, पीडीपी- 3 सीटें, जम्मू-कश्मीर पीपल कॉन्फ्रेंस, सीपीआई(एम) और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट जीती और निर्दलीय- 7 सीटें।

04:26 PM, 08-Oct-2024
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजे - फोटो : अमर उजाला

चार बजे तक के रुझान

दोपहर चार बजे तक के आए रुझानों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस गठबंधन 49, भाजपा 29, पीडीपी तीन और अन्य नौ सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

विज्ञापन
03:36 PM, 08-Oct-2024

उमर को मिला जीत का सर्टिफिकेट

बडगाम से जीतने के बाद उमर अब्दुल्ला को मिला जीत का सर्टिफिकेट। 

03:09 PM, 08-Oct-2024

बिजबेहरा से जीती एनसी

श्री गुफवाड़ा-बिजबेहरा सीट से एनसी के उम्मीदवार बशीर अहमद शाह वीरी चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 33299 वोट मिले हैं। वहीं, महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीडीपी की उम्मीदवार इल्जिता मुफ्ती को 23529 वोट मिले हैं।

03:04 PM, 08-Oct-2024

नौशेरा सीट पर सुरिंदर कुमार चौधरी जीते

नौशेरा सीट से एनसी के उम्मीदवार सुरिंदर कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 35069 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के रविंदर रैना को 27250 वोट मिले हैं।

02:59 PM, 08-Oct-2024

यह एक बड़ी जीत है, हम जीत गए हैं: सज्जाद गनी लोन

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा, 'यह एक बड़ी जीत है। हम जीत गए हैं। मैं केंद्र से अपील करूंगा कि वह प्रयोग करना बंद करे। मुझे लगता है कि उन्हें राज्य का दर्जा देना चाहिए और इस क्षेत्र के लोगों को शांति से रहने देना चाहिए।'

02:47 PM, 08-Oct-2024

उमर अब्दुल्ला ने आवाम का कहा शुक्रिया
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और बडगाम से जीते उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि अभी पूरा नतीजा नहीं आया है, उसके बाद इस पर बात करेंगे। जिस तरह से एनसी को जीत मिली है, उसके लिए हम मतदाताओं के आभारी हैं। लोगों ने हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा समर्थन दिया है। अब हमारी कोशिश यह साबित करने की होगी कि हम इन वोटों के लायक हैं।

02:43 PM, 08-Oct-2024

एनसी को महबूबा मुफ्ती ने दी जीत पर बधाई
चुनाव परिणाम के बीच श्रीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान  पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई देती हूं। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी स्थिर सरकार के लिए वोट देने के लिए बधाई देती हूं। अगर यह स्पष्ट जनादेश नहीं होता, कोई सोचता कि कुछ गड़बड़ हो सकती है।
 

02:41 PM, 08-Oct-2024

उमर बनेंगे सीएम: फारूख अब्दुल्ला
श्रीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि 10 साल बाद लोगों ने हमें अपना जनादेश दिया है। हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें। यहां 'पुलिस राज' नहीं बल्कि 'लोगों का राज' होगा। 

आगे कहा कि हम जेल में बंद निर्दोष लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे। मीडिया स्वतंत्र होगा। हमें हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विश्वास पैदा करना होगा। मुझे उम्मीद है कि भारत के गठबंधन सहयोगी यहां राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए हमारे साथ लड़ेंगे। मुझे लगता है कि उमर अब्दुल्ला सीएम बनेंगे।
 

02:20 PM, 08-Oct-2024

डोडा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत

जम्मू कश्मीर में भाजपा 14 सीटों पर जीत गई है और एनसी ने 13 सीटों पर कब्जा कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने भी जम्मू कश्मीर में खाता खोला है। डोडा सीट से आप उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जीत दर्ज की है।

01:54 PM, 08-Oct-2024

भाजपा ने नौ सीटों और कांग्रेस एनसी गठबंधन ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। जेकेपीडीपी ने एक सीट दर्ज की है।

01:51 PM, 08-Oct-2024

पुलवामा में पीडीपी की जीत

पुलवामा में पीडीपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। वहीद उर रहमान को 24716 वोट मिले हैं। एनसी के मोहम्मद खलील को 16568 वोट मिले हैं। 

01:16 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: डोडा से आप के मेहराज मलिक आगे

डोडा से आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक आगे चल रहे हैं। 
मेहराज मलिक, आम आदमी पार्टी- 22611
गजय सिंह राणा, भाजपा- 18063 
खालिद नजीब, एनसी- 12771

01:13 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र भदरवाह राउंड 7

दलीप सिंह, भाजपा- 23535
शेख महबूब इकबाल, एनसी- 14665
नदीम शरीफ, कांग्रेस- 2333

01:09 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र बीरवाह राउंड 15

शफी अहमद वानी, एनसी- 19768
नजीर अहमद खान, निर्दलीय- 15757 
सरजान अहमद, निर्दलीय- 12134 

12:50 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: भाजपा और कांग्रेस-एनसी गठबंधन के खाते में दो-दो सीटें

हजरतबल और गुरेज सीट पर कांग्रेस-एनसी गठबंधन ने जीत दर्ज की है। वहीं, उधमपुर पूर्व और बसोहली सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीते हैं। 

12:48 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र बारामूला राउंड 10

जावेद हसन बैग, एनसी- 19367 
शोएब नबी लोन, निर्दलीय- 9105
तौसीफ मेहराज रैना, निर्दलीय- 5107

12:45 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र बनिहाल राउंड 11

सज्जाद शाहीन, एनसी- 29617
विकार रसूल वानी, कांग्रेस- 17713 
इम्तियाज अहमद शान, पीडीपी- 16772

12:43 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र बनी राउंड 6

डॉ.रामेश्वर सिंह, निर्दलीय- 15098 
जीवन लाल, भाजपा- 13744 
गौरी शंकर, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी- 3630 

12:41 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र बांदीपुरा राउंड 6

निज़ाम उद्दीन भट, कांग्रेस- 9919
उस्मान अब्दुल मजीद, निर्दलीय- 9192
सैयद शफात काज़मी, अपनी पार्टी- 4073

12:39 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र बाहु राउंड 13

विक्रम रंधावा, भाजपा- 30550
तरनजीत सिंह टोनी, कांग्रेस- 23208
पुष्प शबल्या, बसपा- 793

12:28 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: गुरेज सीट पर एनसी उम्मीदवार की जीत

गुरेज सीट से एनसी उम्मीदवार नजीर अहमद खान ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 8378 मत मिले हैं। भाजपा फकीर मोहम्मद खान को 7246 मत मिले हैं।

12:24 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र चानपोरा राउंड 9

मुश्ताक गुरु, एनसी- 11868
सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, अपनी पार्टी- 6753 
मोहम्मद इकबाल ट्रंबू, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी- 1173

12:08 PM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: बसोहली विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत

बसोहली सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां दर्शन कुमार को कुल 31874 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार चौ. लाल सिंह को 15840 मत मिले हैं।

11:53 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र अनंतनाग राउंड 6

पीरज़ादा मोहम्मद सैयद, कांग्रेस- 5400
महबूब बेग, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी- 3640 
हिलाल अहमद शाह, अपनी पार्टी- 3551 

11:51 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र अखनूर राउंड 8

मोहन लाल, भाजपा - 26554
अशोक कुमार, एनसी- 14143
चित्तर मनु, बहुजन समाज पार्टी- 660

11:49 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र बारामूला राउंड 7

जावेद हसन बेग, एनसी- 11747
शोएब नबी लोन, निर्दलीय- 4936 
तौसीफ मेहराज रैना, निर्दलीय- 4091

11:44 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र साम्बा राउंड 10

सुरजीत सिंह सलाथिया, भाजपा- 38061
रविंदर सिंह, निर्दलीय- 12136
विनोद कुमार, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी- 3701

11:42 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र उधमपुर पश्चिम राउंड 7

पवन कुमार गुप्ता, भाजपा- 18537
जसवीर सिंह, निर्दलीय- 9969 
सुमीत मगोत्रा, एनसी- 7455 

11:33 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र श्री गुफवाड़ा-बिजबेहरा राउंड 6

बशीर अहमद शाह वीरी, एनसी- 17615 
इल्तिजा महबूबा मुफ्ती, पीडीपी- 13281 
सोफी यूसुफ, भाजपा- 1848

11:19 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: विधानसभा क्षेत्र पुलवामा राउंड 6

वहीद उर रहमान पारा, पीडीपी- 11167 
मोहम्मद खलील, एनसी- 8309 
तलत माजिद अली, निर्दलीय- 1014

11:03 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: कुलगाम विधानसभा क्षेत्र राउंड 3

मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, सीपीएम- 5810
सयार अहमद रेशी, निर्दलीय- 3813
मोहम्मद अमीन डार, पीडीपी- 1417

10:58 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: लाल चौक विधानसभा क्षेत्र राउंड 5

शेख अहसन अहमद, एनसी- 5626
मोहम्मद अशरफ मीर, अपनी पार्टी- 1572
जुहैब यूसुफ मीर, पीडीपी- 998

10:51 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: शोपियां विधानसभा क्षेत्र राउंड 3

जावेद अहमद कादरी, भाजपा- 3845
शेख मोहम्मद रफी, एनसी- 3387
राजा अब्दुल वहीद, निर्दलीय- 3164

10:48 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: नौशेरा विधानसभा क्षेत्र- राउंड 4

सुरिंदर कुमार चौधरी एनसी- 16527
रविंदर रैना- 6866

10:36 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: बडगाम से उमर उब्दुल्ला आगे

बडगाम सीट से जेकेएनसी उम्मीदवार उमर उब्दुल्ला आगे चल रहे हैं। 

10:31 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: सोनावारी विधानसभा सीट

सोनावारी से जेकेएनसी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
एनसी:-8561 
अपनी पार्टी:-4283 
एआईपी:-3720

10:27 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: गुरेज निर्वाचन क्षेत्र

गुरेज निर्वाचन क्षेत्र -दूसरा राउंड 
फकीर मोहम्मद खान भाजपा- 3581 
नजीर अहमद खान- 2023 
डीपीएपी- 140

10:15 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: अनंतनाग से एनसी आगे

अखनूर से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल आगे हैं। अनंतनाग से एनसी उम्मीदवार पीरजादा मोहम्मद सईद आगे हैं। 

10:01 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: बिजबेहरा से बसीर अहमद शाह आगे

बिजबेहरा से एनसी उम्मीदवार बशीर अहमद शाह आगे चल रहे हैं। यहां इल्तिजा मुफ्ती अब पीछे हो गई हैं। वहीं, शोपियां में भाजपा उम्मीदवार आगे हैं।

09:53 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024

रुझानों में कांग्रेस-एनसी गठबंधन 50 और भाजपा 23 सीटों पर आगे चल रही है। 

09:38 AM, 08-Oct-2024

रविंदर रैना आगे

नौशेरा सीट से भाजपा के रविंदर रैना आगे हो गए हैं।

09:32 AM, 08-Oct-2024

जम्मू पूर्व से भाजपा के युद्धवीर सेठी आगे चल रहे हैं।

09:30 AM, 08-Oct-2024

रुझानों में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस-एनसी गठबंधन 54 और भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रहा है। 

09:27 AM, 08-Oct-2024

इल्तिजा मुफ्ती पीछे

बानी सीट से भाजपा के जवान लाल आगे चल रहे हैं। बिजबेरा से जेकेपीडीपी की इल्तिजा मुफ्ती पीछे हो गई हैं। यहां अब जेकेएनसी के बशीर अहमद शाह आगे चल रहे हैं। 

09:25 AM, 08-Oct-2024

नौशेरा से रविंदर रैना पीछे

नौशेरा सीट से रविंदर रैना पीछे हो गए हैं। अब यहां जेकेएनसी के सुरिंदर चौधरी आगे चल रहे हैं।

09:21 AM, 08-Oct-2024

गांदरबल सीट से उमर अब्दुल्ला आगे

गांदरबल सीट से उमर अब्दुल्ला ने बढ़त बना ली है। 

09:09 AM, 08-Oct-2024

कांग्रेस-एनसी गठबंधन 46 सीटों पर आगे चल रहा है और 29 सीटों पर भाजपा आगे है।

09:05 AM, 08-Oct-2024

बिजबेहरा सीट से इल्तिजा मुफ्ती आगे

बिजबेहरा सीट से महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती आगे चल रही हैं।

08:57 AM, 08-Oct-2024

गांदरबल सीट से उमर अब्दुल्ला पीछे

रुझानों में गांदरबल सीट से उमर अब्दुल्ला पीछे हो गए हैं। इसके अलावा बडगाम सीट से उमर अब्दुल्ला आगे हैं। 

08:41 AM, 08-Oct-2024

नौशेरा सीट से रविंद्र रैना आगे

कांग्रेस-एनसी 40 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। नौशेरा सीट से रविंद्र रैना आगे चल रहे हैं। पंपौर से हसनैन मसूदी ने बढ़त बनाई है। गांदरबल और बडगाम सीट से उमर अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं। 

08:36 AM, 08-Oct-2024

कांग्रेस-एनसी 31 सीटों पर आगे चल रही है और 26 सीटों पर भाजपा आगे है। 

08:28 AM, 08-Oct-2024

भाजपा और कांग्रेस-एनसी में कड़ी टक्कर

रुझानों में भाजपा और कांग्रेस-एनसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 19 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और कांग्रेस-एनसी 21 सीटों पर आगे है। वहीं, पीडीपी तीन सीटों पर आगे चल रही है।

08:24 AM, 08-Oct-2024

गांदरबल सीट से उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट से आगे चल रहे हैं। जम्मू वेस्ट से भाजपा के अरविंद गुप्ता आगे चल रहे हैं।

08:22 AM, 08-Oct-2024

शुरुआती रुझानों में भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस-एनसी 18 सीटों पर आगे है।

08:14 AM, 08-Oct-2024

भाजपा-एनसी में कड़ी टक्कर

शुरुआती रुझानों में भाजपा और एनसी में कांटे की टक्कर है। 12 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा और कांग्रेस-एनसी के उम्मीदवार छह-छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।

08:07 AM, 08-Oct-2024

रुझानों में एनसी का खाता खुला

रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस का खाता खुल गया है। एक सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 

08:05 AM, 08-Oct-2024

भाजपा एक सीट पर आगे

जम्मू कश्मीर का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में है। रुझानों में भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

08:00 AM, 08-Oct-2024

वोटों की गिनती शुरू

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में पहला रुझान आ जाएगा। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

07:58 AM, 08-Oct-2024

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजौरी जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक शर्मा ने कहा, 'मतगणना शुरू होने जा रही है। वोटों की गिनती से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा कर ली गई है। सभी ECI साइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। तगणना प्रक्रिया में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

07:54 AM, 08-Oct-2024

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

चुनाव परिणाम के नतीजे सभी पार्टियों की प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं। खासकर अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। यदि भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई तो कांग्रेस समेत कश्मीर केंद्रित पार्टियों को इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर होने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी, अपनी पार्टी, इंजीनियर रशीद की पार्टी, पीपुल्स कांफ्रेंस के साथ ही नेकां, पीडीपी व कांग्रेस की साख का सवाल है। जमात के प्रभाव का भी परिणाम आकलन करेगी क्योंकि जमात से जुड़े कई लोग निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।

07:42 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result Live: भाजपा बहुमत से आएगी और भाजपा की सरकार बनेगी: मोहन लाल भगत

अखनूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल भगत ने कहा, 'मतगणना शुरू होने वाली है, भाजपा बहुमत से आएगी और भाजपा की सरकार बनेगी। जम्मू-कश्मीर में इस बार भाजपा की सरकार और भाजपा का ही मुख्यमंत्री होगा।'

07:39 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result Live: भाजपा जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी: अरविंद गुप्ता

जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंद गुप्ता ने कहा, "हम मतगणना से पहले माता रानी के दर्शन करने आए हैं। लोगों में अच्छा उत्साह है, नतीजे अच्छे आएंगे। मैं एग्जिट पोल पर नहीं बल्कि एक्जैक्ट पोल पर विश्वास करता हूं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भाजपा की विचारधारा से ही होगा। भाजपा जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।'

07:32 AM, 08-Oct-2024

मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जम्मू-कश्मीर में सभी 20 मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें 837 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। सभी मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा के लिए एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। ड्रोन से भी मतगणना स्थलों की निगरानी होगी।

07:21 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर की पहली सरकार का फैसला आज

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पहली सरकार का फैसला आज होगा। विधानसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर की सियासत किस करवट बैठेगी? मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल्स में जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर त्रिशंकु जनादेश का अनुमान लगाया गया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे।

07:14 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Result 2024: मतगणना को लेकर कहीं पर कोई हाय हल्ला न हो

जम्मू के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने कहा है कि मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर कहीं पर कोई हाय हल्ला न हो। उन्होंने अपील की कि जिस तरह से लोगों ने शांतिपूवर्क मतदान में हिस्सा लिया। उसी तरह मतगणना के दिन भी शांति बनाकर रखें और कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें।

07:12 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: दोनों संभागों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम में बंदोबस्त जांचे

मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बुलेटप्रूफ बंकरों को केंद्रों के बाहर तैनात किया गया है। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन का कहना है कि जम्मू, राजोरी, पुंछ, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में सुरक्षाबलों की पर्याप्त मात्रा में तैनाती की गई है। किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था में चूक न हो, इसके लिए जरूरी आदेश दिए गए हैं। वहीं एडीजीपी कश्मीर वीके विर्दी का कहना है कि कश्मीर के सभी जिलों श्रीनगर, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, बारामुला, गांदरबल, पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग आदि में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। हर मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

07:05 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result Live: मतगणना आज, केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आएगा। मतगणना को लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के थ्री टायर बंदोबस्त किए गए हैं। सोमवार को सभी 20 जिला मुख्यालयों में निर्धारित केंद्रों पर सुरक्षा सहित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अफसरों ने अपने-अपने जिले के स्ट्रांग रूम पहुंचकर सुरक्षा के बंदोबस्त परखे।

06:34 AM, 08-Oct-2024

Election Results Jammu Kashmir: पूजा-पाठ में जुटे नेता

मतगणना शुरू होने से पहले राज्य के कई बड़े नेता पूजा-पाठ में जुट गये हैं। भाजपा के रवींद्र रैना सुबह-सवेरेसे हवन-यज्ञ में व्यस्त हैं और अपनी जीत के लिए कामना कर रहे हैँ। 

06:10 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

आज होने वाली मतगणना के मद्देनजर तमाम केंद्रों पर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद है। संवेदनशील मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वोटों की गिनती सवेरे 8 बजे से शुरू होगी। 

06:03 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

जम्मू-कश्मीर में सभी 20 मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें 837 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। सभी मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा के लिए एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। ड्रोन से भी मतगणना स्थलों की निगरानी होगी।

05:48 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Result 2024: अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पहला चुनाव

अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में किसका मंगल होगा...भाजपा का, जो जम्मू-कश्मीर में सत्ता के लिए दशकों से इंतजार कर रही है? या नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन का, जो एक दशक से सत्ता से बाहर है। गठबंधन सरकारों से राज्य को मुक्ति मिलेगी या नंबर गेम में महबूबा मुफ्ती की पीडीपी, इंजीनियर रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी और जमात व निर्दलीयों की भूमिका बढ़ जाएगी? जोड़-तोड़, मोलतोल और तिकड़मबाजी से छुटकारा मिलेगा, या राज्य इसी जकड़न में कस जाएगा? मंगलवार को ईवीएम खुलते ही इन सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

05:21 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result Live: जमात-रशीद, अपनी पार्टी का अहम होगा रोल

मुख्य दलों के अलावा सभी की निगाहें सांसद इंजीनियर रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी, जमात व अपनी पार्टी पर है। इनसे जुड़े कई प्रत्याशी अलगावादी पृष्ठभूमि से हैं। एनसी इनके पीछे भाजपा का हाथ बताती रही। इनमें कई चेहरे एनसी व पीडीपी को कड़ी टक्कर देते नजर आए। नतीजे बताएंगे िक घाटी की जनता ने इन्हें मुख्यधारा में स्वीकारा या पुराने दलों को ही अपनाया। देखना दिलचस्प होगा कि अलग पहचान व विचार वाले ये दल किसके साथ खड़े नजर आते हैं?

04:20 AM, 08-Oct-2024

Jammu Kashmir Election Result Live: परिणाम हुए साफ, एनसी-कांग्रेस गठबंधन बनाएगी सरकार, भाजपा 29 पर सिमटी

Jammu Kashmir Election Result: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद आज मंगलवार को परिणाम आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान हुआ था। अब आठ अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती होगी और फिर उसके बाद ईवीएम के जरिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सुबह आठ बजे के बाद से रूझान आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें