फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: हल्की बारिश के बीच उधमपुर पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा के प्रबंध कड़े

Tue, 24 Jan 2023 05:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

खास बातें

Khaas Baatein: Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra Today Live News in Hindi: जम्मू में मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत नगरोटा से हुई। यहां से करीब पांच किलोमीटर तक पदयात्रा करते हुए कारवां आगे बढ़ा। इसके बाद झज्जर कोटली में राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। दोपहर बाद हल्की बारिश के बीच यात्रा उधमपुर पहुंची। पढ़ें भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Udhampur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:53 PM, 24-Jan-2023

भारत जोड़ो यात्रा जम्मू जिले को पार कर उधमपुर जिले में प्रवेश किया। उधमपुर में हल्की बारिश के बीच राहुल गांधी के कारवां ने दस्तक दी। बड़ी संख्या में कांग्रेस सदस्य एवं आम जन यात्रा के स्वागत के लिए पहुंचे। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच पदयात्रा आगे बढ़ी। 

01:21 PM, 24-Jan-2023
Rahul Gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेसवार्ता में बोले राहुल- दिग्विजय के बयान से कांग्रेस असहमत, सेना कुछ भी करे, सबूत की जरूरत नहीं

जम्मू के झज्जर कोटली में राहुल गांधी प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा से उनका लक्ष्य भाजपा और आरएसएस की तरफ से बनाए गए नफरत के माहौल के खिलाफ खड़े होना है। जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का मुद्दा है। प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा बहाल होनी चाहिए। इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश के लोगों के दुख दर्द को समझने का मौका मिल रहा है।

- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के बयान से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस बयान से सहमत नहीं है। सेना कुछ भी करे। इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह का निजी विचार हैं। यह पार्टी और उनका विचार नहीं है।

- पूर्व मंत्री लाल सिंह और गुलान नबी से जुड़े सवाल पर कहा- वह पूर्व मंत्री लाल सिंह की भावनाओं की सराहना करते हैं। उन्होंने यात्रा का स्वागत किया। गुलाम नबी आजाद के 90 प्रतिशत नेता उनकी पार्टी में ही हैं। अगर उनके किसी कृत्य से लाल सिंह या किसी अन्य को ठेस पहुंची हो तो इसके लिए उन्हें खेद है।

- एक और सवाल के जवाब में कहा- हम समझते हैं कि जम्मू कश्मीर मुश्किल समय से निकल रहा है। जम्मू और कश्मीर के बीच में भाजपा ने खाई बनाई है। उसे दूर करना चाहते हैं। मोहब्बत की एक नहीं बल्कि बहुत सी दुकानें खोली जानी चाहिए। हिंसा से कुछ हासिल नहीं हो सकता है। मोहब्बत  और सद्भावना से आगे बढ़ा जा सकता है।

 - एक अन्य सवाल के जवाब में कहा- आरएसएस भाजपा नेता के दिमाग में है कि पैसे से, सत्ता से कुछ भी किया जा सकता है। कोई भी सरकार खरीदी जा सकती है। कुछ भी खरीदा जा सकता है। लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को बता देगी कि यह देश सचाई से चलता है। पैसा, घमंड और सत्ता से नहीं।

- अनुच्छेद 370 पर उनका क्या पक्ष है। इस सवाल के जवाब में राहुल बोले- इसके लिए पार्टी का रेजुलेशन देख सकते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने बार-बार यही कहा।

12:12 PM, 24-Jan-2023
Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया

लद्दाख से आए कांग्रेस के सदस्यों ने राहुल से की मुलाकात, प्रदेश के मुद्दों से कराया अवगत

नगरोटा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लद्दाख से आए कांग्रेस के सदस्यों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान लद्दाखी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को लद्दाख के मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
11:33 AM, 24-Jan-2023
Bharat Jodo Yatra - फोटो : सोशल मीडिया

कंटीली तारों के पीछे खड़े जवानों से मिले राहुल गांधी

जम्मू के नगरोटा में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की। कैम्पस की कंटीली तारों के पीछे खड़े जवान अपने मोबाइल कैमरे से फोटो ले रहे थे। इस देख राहुल गांधी उनके नजदीक गए। जवानों संग हाथ मिलाया और उनका कुशलक्षेम भी जाना। 

11:13 AM, 24-Jan-2023
Bharat Jodo Yatra - फोटो : सोशल मीडिया

पदयात्रा के दौरान नन्ही बच्ची संग मस्ती करते नजर आए राहुल

नगरोटा में पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी एक नन्ही बच्ची से मिले। परिवार सहित यात्रा में पहुंची बच्ची संग मस्ती करते राहुल गांधी नजर आए।
 

विज्ञापन
10:41 AM, 24-Jan-2023
Bharat Jodo Yatra - फोटो : सोशल मीडिया

यात्रा में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर, कहा- कारवां का राजनीति से सामाजिक महत्व अधिक

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं नेता उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में जुड़ने से पहले सुबह जम्मू से उर्मिला मातोंडकर ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके लिए यह यात्रा राजनीति से अधिक सामाजिक महत्व रखती है। सामाजिक मूल्यों पर चलने वाले इस कारवां में वह शामिल हो रही हैं। इस यात्रा में बहुत सारा प्यार, स्नेह, विश्वास और भारतीयता है और यह भारतीयता का दीया सबके मन में इसी तरह जलता रहना चाहिए।
 

09:56 AM, 24-Jan-2023

Bharat Jodo Yatra: हल्की बारिश के बीच उधमपुर पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, सुरक्षा के प्रबंध कड़े

जम्मू के सिद्दड़ा स्थित वन सुरक्षाबल मैदान पर रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह सात बजे भारत जोड़ो यात्रा शीतली (नगरोटा चेक पोस्ट के पास) से शुरू हुई। यात्रा नगरोटा के पुराने रूट से आगे बढ़ी। इसमें झज्जर कोटली तक यात्रा का जाना प्रस्तावित है, जिसके आगे रैंबल उधमपुर से यात्रा शुरू होगी।

कांग्रेस के शेड्यूल के तहत 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी। इस दौरान शाम 4 बजे लंबेड बनिहाल में कॉर्नर बैठक का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें