राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया है।
राजकीय लॉ कॉलेज अजमेर छात्रसंघ चुनाव परिणाम
राजकीय कन्या महाविद्यालय रिजल्ट
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की अंजली मीणा ने एबीवीपी की मधु चौधरी को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की साक्षी भट्ट, एबीवीपी की सीमा मेघवंशी, महासचिव, विशाखा-संयुक्त सचिव चुनी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से मंधु चौधरी अध्यक्ष, चंचल तेजावत उपाध्यक्ष, सीमा मेघवंशी ने महासचिव पद पर जीत हासिल की है। विशाखा ने 306 वोट से संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। वहीं नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया से अंजली मीणा ने 272 वोट से अध्यक्ष पद, साक्षी भाट्ट 262 वोट से उपाध्यक्ष, नेहा नायक ने महासचिव और हर्षिता सेन ने संयुक्तसचिव पद पर जीत हासिल की है।
यूनिवर्सिटी परिणाम को लेकर घमासान
राजस्थान यूनिवर्सिटी के परिणाम आने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। कॉमर्स कॉलेज में चल रही गिनती का अभी तक कोई अपडेट नहीं मिल पाया है। मीडिया को गिनती में शामिल नहीं किया गया है। सुबह 10 बजे से चल रही काउंटिग अभी तक पूरी नहीं हो पायी है। अभी मिली जानकारी के अनुसार अंदर मौजूद कर्मचारियों में भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। यूनिवर्सिटी प्रशासन अभी भी बंडल बनाने की बात कहकर रिजल्ट को टालने के तैयारी कर रहा है। यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम को टालने की कवायद बड़े घाल मेल की और इशारा करती है।
अजमेर छात्र संघ चुनाव 2022 परिणाम
राजकीय कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की अंजलि मीणा जीती हैं। NSUI की साक्षी भाट को उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली है। महासचिव पद पर एबीवीपी की सीमा मेघवंशी जीती हैं। वहीं संयुक्त सचिव पर एबीवीपी की विशाखा विजयी घोषित हुई हैं।
NSUI से 6 छात्र नेताओं को 6 साल तक के लिए निकाल दिया गया है। इनमें मंत्री मुरारीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल, जेएनयू जोधपुर में एसएफआई से चुनाव लड़ रहे अरविंद भाटी, RU में निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतापभानू मीणा के साथ-साथ आलोक शर्मा, सुंदर बैराड और अशोक बुरिया को भी NSUI से निकाल दिया गया है। एनएसयूआई राजस्थान प्रभारी गुरजोत संधू ने आदेश जारी किए हैं।
एक वोट से जीत
जैसलमेर के एसबीके कॉलेज में एनएसयूआई के जसवंत सिंह एक वोट से जीते। रिकॉउंटिंग के बाद परिणाम घोषित हुआ।
अजमेर में ABVP-NSUI में झगड़ा
भरतपुर आर डी गर्ल्स कॉलेज में हारने पर प्रदर्शन
राजकीय आर डी गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी का पैनल विजयी हुआ। अध्यक्ष पद पर एवीबीपी की आशना फोजदर जीतीं। उन्होंने 97 वोटो से खुशी सोलंकी को हराया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की संसृति शर्मा, महासचिव पद पर अंशिका सिंघल विजयी हुई हैं। हारने पर खुशी सोलंकी के समर्थकों ने आपत्ति जताई। विरोध प्रदर्शन किया।
सीकर के शेखावाटी विश्वविद्यालय से एसएफआई का पूरा पैनल विजयी घोषित हो गया है। विजेंद्र ढाका छात्रसंघ अध्यक्ष बने हैं।
श्रीगंगानगर के गंगापुर सिटी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित
सुजानगढ़ के सुजला कॉलेज छात्र संघ चुनाव के नतीजे
अध्यक्ष पद पर छगनलाल 103 वोट से जीते, उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र प्रजापत 199 से जीते, महासचिव पद पर रहमान खान 84 वोट से जीते। वहीं सह सचिव पद पर हर्षवर्धन ने जीत दर्ज की है।
जयपुर विराटनजर राजकीय महाविद्यालय में विकास खड़िया बने अध्यक्ष
जयपुर बाबा भगवानदास राजकीय महाविद्यालय चिमनपुरा में सिमरन चौधरी छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुई। नावा राजकीय महाविद्यालय मे सोनू देवी उपाध्यक्ष पद पर 39 वोट से जीती। नावा राजकीय महाविद्यालय मे आसमा बानो महासचिव 3 वोट से विजयी। जयपुर विराटनगर राजकीय महाविद्यालय से विकास खाड़िया अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
जयपुर पाना देवी महाविद्यालय में पूजा गुर्जर बनीं अध्यक्ष
जयपुर के कोटपूतली पाना देवी महाविद्यालय में पूजा गुर्जर ने अध्यक्ष पद पर की जीत हासिल की है। वे अपनी प्रतिद्वंदी उंगता गुर्जर को 190 मतों से हराया है। महासचिव पद पर प्रिया प्रजापति ने जीत की हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी निकता क़ो 34 मतों हराया।
खींवसर राजकीय महाविद्यालय रिजल्ट
खींवसर राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय पैनल प्रत्याक्षी अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश हुड्डा 19 वोटो से जीते। कुल वोट 421वोटो में से 206 वोट ओमप्रकाश को मिले और महेंद्र चौधरी को 187 वोट मिले। 28 वोट खारिज कर दिए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कमल किशोर ने 14 वोट से जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर आरती 16 वोटो से जीती हैं। संयुक्त सचिव पद पर कविता गोड 13 वोटो से जीती।
राजसमंद छात्र संघ परिणाम 2022
राजसमंद जिले के आमेट महाविद्यालय मैं एबीवीपी का परचम लहराया। अध्यक्ष हिम्मत गुर्जर और उपाध्यक्ष, सचिव और महासचिव के पद पर भी एबीवीपी ने जीत दर्ज की है।
कोटा जेडीबी साइंस कॉलेज में NSUI जीती
कोटा जिले के जेडीबी साइंस कॉलेज से एनएसयूआई को जीत मिली है। एनएसयूआई की अंजलि मीणा ने जीत हासिल की है। अंजलि मीणा ने एबीवीपी की नीलू मीणा को हराया है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में निहारिका और निर्मल में टक्कर
राजस्थान यूनिवर्सिटी में निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी एनएसयूआई की बागी उम्मीदवार निहारिका जोरवाल से आगे चल रहे हैं।
दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में महिपाल गोदारा जीतीं
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर महिपाल गोदारा विजयी हुई। उन्होंने एनएसयूआई के बस्तीराम को पराजित कर दिया। महिपाल गोदारा अध्यक्ष, मुकेश मूंदलीया उपाध्यक्ष, अंकित शर्मा महासचिव, संस्कृति दाधिच संयुक्त सचिव बने हैं।
कुंभलगढ़ छात्र संघ चुनाव 2022
कुंभलगढ़ छात्र संघ चुनाव में NSUI ने जीत दर्ज की है। एनएसयूआई के देवीसिंह दसाना अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष के पद पर ज्योति सुथार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी।
जयपुर के महाराजा कॉलेज से अध्यक्ष पद पर संदीप गुर्जर को जीत मिली है। संदीप गुर्जर को 756 वोट मिले हैं। महासचिव पद पर सार्थक को 698 वोट, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद को 646 वोट, संयुक्त सचिव पद पर अतुल शर्मा को 775 वोट मिले हैं। जयपुर महारानी कॉलेज से मानसी वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं हैं।