भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राजद-जदयू के कई लोग शराब कारोबार से जुड़े हैं। राजद एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने एक स्टिंग ऑपरेशन में कहा कि उनके नेता तेजस्वी यादव खुद शराब पीते हैं। बिहार में शराबबंदी को सत्ताधारी पार्टी ही फेल कर रही है।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि 2005 में जब हम विपक्ष में थे और बॉर्डर के विषय को उठाया था तब प्रणब दादा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुझे बुलाकर कहा था कि भारत-चीन सीमा के मुद्द संवेदनशील होते हैं। उसे उजागर न करके आंतरिक रूप से निपटना चाहिए। 2008 में चीनी राष्ट्रपति जब भारत आए थे तब भी हमने चर्चा की मांग की तब भी यही कहा गया। आडवाणी जी उस वक्त विपक्ष के नेता थे उन्होंने इस पर हामी भरी थी कि इसे बिना उजागर किए सुलझाया जाए। आज वही कांग्रेस बार-बार इसे चर्चा में लाने की मांग कर रही है।
संसद के शीतकालीन सत्र का आज 11वां कार्य दिवस है। दोनों सदनों में आज भी चीन के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। इसके अलावा आज संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक भी हुई जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...