फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Phase 5 Live: बिना खौफ, जमकर बरसे वोट, बारामुला में 54.21% और लद्दाख में 67.15 % मतदान

Mon, 20 May 2024 06:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू-कश्मीर/लद्दाख

खास बातें

Baramulla And Ladakh Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जम्मू-कश्मीर की बारामुला सीट और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की एक मात्र संसदीय सीट पर मतदान हुआ। दोनों निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। यहां पढ़ें दोनों क्षेत्रों के मतदान की लाइव रिपोर्ट...
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:48 PM, 20-May-2024

बारामुला लोकसभा सीट में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं। विस क्षेत्रवार देखें पांच बजे तक की वोटिंग प्रतिशत-

  • विधानसभा क्षेत्र- वोटिंग प्रतिशत
  • बांदीपोरा- 56.13 %
  • बारामुला- 48.20 %
  • बीरवाह- 55.62 %
  • बडगाम- 48.12 %
  • गुलमर्ग- 54.45 %
  • गुरेज- 39.77 %
  • हंदवाड़ा- 66.76 %
  • करनाह- 56.65 %
  • कुपवाड़ा- 55.68 %
  • लंगेट- 60.08 %
  • लोलाव- 55.72 %
  • पट्टन- 52.90 %
  • राफियाबाद- 54.69 %
  • सोनवारी- 58.64 %
  • सोपोर- 40.10 %
  • त्रेहगाम- 57.31 %
  • उड़ी- 59.07 %
  • वंगूरा-क्रीरी- 47.10 %
  • औसत वोटिंग- 54.21 %

लद्दाख में तीन बजे तक 67.15 प्रतिशत मतदान हुआ-
  • कारगिल- 71.45 %
  • लेह- 62.50 %

05:38 PM, 20-May-2024
सोपोर में मतदान करने पहुंचे लोग - फोटो : साकिव नबी

बारामुला में पांच बजे तक 54.21% वोटिंग, लद्दाख में 67.15 % मतदान

बारामुला सीट पर पांच बजे तक 54.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, लद्दाख में 67.15 फीसदी वोटिंग हुई है।

05:13 PM, 20-May-2024
लद्दाख के उपराज्यपाल ने किया वोट - फोटो : डीपीआईआर, लद्दाख

लद्दाख के उपराज्पाल ने किया वोट 

लद्दाख के उपराज्यपाल सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा और लद्दाख फर्स्ट लेडी नीलम मिश्रा ने लेह में एक मतदान केंद्र पर पांचवें चरण के मतदान के दौरान वोट किया। उन्होंने सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन
04:52 PM, 20-May-2024
ग्रीन पोलिंग स्टेशन - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

मतदान के साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश

सुंबल के इंद्रकोट में ग्रीन पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां मतदाताओं को वोट करने के साथ ही उन्होंने पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया गया।

04:27 PM, 20-May-2024

पहली बार वोट करके युवा वोटर उत्साहित

पुंजवा विलगाम से पहली बार वोट करने पहुंची युवा वोटर तहमीना जाविद ने वोट डालने के इसके महत्व के बारे में बताया। 


 

विज्ञापन
03:55 PM, 20-May-2024

बारामुला लोकसभा सीट में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं। विस क्षेत्रवार देखें तीन बजे तक की वोटिंग प्रतिशत-

  • विधानसभा क्षेत्र- वोटिंग प्रतिशत
  • बांदीपोरा- 46.86 %
  • बारामुला- 39.44 %
  • बीरवाह- 46.00 %
  • बडगाम- 40.71 %
  • गुलमर्ग- 44.99 %
  • गुरेज- 35.02 %
  • हंदवाड़ा- 53.06 %
  • करनाह- 49.17 %
  • कुपवाड़ा- 45.17 %
  • लंगेट- 50.97 %
  • लोलाव- 46.97 %
  • पट्टन- 43.02 %
  • राफियाबाद- 47.48 %
  • सोनवारी- 46.55 %
  • सोपोर- 31.11 %
  • त्रेहगाम- 47.17 %
  • उड़ी- 50.20 %
  • वंगूरा-क्रीरी- 40.55 %
  • औसत वोटिंग- 44.90 %

लद्दाख में तीन बजे तक 61.26 प्रतिशत मतदान हुआ-
  • कारगिल- 66.05 %
  • लेह- 56.10 %

03:33 PM, 20-May-2024
बारामुला लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : बासित जरगर

बारामुला में तीन बजे तक 44.90% वोटिंग, लद्दाख में 61.26% मतदान

बारामुला लोकसभा सीट पर तीन बजे 44.90% वोटिंग हुई है। तीन बजे ही बारामुला सीट पर हुए मतदान ने पिछले चार बार के लोकसभा चुनावों के मतदान रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बारामुला में 2019 में 34.89 %, 2014 में 39.13%, 2009 में 41.84% और 2004 में 35. 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, लद्दाख में तीन बजे तक 61.26% मतदान हुआ है। 

03:26 PM, 20-May-2024
पट्टन में मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली

लड़कों के हायर सेकेंडरी सिंघपोरा पट्टन में मतदाताओं की भारी भीड़

लड़कों के हायर सेकेंडरी सिंघपोरा पट्टन में मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई। उत्तरी कश्मीर में इस बार की वोटिंग पिछले रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है।

02:58 PM, 20-May-2024
जम्मू कश्मीर जमात ए इस्लामी के पूर्व महासचिव - फोटो : संवाद

जमात ए इस्लामी के पूर्व महासचिव ने लोगों से मतदान करने की अपील की

प्रतिबंधित संगठन जमात ए इस्लामी के पूर्व महासचिव गुलाम कादिर लोन ने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की भरपूर भागीदारी से 1987 के चुनाव धांधली का काला अध्याय दोहराया नहीं जाएगा।

लोन ने कहा कि 1987 की धांधली को काफी समय बीत चुका है। आशा है कि इसे दोबारा नहीं दोहराया जाएगा। उन्होंने वोट के माध्यम से भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार से उनके संगठन से प्रतिबंध को हटाने की मांग की है। प्रतिबंध हटता है तो वह अगले चुनाव में शामिल होंगे।

02:17 PM, 20-May-2024
कश्मीर विस्थापितों ने जम्मू में मतदान किया - फोटो : अभिषेक बड़ू

कश्मीर विस्थापितों ने घाटी में वापसी की उम्मीद के साथ किया मतदान

जम्मू में कश्मीर विस्थापित मतदाताओं के लिए 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को बारामुला संसदीय सीट के लिए सभी 21 पोलिंग स्टेशन पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा तीन अतिरिक्त एगजलरी पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। पोलिंग स्टेशनों पर मतदान के लिए आने वाले विस्थापित मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया है। इसमें बारामुला संसदीय सीट के विभिन्न क्षेत्रों से विस्थापित मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में शिरकत की। उनका कहना है कि कश्मीरी विस्थापितों की सुरक्षित और सम्मानजनक घाटी में वापसी होनी चाहिए।

01:39 PM, 20-May-2024
लद्दाख लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : डीपीआईआर, लद्दाख

बारामुला लोकसभा सीट में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं। विस क्षेत्रवार देखें वोटिंग प्रतिशत-

  • विधानसभा क्षेत्र- वोटिंग प्रतिशत
  • बांदीपोरा- 35.77 %
  • बारामुला- 31.68 %
  • बीरवाह- 38.00 %
  • बडगाम- 33.72 %
  • गुलमर्ग- 34.37 %
  • गुरेज- 30.36 %
  • हंदवाड़ा- 38.76 %
  • करनाह- 37.61 %
  • कुपवाड़ा- 33.52 %
  • लंगेट- 40.53 %
  • लोलाव- 37.08 %
  • पट्टन- 32.82 %
  • राफियाबाद- 37.58 %
  • सोनवारी- 36.26 %
  • सोपोर- 19.44 %
  • त्रेहगाम- 35.78 %
  • उड़ी- 38.47 %
  • वंगूरा-क्रीरी- 32.94 %
  • औसत वोटिंग- 34.79 %

लद्दाख में एक बजे तक 52.02 प्रतिशत मतदान हुआ-
  • कारगिल- 57.69 %
  • लेह- 45.90 %

01:38 PM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : बासित जरगर

बारामुला में एक बजे तक 34.79% मतदान 

बारामुला लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 34.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, लद्दाख में 52.02 फीसदी लोगों ने एक बजे कर अपने मत का प्रयोग कर लिया है।

01:19 PM, 20-May-2024
वारशी गांव में मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : एजेंसी

लद्दाख: वारशी गांव में महज एक परिवार के लिए बना एक विशेष मतदान केंद्र

लद्दाख के सुदूर वारशी गांव में महज एक परिवार के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है। इसी परिवार में पांच मतदाता हैं। सोमवार को पांच मतदाओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

12:54 PM, 20-May-2024
सज्जाद लोन - फोटो : एएनआई

सज्जाद लोन ने किया वोट, लोगों से मतदान की अपील की

बारामुला संसदीय सीट से पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद गनी लोन ने वोट डाला। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की।

12:21 PM, 20-May-2024
लद्दाख लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : डीपीआईआर, लद्दाख

युवा मतदाता ने मॉडल मतदान केंद्र की सुविधाओं को सराहा

कारगिल में पहली बार मतदान करने वाली युवा वोटर तबस्सुम फातिमा ने जीएचएचएस कारगिल में बनाए गए मॉडल मतदान केंद्र में उपलब्ध कराई गए सुविधाओं की सराहना की। साथ ही उन्होंने लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। 
 

12:11 PM, 20-May-2024
लद्दाख लोकसभा चुनाव - फोटो : डीपीआईआर, लद्दाख

सीईओ लद्दाख ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रोत्साहित 

सीईओ लद्दाख ने पिंक पोलिंग स्टेशन स्कारा योकमा में 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति सेरिंग नर्बू (80) और सोनम डोलम (80) से मुलाकात की। सीईओ ने मतदाताओं को बढ़चढ़ कर मतदान के लिए घरों से बाहर आने के लिए प्रोत्साहित किया।

11:56 AM, 20-May-2024

बारामुला लोकसभा सीट में 18 विधानसभा क्षेत्र है। देखें विस क्षेत्रवार 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत-

  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
  • बांदीपोरा- 23.18 %
  • बारामुला- 18.86 %
  • बीरवाह- 23.00 %
  • बडगाम- 21.69 %
  • गुलमर्ग- 20.04 %
  • गुरेज- 19.63 %
  • हंदवाड़ा- 23.42 %
  • करनाह- 23.20 %
  • कुपवाड़ा-20.40 %
  • लंगेट- 24.21 %
  • लोलाव- 22.93 %
  • पट्टन- 20.20 %
  • राफियाबाद- 23.88 %
  • सोनवारी- 21.29 %
  • सोपोर- 11.75 %
  • त्रेहगाम- 22.85 %
  • उड़ी- 22.89 %
  • वंगूरा-क्रीरी- 21.51 %
  • औसत वोटिंग- 21.37 %

लद्दाख में सुबह 11 बजे तक 27.87 प्रतिशत मतदान हुआ। देखें जिलेवार मतदान प्रतिशत-
  • कारगिल- 29.70 %
  • लेह- 25.90 %

11:47 AM, 20-May-2024
बारामुला लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : बासित जरगर

बारामुला में सुबह 11 बजे तक 21.37% मतदान

उत्तरी कश्मीर की बारामुला सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.37% मतदान हुआ है। वहीं, लद्दाख में 11 बजे तक 27.87 फीसदी वोटिंग हुई है।

11:41 AM, 20-May-2024
राउफ अहमद लोन - फोटो : संवाद

लश्कर आतंकी के भाई ने किया वोट, भाई से आत्मसमपर्ण की अपील की

लश्कर ए तैयबा के आतंकी उमर के भाई रउफ अहमद लोन ने सोमवार को वोट किया। इस दौरान रउफ ने अपने भाई से आत्मसमर्पण करने की अपील की।

10:53 AM, 20-May-2024
इंजिनिया राशिद के बेटों ने किया मतदान - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली

इंजीनियर राशिद के बेटों ने किया मतदान, बोले- चुनाव बहिष्कार कोई समाधान नहीं

बारामुला लोकसभा सीट से उम्मीदवार इंजीनियर राशिद के बेटे अबरार और असरार ने मतदान किया। युवा वोटर असरार ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि चुनाव बहिष्कार कोई समाधान नहीं है। मतदान करके हम नई सरकार चुन सकते हैं। इंजीनियर राशिद तिहाड़ जेल में बंद है। ऐसे में उनके दोनों बेटों ने प्रचार की कमान संभाली। उनकी रैलियों में लोगों की भागीदारी ठीक रही। वह उमर अब्दुल्ला, सज्जाद लोन सहित बाकी उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देते नजर आए हैं। इस सीट पर 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।

10:50 AM, 20-May-2024

उमर अब्दुल्ला बोले- बारामुला लोगों से अपील, घरों से बाहर आएं, मतदान करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं उम्मीदावर उमर अब्दुल्ला ने लोगों को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह बारामुला लोगों से अपील करते हैं कि लोग अपने घरों से बाहर आएं और मतदान करें।

उन्होंने कहा, 'अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला लोकसभा चुनाव है। मुझे उम्मीद है कि लोग अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगे। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत लोगों की आवाज और लोगों के वोट हैं। मैं बारामूला के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें।' 

दक्षिण कश्मीर में हुए दो आतंकी हमले से जुड़े सवाल के जवाब में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में हालात सामान्य नहीं है। सरकार के दावे खोखले हैं। नेकां नेता ने कहा कि किसी को यह दावा करने से हमेशा बचना चाहिए कि कश्मीर में सामान्य स्थिति है। 
 

10:21 AM, 20-May-2024
सोपोर में जारी मतदान - फोटो : साकिव नबी

बारामुला लोकसभा सीट में 18 विधानसभा क्षेत्र है। विस क्षेत्रवार देखें वोटिंग प्रतिशत-

  • विधानसभा क्षेत्र- वोटिंग प्रतिशत
  • बांदीपोरा- 7.80 %
  • बारामुला- 7.50 %
  • बीरवाह- 9.99 %
  • बडगाम- 8.36 %
  • गुलमर्ग- 6.73 %
  • गुरेज- 7.16 %
  • हंदवाड़ा- 7.79 %
  • करनाह- 6.57 %
  • कुपवाड़ा- 7.26 %
  • लंगेट- 10.05 %
  • लोलाव- 9.37 %
  • पट्टन- 6.43 %
  • राफियाबाद- 9.51 %
  • सोनवारी- 7.35 %
  • सोपोर- -- 
  • त्रेहगाम- 10.18 %
  • उड़ी- 6.82 %
  • वंगूरा-क्रीरी- 8.73 %
  • औसत वोटिंग- 7.63 %

लद्दाख में सुबह 9 बजे तक 10.51 प्रतिशत मतदान हुआ-
  • लेह- 13.20 %
  • कारगिल- 7.60 %

10:06 AM, 20-May-2024
बारामुला लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : बासित जरगर

बारामुला में सुबह 9 बजे तक 7.63% मतदान हुआ है। वहीं, लद्दाख में 10.51 फीसदी वोटरों नेवोट किया है।

08:27 AM, 20-May-2024
लद्दाख लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : पीआईबी

लद्दाख सीट के लिए रिगजिन लाडोल ने किया पहला मतदान

लद्दाख में आज लोकसभा आम चुनाव 2024 के 5वें चरण में मतदान हो रहा है। केंद्र शासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए रिगजिन लाडोल ने मतदान किया। लद्दाख संसदीय क्षेत्र के चुचोट योकमा बी मतदान केंद्र पर वोट डालने वाली पहली महिला हैं।

08:11 AM, 20-May-2024
उधमपुर: मतदान चिन्ह दिखाते हुए युवा वोटर - फोटो : डीपीआईआप, जम्मू कश्मीर

जम्मू, उधमपुर, दिल्ली में विस्थापितों के लिए बने हैं विशेष मतदान केंद्र

जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में रहने वाले कश्मीर के विस्थापितों के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बारामुला सीट के लिए यहीं से लोग अपन मत का प्रयोग करेंगे। सोमवार सुबह ही जम्मू और उधमपुर में बने विशेष मतदान केंद्रों पर कश्मीरी विस्थापित पहुंचना शुरू हो गए हैं।

07:43 AM, 20-May-2024
हंदवाड़ा में सात बजे से पहले ही मतदान के लिए पहुंचे वोटर - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली

इस बार टूट सकते हैं मतदान के पिछले रिकॉर्ड 

हंदवाड़ा में समय से पहले ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। उत्तरी कश्मीर में लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार प्रचार-प्रसार भी खूब जोर-शोर से हुआ है। सभी राजनीतिक दलों ने अपना पूरी ताकत झोंकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार बारामुला में मतदान के पिछले रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

 

07:24 AM, 20-May-2024
पिंक पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली

बारामुला सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, पहले मतदान फिर जलपान

उत्तरी कश्मीर की बारामुला सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। महिलाओं के खास बनाए गए पिंक पोलिंग स्टेशन सहित अन्य मतदान केंद्रों पर सुबह ही मतदाता वोटिंग के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। बदले माहौल में अब कश्मीर में भी पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लोगों के बीच दिख रहा है।

07:22 AM, 20-May-2024

तीन उम्मीदवार मैदान में

लद्दाख सीट से तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने मौजूदा सांसद की जगह ताशी ग्यालसन और कांग्रेस ने त्सेरिंग नामग्याल को मैदान में उतारा है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। लेह से भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे गए हैं। वहीं, कारगिल से स्वतंत्र उम्मीदवार हाजी हनीफा जान चुनाव लड़ रहे हैं। कारगिल में हनीफा को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), कांग्रेस और  कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के समर्थकों का भी साथ मिला है। अब देखना चार जून को होगा कि तीनों में से किस उम्मीदवार का समर्थन जीत में बदलता है।

07:08 AM, 20-May-2024

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में पहले संसदीय चुनाव का आगाज

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में पहला संसदीय चुनाव हो रहा है। 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के साथ ही लद्दाख को जम्मू-कश्मीर अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। 

लद्दाख के दो जिला लेह और कारगिल में कुल 577 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। लद्दाख क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है। इनमें से उल्लेखनीय नवीन व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। इनमें 15,000 फीट की ऊंचाई पर तम्बू निर्मित मतदान केंद्र और वारशी के सुदूर गांव में एक एकल परिवार के लिए विशेष रूप से बनाया गया एक मतदान केंद्र भी शामिल है।

07:06 AM, 20-May-2024

बारामुला में मैदान में नहीं लेकिन निशाने पर भाजपा

घाटी में श्रीनगर, बारामुला और अनंतनाग-राजोरी की तीन संसदीय सीटों में से किसी पर भी भाजपा मैदान में नहीं है लेकिन राजनीतिक दलों के निशाने पर ज्यादतर पीएम मोदी, अनुच्छेद 370 ही है। अब जेल में बंद अवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता और पूर्व विधायक अब्दुल रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद की मौजूदगी ने मुकाबले को गर्म कर दिया है। 

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर मोहम्मद फैयाज को मैदान में उतारा है, जबकि जेल में बंद अलगाववादी नेता नईम अहमद खान के भाई मुनीर खान निर्दलीय के रूप में वोट काटने का काम करेंगे। हालांकि अधिकांश पर्यवेक्षकों को अब्दुल्ला, लोन और राशिद के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने राशिद की उम्मीदवारी का समर्थन किया है, जबकि अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व वाली अपनी पार्टी ने लोन को समर्थन दिया है।

07:06 AM, 20-May-2024

बारामुला में कुल 2013 पोलिंग स्टेशन

बारामुला में कुल 2013 मतदान केंद्रों में 18 पिंक, 17 दिव्यांगों के लिए, 18 युवाओं व पर्यावरण पर संदेश फैलाने के लिए 21 हरित पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

07:04 AM, 20-May-2024

बारामुला में किसे मिलेगा जनता का मत

2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बड़ी राजनीतिक लड़ाई को जीतने का सबसे बड़ा दबाव नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला पर है। पीपुल्स पार्टी के सज्जाद लोन और पीडीपी के फैयाज मीर सहित 21 प्रत्याशी यहां चुनौती पेश कर रहे हैं। कुल 22 प्रत्याशियों में चौदह स्वतंत्र उम्मीदवार हैं, जिनमें से दो महिलाएं भी हैं। अब्दुल्ला को सबसे बड़ी चुनौती मुख्याधारा में शामिल हुए पूर्व मंत्री सज्जाद लोन से है। दोनों ने ही संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा रैलियां की हैं। 

06:59 AM, 20-May-2024

बारामुला और लद्दाख में वोटिंग शुरू
  
बारामुला और लद्दाख सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी। छह बजे तक जितने मतदाता वोट करने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचे होंगे, उन्हें वोट करने का मौका मिलेगा।

06:52 AM, 20-May-2024

बारामुला संसदीय सीट पर 22 उम्मीदवारों को 500 से अधिक शतायु वोटरों का आशीर्वाद

जम्मू-कश्मीर की बारामुला लोकसभा सीट से भाग्य आजमा रहे 22 उम्मदवारों को 527 शतायु मतदाताओं का भी आशीर्वाद मिलेगा। संसदीय क्षेत्र के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 17.37 लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। सभी को वोट देने में सुगमता हो इसके लिए रिजर्व सहित 8,000 से अधिक मतदान कर्मचारी ड्यूटी पर हैं।

06:35 AM, 20-May-2024

Lok Sabha Election Phase 5 Live: बिना खौफ, जमकर बरसे वोट, बारामुला में 54.21% और लद्दाख में 67.15 % मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जम्मू-कश्मीर की बारामुला सीट और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की एक मात्र संसदीय सीट पर सोमवार को मतदान होने जा रहा है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें