फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan Tension Live: श्रीनगर समेत 15 जगहों पर मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, सायरन बजते ही छाया ब्लैकआउट

Fri, 09 May 2025 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

खास बातें

India Pakistan News, Operation Sindoor Live Updates News in Hindi: भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद आज एक बार फिर से बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। जिसका सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी हो रही है। वहीं जम्मू, श्रीनगर में ब्लैक आउट हो गया है।

विज्ञापन
जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 09-May-2025

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इलाके में कुछ धमाकों की आवाज के साथ फायरिंग की भी आवाज सुनाई दी गई। बताया जा रहा है कि वहां ड्रोन मूवमेंट देखी गई है। इसके अलावा श्रीनगर एयरपोर्ट के आसपास भी कुछ संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट की खबरें प्राप्त हुई हैं, जिसके बाद कुछ फायरिंग और ब्लास्ट की आवाजें सुनाई दी। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के कुछ इलाकों में सायरन की आवाज सुनी गई। और उसके साथ ही ब्लैकआउट हो गया। 

11:12 PM, 09-May-2025

जम्मू कश्मीर में 15 ड्रोन किए गए नष्ट
अवंतीपोरा, श्रीनगर एयरफील्ड और बारामूला के ऊपर भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने लगभग 15 ड्रोन नष्ट किए गए। सारे हमलों को सेना ने नाकाम कर दिया गया है। वहीं एयरपोर्ट के पास भी ड्रोन को मार गिराया गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है।
 

11:05 PM, 09-May-2025

श्रीनगर एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला नाकाम
शुक्रवार देर रात श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा एयरबेस पर ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया गया है। जबकि जम्मू और दक्षिण कश्मीर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में धमाके सुने गए। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयासों को विफल कर दिया था। भारतीय सेना के पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद बारामुल्ला जिले का आसमान जगमगा उठा।

विज्ञापन
10:54 PM, 09-May-2025

घबराने की कोई जरूरत नहीं: भाजपा नेता शगुन परिहार
किश्तवाड़ में भारत-पाकिस्तान तनाव पर भाजपा नेता शगुन परिहार ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हमारे पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। किसी को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है और हम सेना द्वारा लिए गए किसी भी फैसले का समर्थन करेंगे।
 

10:39 PM, 09-May-2025

जम्मू एयरपोर्ट के पास धमाकों की आवाज

विज्ञापन
10:19 PM, 09-May-2025

श्रीनगर एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला
श्रीनगर हवाई अड्डे पर संदिग्ध ड्रोन से हमला हुआ है। जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने जानकारी साझा की है। 

10:05 PM, 09-May-2025

सीएम उमर की जनता से अपील
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में ब्लैकआउट और बीच-बीच में धमाकों की आवाजों के बीच हर किसी से घर पर रहने की अपील की। सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाजें सुनी जा सकती हैं। जहां मैं हूं, वहां से धमाकों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। शायद भारी तोपों की आवाज़ें हैं।
 

09:46 PM, 09-May-2025

नागरोटा में पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए
जम्मू-कश्मीर के नागरोटा में ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया गया है। इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। सांबा में भारी गोलाबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी दे रही है।
 

09:30 PM, 09-May-2025

जम्मू समेत इन इलाकों में हुआ ब्लैक आउट
रक्षा सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने ब्लैकआउट के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन को रोका था। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई इलाकों में एहतियातन ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर और उधमपुर क्षेत्र, हरियाणा के अंबाला और पंचकूला क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट किया गया है। वहीं पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जैसलमेर में भी ब्लैकआउट लागू किया गया है।
 

09:27 PM, 09-May-2025

राजौरी, पठानकोट और अखनूर में भी हुआ ब्लैकआउट
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया है। यहां भी धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। लाल धारियां दिखीं हैं। अखनूर, पठानकोट में भी ब्लैकआउट हो गया है।
 

09:12 PM, 09-May-2025

जम्मू में धमाकों की आवाजें, श्रीनगर में ब्लैक आउट हुआ
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लगातार दूसरी रात जम्मू क्षेत्र में धमाके सुनाई दिए और सायरन बजने लगे। जिससे शहर अंधेरे में डूब गया। जम्मू, सांबा और पड़ोसी पंजाब के पठानकोट जिले में भी ड्रोन देखे गए और उन पर कार्रवाई की जा रही है। श्रीनगर में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर स्थानीय लोगों से एहतियात के तौर पर लाइटें बंद करने को कहा गया है।

09:07 PM, 09-May-2025

श्रीनगर और सांबा में ब्लैकआउट
जम्मू-कश्मीर के सांबा और श्रीनगर में ब्लैकआउट हो गया है। भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोनों को रोकने पर लाल धारियां देखी गईं। साथ ही विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

09:06 PM, 09-May-2025

जम्मू के उधमपुर में पूरी तरह से ब्लैक आउट हो गया है। वहीं सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के कारण पुंछ में धमाकों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। 
 
 

09:03 PM, 09-May-2025

सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन को रोका
सांबा में धमाकों की आवाज सुनी दे रही है। वायु रक्षा ने ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया है।
 

08:55 PM, 09-May-2025

सांबा में कस्बे के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर एयर डिफेंस सक्रिय हो गया है। एडी गन ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

08:46 PM, 09-May-2025

जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। कई ड्रोन को मार गिराया गया है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले अंधेरा होते ही पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी शुरू हो गई थी। 

08:30 PM, 09-May-2025

जम्मू में ब्लैक आउट
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू में फिर से गोलाबारी हो रही है। जिसके बाद जम्मू में ब्लैक आउट हो गया है। कई सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग हो रही है। जबकि कई जगहों से धमाकों की आवाजें आ रही हैं। 

07:48 PM, 09-May-2025

पाकिस्तान की ओर से फिर सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान की ओर से रात होते ही एक बार फिर से फायरिंग शुरू हो गई है। उड़ी के बाद पुंछ और कुपवाड़ा के कई इलाकों में भारी गोलाबारी हो रही है। तंगधार में भी गोलीबारी हो रही है। वहीं जम्मू में ब्लैकआउट हो गया है।

07:21 PM, 09-May-2025

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा हथियारों और तोपों से गोलीबारी फिर से शुरू हो गई है। गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं। 
 

06:45 PM, 09-May-2025

उड़ी में भारी गोलाबारी शुरू
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक बार फिर से उड़ी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू हो गई है। बीते कई दिनों से सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से नागरिकों पर हमले किए जा रहे हैं। गोहालन उड़ी में भारी गोलाबारी हो रही है।

06:14 PM, 09-May-2025

सीमा से सटे गांवों में दहशत का माहौल
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर भारी गोलीबारी हुई। इसके चलते सीमा से सटे गांवों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की और जा रहे हैं।

06:13 PM, 09-May-2025

एलजी मनोज सिन्हा ने हालात का लिया जायजा
सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा पाकिस्तान की ओर से कोशिशें की गईं, लेकिन भारतीय सेना हर परिस्थिति के लिए तैयार है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन सब कुछ कर रहा है ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीमावर्ती गांवों का दौरा किया है जहां नुकसान हुआ है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जा रहा है।

06:12 PM, 09-May-2025

जवानों से मिले LG सिन्हा
शुक्रवार को बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षाबलों से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र की वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।
 

06:11 PM, 09-May-2025

ऐसा जिंदादिल शहर रात भर धमाकों के बावजूद खामोशी ओढ़े रहा, सुबह होते ही चल पड़ा
गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से हुए ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी की गूंज से जम्मू शहर कांप उठा। रात करीब 8:30 बजे हमला शुरू हुआ और पूरी रात धमाके और गोलीबारी की आवाजें गूंजती रही। भारतीय सेना ने हमले का माकूल जवाब देते हुए आसमान में आतंकियों के ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। रात भर लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहा। सुबह 4:15 बजे धमाकों की तीव्रता फिर से बढ़ी, जो सुबह तक जारी रही। लेकिन जैसे ही घड़ी ने सुबह 8 बजाए, हालात पूरी तरह सामान्य हो गए। ऐसा प्रतीत हुआ मानो कुछ हुआ ही न हो।

04:55 PM, 09-May-2025

कुपवाड़ा में एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त
जम्मू-कश्मीर में बीती रात पाकिस्तान की ओर से भारी सीमा पार से की गई गोलाबारी के कारण कुपवाड़ा में एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।
 

04:48 PM, 09-May-2025

अब कैसा है घाटी का माहौल?

04:14 PM, 09-May-2025

नागरिक इलाकों को निशाना बना रही पाक सेना
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से ही एलओसी और भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बेवजह फायरिंग जारी थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो सीधे नागरिकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की जा रही है। गुरुवार रात जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती कस्बे में पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलाबारी में वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में नागरिक के घरों को नुकसान पहुंचा।

03:09 PM, 09-May-2025

पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी सीसीटीवी में कैद

पुंछ में एक घर के सीसीटीवी फुटेज में पाकिस्तान की गोलाबारी के सबूत मिले हैं।

देखें यह वीडियो-

01:48 PM, 09-May-2025
गोलीबारी से विस्थापित लोगों से मुलाकात - फोटो : @CM_JnK

सीएम उमर अब्दुल्लाह ने गोलीबारी से विस्थापित लोगों से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

गोलीबारी के चलते विस्थापित हुए लोगों के लिए बनाए गए शेल्टर कैंपों का दौरा किया गया। वहां रह रहे परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें भरोसा दिलाया गया कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी आवश्यक सुविधाएं बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाएं ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

01:45 PM, 09-May-2025
विस्थापित चमन लाल के घर को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

अखनूर में पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया गया

अखनूर के नाईवाला कैम्प में जहां छम्ब के विस्थापितों को प्लाट मीले थे वहां सेना ने रात को पाकिस्तानी ड्रोन हवा में मार गिराया। ड्रोन के अंशों से नाईवाला कैम्प में रहने वाले चमन लाल ले बाथरूम को नुकसान पहुंचा है। चमन लाल 1971 युद्ध के विस्थापित हैं यह छम्ब के सिंगरी गांव से आए हैं और सरकार द्वारा दिये गए प्लाट में रहते हैं।

01:36 PM, 09-May-2025

सीमा पर हिंसा बंद करें, कश्मीर के मासूमों को न बनाएं निशाना

पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीमा पार हमलों को चिंता जताते हुए भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वे इन हिंसक हमलों को रोकें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग सीमा पर लगातार तनाव और हमलों की चपेट में आ रहे हैं, और इस संघर्ष से सबसे अधिक नुकसान बच्चों को होता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, उन्होंने इसे इंसानियत के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस सिलसिले को तुरंत रोका जाए।
 

12:42 PM, 09-May-2025
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लगी लंबी कतारें

हमले के बाद जम्मू रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटरों के बाहर में लंबी कतारें देखने को मिल रही है। 

12:38 PM, 09-May-2025
शुक्रवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर हाईवे पर रामबन में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर हाईवे पर रामबन में लगा जाम

शुक्रवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया।

12:13 PM, 09-May-2025

एलओसी पर बढ़ते तनाव के बीच डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने किया GMC राजोरी का दौरा

एलओसी पर लगातार बढ़ते तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने आज राजौरी स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) का दौरा किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हों।

11:42 AM, 09-May-2025

बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकियों को किया ढेर
बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ जम्मू के अनुसार, कल रात 11 बजे आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ ने बताया कि 8-9 मई 2025 को बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम सात आतंकवादी मार गिराए। साथ ही पाकिस्तान की ढांढर पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा।

11:29 AM, 09-May-2025

India-Pakistan Tension Live: श्रीनगर समेत 15 जगहों पर मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, सायरन बजते ही छाया ब्लैकआउट

कल रात आठ बजे जम्मू में बज उठे सायरन
कल रात आठ बजे जम्मू शहर धमाकों से गूंजने लगा। धमाकों के साथ ही पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई। बाजारों में खरीदारी करने निकले लोग भी सुरक्षित जगहों की ओर लौटने लगे। मिसाइलों का मलबा लपटों के साथ गिरते देखा गया।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें