फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Yaas Live: आज सुबह ओडिशा के तट पर पहुंचेगा यास, बंगाल में भी भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 26 May 2021 12:42 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Cyclone Yaas Live News Updates: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी कि अगले 24 घंटे में चक्रवात यास बेहद गंभीर चक्रवात तूफान में तब्दील हो जाएगा। बुधवार को यास बंगाल और ओडिशा के तट पर पहुंचेगा। चक्रवात के टकराने के बाद भारी तबाही से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय ने चक्रवात यास से प्रभावित होने वाले सभी राज्यों को आश्वासन दिया है कि मंत्रालय उनकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहेगा। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 26 मई की दोपहर को चक्रवात यास उत्तरी ओडिशा और बंगाल के तटों से टकराएगा। चक्रवात यास से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
तूफान यास का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:41 AM, 26-May-2021

दोपहर तक बेहद तीव्र हो जाएगा तूफान यास

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान यास बेहद तीव्र रूप धारण करते हुए 26 मई की दोपहर को उत्तरी ओडिशा-प. बंगाल तट के पारादीप और सागर द्वीप को पार करेगा।  

 

12:27 AM, 26-May-2021

आज सुबह ओडिशा के तट पर पहुंचेगा यास

आईएमडी के मुताबिक, तूफान यास के अब उत्तर-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना। ये आगे बढ़कर और तीव्र होगा और 26 मई की सुबह ओडिशा के तट के पास धर्मा पोर्ट पर दस्तक देगा। 
 

10:15 PM, 25-May-2021

बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

विज्ञापन
09:56 PM, 25-May-2021

एनडीआरएफ की आठ टीम झारखंड में तैनात

चक्रवाती तूफान यास के मद्देनजर झारखंड में एनडीआरएफ की 8 टीमें तैनात की गईं हैं।

 

09:13 PM, 25-May-2021

कोलकाता में कल 11 घंटे के लिए हवाई सेवा निलंबित

हवाईअड्डा प्रशासन के अनुसार कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन 26 मई की सुबह 8.30 बजे से शाम 7.45 बजे तक निलंबित रहेगा।
 

विज्ञापन
08:24 PM, 25-May-2021

तूफान यास के कारण बंगाल के हालिशहर में 40 घर क्षतिग्रस्त

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तूफान यास के कारण नैहाटी और हालिशहर में 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।  इसके प्रहार से बिजली पोल क्षतिग्रस्त और पेड़ उखड़ गए। 

 

07:40 PM, 25-May-2021

ओडिशा के धामरा में तेज बारिश, देखें वीडियो

चक्रवात यास के कारण ओडिशा के धामरा में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।

 

07:34 PM, 25-May-2021

झारखंड में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

चक्रवात यास के मद्देनजर झारखंड के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

 

07:30 PM, 25-May-2021

ओडिशा के चार जिलों में खतरा

ओडिशा के केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, भद्रक और बालासोर जिले उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं। विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने इसकी जानकारी दी है।

 

07:05 PM, 25-May-2021

ओडिशा सरकार ने 2 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

ओडिशा सरकार ने तटीय जिलों के संवेदनशील इलाकों से 2 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 

 

06:16 PM, 25-May-2021

बंगाल में 9 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया

पश्चिम बंगाल में 9 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित आश्रय पर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी जानकारी दी है।

06:10 PM, 25-May-2021

'यास' एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया : एनडीआरएफ डीजी  

एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि चक्रवात यास एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है जिसके शाम तक हवा की गति बढ़ने की संभावना है। इसकी गति 160-185 किमी/घंटा से और ऊपर जाएगी। एनडीआरएफ के पास 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में लगभग 115 टीमें तैनात हैं, जिनमें ओडिशा में 52 और पश्चिम बंगाल में 45 शामिल हैं।

 

05:53 PM, 25-May-2021

ओडिशा का पारादीप में उखड़े कई पेड़

ओडिशा के पारादीप में चल रही तेज हवाओं की वजह से कई पेड़ उखड़ गए हैं। चक्रवात यास के मद्देनजर पारादीप में एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

 

05:38 PM, 25-May-2021

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का दौरा किया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चक्रवात यास के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि मौसम विभाग की एडवाइजरी को हल्के में न लें। एनजीओ भी उचित राहत के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

 

04:12 PM, 25-May-2021

अगले 12 घंटों के दौरान कभी भी आ सकता है भीषण चक्रवाती तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान यास के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 12 घंटों के दौरान कभी भी यह भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

 

04:03 PM, 25-May-2021

ममता बनर्जी ने कंट्रोल रूम का जायजा लिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में चक्रवात यास के कंट्रोल सेंटर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। 


 

03:51 PM, 25-May-2021

किसी इंसान की मृत्यु नहीं होगी : कोस्ट गार्ड आईजी

कोस्ट गार्ड के आईजी ने कहा कि यास चक्रवात के लिए हमारी तैयारियां इतनी ज्यादा है कि किसी इंसान की मृत्यु नहीं होगी। हमें जैसे चक्रवात के लिए सूचित किया गया हमने 19 जहाज और 4 एयरक्राफ्ट तैयार रखे थे। अंडमान में भी हमारे जहाज तैयार है। नेवी और वायुसेना के जहाज भी तैयार होंगे। 

03:49 PM, 25-May-2021

बंगाल के 14 जिलों के निचले इलाकों से 8,09,830 लोगों को निकाला गया

चक्रवाती तूफान यास के खतरा को देखते हुए पश्चिम बंगाल के 14 जिलों के निचले इलाकों से 8,09,830 लोगों को निकाला गया है। एनडीआरएफ ने इसकी जानकारी दी है।

 

03:43 PM, 25-May-2021

ओडिशा में पारादीप बंदरगाह पर परिचालन स्थगित

ओडिशा में पारादीप बंदरगाह पर परिचालन स्थगित कर दी गई है। तूफान के प्रकोप से बचने के लिए कम से कम 12 जहाज गहरे समुद्र में चले गए अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

 

03:37 PM, 25-May-2021

'यास' के मंगलवार शाम तक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफान 'यास' के मंगलवार शाम तक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस दौरान ओडिशा के भद्रक जिले के चांदबाली में सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।


 

03:32 PM, 25-May-2021

ममता बनर्जी करेंगी निगरानी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने चक्रवात यास को लेकर सभी डीएम से बात की है। मैं आज रात नबन्ना में रहूंगा। मैं स्थिति पर करीब से नजर रखूंगी।

 

03:29 PM, 25-May-2021

ओडिशा के प्रभावित इलाकों में रह रहे 81661 लोगों को निकाला गया

ओडिशा के एडीजी वाई.के.जेठवा ने कहा कि 81,661 लोग जो प्रभावित इलाकों में रह रहे हैं उनको अभी तक बाहर निकाला गया है और चक्रवात शिविर में पहुंचाया गया है।

 

03:26 PM, 25-May-2021

बुधवार सुबह ओडिशा के धामरा पोर्ट के पास पहुंचेगा चक्रवाती तुफान यास 

चक्रवाती तुफान यास के बुधवार सुबह ओडिशा के भद्रक जिले स्थित धामरा पोर्ट के पास पहुंचने की संभावना है।

 

03:02 PM, 25-May-2021

ओडिशा और बंगाल में अभी तक सबसे ज्यादा एनडीआरएफ टीमें तैनात की गईं

ओडिशा में सबसे अधिक 52 और पश्चिम बंगाल में 45 टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बाकी टीमों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने ट्वीट किया कि दो राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पहली बार सबसे अधिक टीमों को तैनात किया गया है।

02:33 PM, 25-May-2021

100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

ओडिशा के मयूरभंज जिले और पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में हवा की रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। ओडिशा के पुरी, कटक, खुर्दा और जाजपुर जिले तथा पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और उत्तरी 24 परगना जिलों में 80-90 किलोमीटर रफ्तार की हवाएं 110 किलोमीटर तक पहुंच सकती हैं।

02:24 PM, 25-May-2021

अगले 12 घंटे में उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ सकता है यास

चक्रवात के दस्तक देने के दौरान समुद्र में 2-4.5 मीटर की लहरें उठने के अनुमान के चलते लोगों को को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आईएमडी ने मंगलवार सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर जारी अपने बुलेटिन में कहा कि ‘यास’ के अगले 12 घंटे में उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ने की संभावना है।

02:11 PM, 25-May-2021

मंगलवार शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलेगा यास

आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि ‘यास’ के मंगलवार शाम तक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की और चांदबाली में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। उन्होंने कहा कि चक्रवात के दस्तक देने के छह घंटे पहले और बाद तक इसका गंभीर असर देखने को मिलेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तटवर्ती जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है और दोपहर तक 50,000 लोग सुरक्षित शिविरों में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि ‘यास’ के तट तक पहुंचने के बहुत पहले ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

01:00 PM, 25-May-2021

पूर्वी मिदनापुर के दीघा में लोगों को चक्रवात शिविर में लाया गया

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में लोगों को उनके मवेशियों के साथ तटीय इलाकों से चक्रवात शिविर में लाया गया है।
 

12:39 PM, 25-May-2021

चक्रवात यास की वजह से ओडिशा और बंगाल में बारिश

चक्रवात यास का भीषण रूप दिखाई दे रहा है। चक्रवात यास की वजह से ओडिशा और बंगाल में तेज बारिश शुरू हो गई है। इस वीडियो में चक्रवात यास से संबंधित सभी अपडेट्स जानें...

12:19 PM, 25-May-2021

पारादीप में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं

ओडिशा में चक्रवात यास के मद्देनजर पारादीप में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।
 

12:04 PM, 25-May-2021

पारादीप पोर्ट पर पांच शेल्टर बनाए गए - पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन

पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन ने कहा कि चक्रवात यास के मद्देनजर पारादीप पोर्ट पर तैयारियां की जा चुकी हैं। जितने भी जहाज पोर्ट पर थे उसे पहले से ही सुरक्षित जगह पर भेज दिया है। चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए पोर्ट पर पांच शेल्टर बनाए जा रहे हैं जिसमें सभी प्रकार की सुविधा होगी।
 

11:53 AM, 25-May-2021

पारादीप में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई

ओडिशा में चक्रवात यास के मद्देनज़र पारादीप में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है।
 

11:17 AM, 25-May-2021

150-160 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

तीव्र चक्रवाती तूफान यास की वर्तमान स्थिति पूर्व मध्य और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में है। आईएमडी भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास का कहना है कि पिछले 6 घंटो के दौरान यह उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वहीं तूफान यास के दौरान 150-160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
 

11:09 AM, 25-May-2021

ओडिशा के गृह मंत्री को बालासोर पहुंचने के दिए निर्देश

बालासोर तट पर चक्रवात यास के मद्देनजर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के गृह मंत्री को आज बालासोर पहुंचने और वहीं रहकर स्थिति की निगरानी के लिए निर्देश दिया है।
 

10:52 AM, 25-May-2021

भुवनेश्वर में बारिश हुई

चक्रवात यास की वजह से ओडिशा के भुवनेश्वर में बारिश हुई।
 

10:29 AM, 25-May-2021

लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

ओडिशा के चांदीपुर में ज़िला प्रशासन मरीन पुलिस के साथ मिलकर मछुआरों के गांवों को खाली करा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि हम सभी लोगों को दोपहर तक स्कूल और कॉलेज में बनाए गए अस्थायी आश्रय केंद्रों में शिफ्ट कर देंगे। वहां सभी के लिए खाने- पीने का इंतजाम किया गया है। वहां कोविड गाइडलाइन के हिसाब से व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील है कि नजदीक के सुरक्षित घरों में पहुंच जाएं।


 

 

10:13 AM, 25-May-2021

भुवनेश्वर में बारिश शुरू

 चक्रवात यास की वजह से भुवनेश्वर में बारिश हो रही है। 
 

 

09:41 AM, 25-May-2021

एनडीआरएफ के डीजी एस.एन. प्रधान ने बताया कि चक्रवात यास के मद्देनज़र पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की 10 और टीमें तैनात की गई हैं। राज्य में कुल 45 टीमें तैनात हैं।

 

 

09:07 AM, 25-May-2021

एक लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

ओडिशा सरकार ने निचले इलाकों बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। इन जिलों में चक्रवात का खतरा ज्यादा है।

09:03 AM, 25-May-2021

कल दोपहर तक बालासोर के निकट दे सकता है दस्तक

चक्रवाती तूफान यास के उत्तरी ओडिशा के बालासोर के निकट 26 मई की दोपहर के आसपास दस्तक देने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है जो 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।

08:44 AM, 25-May-2021

26 मई की दोपहर को उत्तरी ओडिशा-बंगाल से टकराएगा चक्रवात यास

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 26 मई की दोपहर को चक्रवात यास उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
 

08:29 AM, 25-May-2021

पश्चिम बंगाल के दीघा और पूर्व मेदिनीपुर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

पश्चिम बंगाल के दीघा और पूर्व मेदिनीपुर जिले में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने चक्रवात यास को देखते हुए यह काम किया।
 

08:16 AM, 25-May-2021

ओडिशा में बारिश, चक्रवात यास बुधवार को टकराएगा

चक्रवात यास के ओडिशा के बालासोर से टकराने से पहले राज्य में बारिश होने लगी। 
 

08:09 AM, 25-May-2021

एनडीआरएफ की 149 टीम तैनात

एनडीआरएफ ने कुल 149 टीमों को तैयार किया है, इनमें से 99 को राज्यों के तटीय क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं 50 को देश के अलग अलग हिस्सों में स्टैंडबाय में रखा गया है और जरूरत पड़ने पर इन्हें एयरलिफ्ट कर मोर्चे पर लगाया जाएगा। 52 टीमें ओडिशा, 35 बंगाल, पांच तमिलनाडु, तीन विशाखापत्तनम व झारखंड व एक अंडमान निकोबार में तैनात की गई हैं। 

07:47 AM, 25-May-2021

बिहार-यूपी में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 26 मई को चक्रवात यास ओडिशा के बालासोर के पास दस्तक देगा और 26 मई को ही इसकी तीव्रता बढ़ जाएगा। हालांकि इस तूफान का असर अभी से दिखने को मिल गया है। इसे लेकर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों के अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

07:35 AM, 25-May-2021

Cyclone Yaas Live: आज सुबह ओडिशा के तट पर पहुंचेगा यास, बंगाल में भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी कि अगले 24 घंटे में चक्रवात यास बेहद गंभीर चक्रवात तूफान में तब्दील हो जाएगा। बुधवार को यास बंगाल और ओडिशा के तट पर पहुंचेगा। चक्रवात के टकराने के बाद भारी तबाही से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय ने चक्रवात यास से प्रभावित होने वाले सभी राज्यों को आश्वासन दिया है कि मंत्रालय उनकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहेगा। इसके अलावा शाह ने बंगाल और ओडिशा से उनके यहां ऑक्सीजन संयंत्रों पर तूफान के संभावित प्रभावों की जानकारी ली। राज्यों को कोविड अस्पतालों, जांच लैब, टीका भंडारों और ऑक्सीजन संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा है। बंगाल और ओडिशा देश के बड़े मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता राज्य हैं। सभी राज्यों से अपने यहां कम से कम दो दिन के लिए ऑक्सीजन का बफर स्टॉक रखने को कहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें