12:00 AM, 25-Sep-2025
केंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की स्थिति नियंत्रण में,
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में स्थिति नियंत्रण में है और शाम 4 बजे के बाद से हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में लोगों से मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुराने और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने से बचने का भी आग्रह किया। बयान में कहा गया है कि सुबह हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को छोड़कर, लद्दाख में स्थिति शाम 4 बजे तक नियंत्रण में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख राज्य आंदोलन बुधवार को लेह में हिंसा, आगजनी और सड़क पर झड़पों में बदल गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 40 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 80 लोग घायल हो गए।