फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Jammu Live: कठुआ में सीएम योगी का हमला, कहा- अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है

Wed, 10 Apr 2024 02:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ

खास बातें

CM Yogi in Jammu Kathua : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ पहुंचे। शहर कठुआ के जिला खेल मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने उधमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। डॉ. जितेंद्र सिंह पर तीसरी बार भाजपा ने विश्वास जताया है। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकारी की उपलब्धियां भी गिनाई और कांग्रेस पर करारा जुबानी प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:07 PM, 10-Apr-2024

सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आराध्यों के अस्तित्व पर खड़े किए गए सवाल

सीएम योगी ने कहा, 'पहले सनातनी लोगों की आस्था से हमेशा खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस ने हमारे आराध्यों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर देशवासियों को निराश किया है। पहले काशी विश्वनाथ धाम विकसित हो गया है। पहले यहा संकरी गली थी। अब रोजाना 50000 लोग भी पहुंचे तो जगह की कमी नहीं होगी।'

उन्होंने कहा, जिस ब्रिटेन ने कई दशकों तक देश पर राज किया उस ब्रिटेन को पीछे कर हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। अन्यथा पिछली सरकारों ने इन इलाकों को लावारिस छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा पर शक नहीं किया जा सकता आज तक जब भी विपदा आई है, वह देश को छोड़कर भाग निकले हैं। उन्होंने कहा कि अब देश को आगे बढ़ने का समय है। भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना होगा, ऐसी उन्होंने जनता से अपील की।

01:03 PM, 10-Apr-2024

'अब धूम धड़ाके के साथ निकलती है कावड़ यात्रा'

सीएम योगी बोले, 'अब यूपी में भगवान भोलेनाथ की कावड़ यात्रा धूम धड़ाके के साथ निकाली जाती है। मैं आज यहां नहीं भारत के निर्माण के लिए पहुंचा हूं मोदी जी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने और डॉक्टर जितेंद्र सिंह को लगातार तीसरी बार सांसद बनने के लिए आपके समक्ष आया हूं।'

01:01 PM, 10-Apr-2024

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया

सीएम योगी ने कहा, 'चुनाव हो जाएंगे तो आप लोगों को अयोध्या आने की योजना बनानी चाहिए। अब अयोध्या आने में कोई समस्या नहीं है। जो कुछ वर्ष पहले गया होगा उसे समस्या हुई होगी। अब सब बदल गया है। अयोध्या में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। यूपी में कोई गड़बड़ी करता है तो हम संकोच नहीं करते हैं।' 

विज्ञापन
12:48 PM, 10-Apr-2024

'जब अच्छी सरकार बनती है तो पांच सौ वर्षों का इंतजार भी खत्म हो जाता है'

सीएम योगी ने कहा कि पहले अयोध्या का नाम लेने से भी लोग कतराते थे। कहा, 'जब अच्छी सरकार बनती है तो पांच सौ वर्षों का इंतजार भी समाप्त हो जाता है। जो एक्सीडेंटल हिंदू हैं उन्होंने राम और कृष्ण को ही नकार दिया था।'

उन्होंने कहा, 'आज से पहले अयोध्या का नाम लेने से लोग डरते थे। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जब अयोध्या गया तो लोगों ने कहा कि आपके यहां आने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं तो मैंने जवाब दिया कि लोगों के नाराजगी को देखते हुए क्या वह अपने आराध्य से ना मिले। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी। कांग्रेस कहती है कि राम हुए ही नहीं कृष्णा हुए ही नहीं।'

12:45 PM, 10-Apr-2024

'अब पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान देता है सफाई'

सीएम योगी ने कठुआ में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा के देश में एक मजबूत सरकार ने लोगों को कई सुविधाएं दीं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला। स्वास्थ्य की सुविधाएं भी नागरिकों को दिया जा रहा है। अब देश में पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें उसका हाथ नहीं है। क्योंकि उसे पता है कि अब भारत में मजबूत सरकार है।

विज्ञापन
12:38 PM, 10-Apr-2024

'दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है'

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर आतंकवाद को खत्म किया है। अब दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है।

12:33 PM, 10-Apr-2024

यूपी के सीएम योगी ने संबोधन किया शुरू

भाजपा प्रत्याशी डॉ, जितेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने माता वैष्णो, बाबा बर्फानी, माता सुकराला के जयघोष लगाए। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया।

12:23 PM, 10-Apr-2024
कठुआ में भाजपा की जनसभा - फोटो : संवाद

पगड़ी पहना कर डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएम योगी का किया स्वागत

सीएम योगी कठुआ के जिला खेल मैदान में जनसभा में पहुंच गए हैं। मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएम योगी को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

12:05 PM, 10-Apr-2024
कठुआ: जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अनिल कुमार

रविंद्र रैना ने भरी हुंकार, मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

कठुआ के जिला खेल मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने उधमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार भी किया।

11:07 AM, 10-Apr-2024
कठुआ भाजपा की जनसभा में पहुंचे लोग - फोटो : अनिल कुमार

छह जिलों में फैला है उधमपुर संसदीय क्षेत्र, ये प्रत्याशी मैदान में, 19 को मतदान

उधमपुर संसदीय क्षेत्र प्रदेश के छह जिलों कठुआ, उधमपुर, रियासी, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ में फैला हुआ है। भाजपा ने तीसरी बार इस सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने चौधरी लाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। गुलाम नबी आजाद की पार्टी ने जीएम सरूरी को चुनावी रण में उतारा है। इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

10:54 AM, 10-Apr-2024
सीएम योगी की जनसभा में पहुंचे लोग - फोटो : अनिल कुमार

जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंच रहे लोग, भाजपा समर्थकों में गजब का उत्साह

यूपी के सीएम योगी की जनसभा में शामिल होने के लिए लोग जिला खेल मैदान में पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंच सज चुका है। पंडाल और कुर्सियां लग चुकी हैं और लोग अपनी-अपनी सीट पर विराजमान होना शुरू हो गए हैं। भाजपा के झंडे झूल रहे हैं।भाजपा समर्थकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उधमपुर सीट पर तीसरी भाजपा का परचम लहराने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की यूपी के सीएम योगी कठुआ पहुंच रहे हैं। 

10:39 AM, 10-Apr-2024

जम्मू, सांबा, कठुआ में बॉर्डर पर अलर्ट

पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अफसर कठुआ पहुंच हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ की रैली को देखते हुए कठुआ, सांबा और जम्मू में अलर्ट जारी किया गया है। खासकर तीनों जिलों के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बीएसएफ को भी सीमा पार से घुसपैठ की आशंका के चलते अलर्ट किया गया है।

सुरक्षा के लिए पुलिस की तरफ से एक विशेष प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के मुताबिक ही पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता किए हैं। क्योंकि कठुआ में एक पुल टूटा हुआ है। यातायात एक नाले के बीच से होकर संचालित है।

इसे देखते हुए यातायात पुलिस को भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कठुआ आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं, पुलिस की तरफ से लखनपुर से लेकर जम्मू तक हाइवे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी अलर्ट किया गया है। खासकर कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों के बॉर्डर से जुड़ते लिंक रोड पर नजर रखी जा रही है।

10:38 AM, 10-Apr-2024

जीएमसी में वीवीआईपी रूम, वेंटिलेटर रिजर्व

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठुआ आगमन को लेकर जीएमसी में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसको लेकर जीएमसी में वीवीआईपी रूम और वेंटिलेटर रिजर्व किया गया है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ के ब्लड ग्रुप एबी पॉजीटिव का स्टॉक रिजर्व किया गया है। वहीं, हर मेडिसिन सर्जरी सहित हर प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टरों को स्टैंड बाई पर रखा गया है। 

मंगलवार को पहुंची एनएसजी कमांडो की टुकड़ी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल तक मार्च किया। इस दौरान उन्होंने जीएमसी में जाकर प्रबंधों का जायजा लिया। जीएमसी प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने कहा कि जीएमसी में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

10:37 AM, 10-Apr-2024

चार्टड प्लेन से पहुंचेंगे जम्मू एयरपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह सबसे पहले जम्मू एयरपोर्ट पर चार्टड प्लेन के जरिए पहुंचेंगे और चॉपर से कठुआ पुलिस लाइन पहुंचेंगे। उसके बाद एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करने के बाद वह वापस पुलिस लाइन से चॉपर के जरिए जम्मू के लिए रवाना होंगे। पूर्व विधायक राजीव जसरोटिया ने बताया कि जनसभा से पूर्व शहर में रैली निकाली जाएगी। इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा किया।

10:17 AM, 10-Apr-2024

CM Yogi In Jammu Live: कठुआ में सीएम योगी का हमला, कहा- अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ 10 अप्रैल को कठुआ पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे के करीब योगी आदित्यनाथ जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर शहर में सुरक्षा चाक चौबंध कर दी गई है। एनएसजी कमांडो और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सिक्योरिटी विंग ने सुरक्षा की कमान संभाली है।

इससे पहले मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो बार रिहर्सल की गई। इस रिहर्सल में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी आनंद जैन, एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल के अलावा एनएसजी, सिक्योरिटी विंग और उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के पुलिस लाइन से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक के रूट पर भी रिहर्सल की गई। वहीं, आम लोगों के लिए मंगलवार सुबह से ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें