फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Ram Navami LIVE: नंदीग्राम में रखी गई राम मंदिर की आधारशिला; धूमधाम से निकल रहे रामनवमी के जुलूस

Sun, 06 Apr 2025 03:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

West Bengal Ram Navami Celebration Live Updates In Hindi: पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह रामनवमी का जश्न जोशपूर्ण जुलूसों और 'जय श्री राम' के नारों के साथ शुरू हुआ। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सड़कों पर उत्सव का माहौल साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
लॉकेट चटर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:11 PM, 06-Apr-2025

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "बंगाल की मिट्टी अलग है। कुछ दिनों पहले ईद थी जिसमें हमें ईद मिलन का निमंत्रण मिला था... वह त्योहार मुसलमानों का है लेकिन हम सभी उसमें शामिल हुए। आज रामनवमी के जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोग भी एक साथ हैं... यह मिलन की बात है..."

02:14 PM, 06-Apr-2025

राम नवमी 2025 उत्सव पर कोलकाता सीपी मनोज कुमार वर्मा ने कहा, "सभी को रामनवमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पिछले 2 महीने से हम फीडबैक ले रहे थे उसके हिसाब से पुलिस बल को तैनात किया गया है। अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। सभी जगह पुलिस तैनात है। सभी शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मना रहे हैं। हर समुदाय के लोग इसमें भाग ले रहे हैं... हम चाहते है कि हर त्योहार को लोग आनंद से मनाएं। पुलिस हर उत्सव में लोगों की मदद के लिए तैयार रहती है... अभी तक किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।"

01:31 PM, 06-Apr-2025

'पुलिस ने कोलकाता उपनगर में रामनवमी रैली को रोका'
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन से उनके नेतृत्व में निकाली गई रामनवमी रैली को पुलिस ने रोक दिया, जिसके कारण जुलूस का मार्ग बदलना पड़ा। शहर के उत्तरी इलाके के केष्टोपुर के पास रैली को रोके जाने के बाद चटर्जी को पुलिस कर्मियों के साथ बहस करते हुए भी देखा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जुलूस के साल्ट लेक में प्रवेश करने की कोशिश करने के बाद, एयरपोर्ट को जोड़ने वाली वीआईपी रोड से सटे केष्टोपुर क्रॉसिंग पर बैरिकेड्स लगाए गए थे।

विज्ञापन
12:27 PM, 06-Apr-2025

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राम नवमी जुलूस में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "पूरे पश्चिम बंगाल में हिंदू नहीं बंटेंगे। इस बार भगवा लहर है।"

12:27 PM, 06-Apr-2025

TMC नेता शशि पांजा ने कहा, "आज भगवान राम का जन्मदिन है, हम जय सिया राम कहते हैं। हमने माता सीता और भगवान राम की पूजा की है। इस पूजा का भाजपा या TMC से कोई लेना-देना नहीं है। यहां राजनीतिक पार्टी की बात क्यों आएगी और भाजपा जिस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, वह गलत है। मंदिर में आइए और आम जनता की तरह पूजा कीजिए, आपको कौन रोक रहा है? अगर आप भगवान राम के जन्मदिन पर खुद को, अपनी राजनीतिक पार्टी को उनसे बड़ा देखते हैं, तो यही गलत लगता है... शांति से पूजा कीजिए, ये लोग धमकी दे रहे हैं कि कुछ नहीं होना चाहिए... यह नैरेटिव इन्होंने बनाया है..."

विज्ञापन
12:23 PM, 06-Apr-2025

11:51 AM, 06-Apr-2025

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में राम मंदिर की आधारशिला रखी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में राम मंदिर की आधारशिला रखी। अधिकारी नंदीग्राम से भाजपा विधायक हैं, जहां 2007 में वाम मोर्चा शासन के दौरान तृणमूल कांग्रेस द्वारा लंबे समय तक भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन चलाया गया था। राम मंदिर की आधारशिला सोनाचूरा गांव में रखी गई, जहां 6 जनवरी, 2007 को स्थानीय प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे कम से कम सात लोगों की बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में मौत हो गई थी।

समर्थकों और भक्तों द्वारा ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच, भगवा रंग में लिपटे अधिकारी ने मंदिर की आधारशिला रखी। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनाचूरा में शहीद मीनार से प्रस्तावित मंदिर स्थल पर पहुंचे और रामनवमी रैली का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने के अंत में पूर्व मेदिनीपुर जिले के समुद्र तटीय शहर दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन भी करेंगी।

11:03 AM, 06-Apr-2025

'हमें कोर्ट से अनुमति लेनी होती है'
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, "जैसे हम लोग दुर्गापूजा मनाते हैं वैसे ही राम नवमी मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के घर-घर में राम छा गए हैं... ये हमारे धर्म की चीज है। हमें कोर्ट से अनुमति लेनी होती है... बंगाल पुलिस, पुलिस ना रहकर कैडर हो गई है।"
 

11:03 AM, 06-Apr-2025

'भगवान श्री राम का चुनाव से कोई संबंध नहीं'
केंद्रीय मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "बंगाल में हिंदू दूसरे दर्जे के नागरिक हैं... राम सबके हैं, सभी दल जुलूस में हिस्सा लें। हम कह रहे हैं कि CPM को भी रामनवमी जुलूस में भाग लेना चाहिए, TMC को भी ऐसा करना चाहिए, आपको कौन रोक रहा है... भगवान श्री राम का चुनाव से कोई संबंध नहीं है, भगवान राम लोगों के दिल में रहते हैं, वे भारत की आत्मा हैं, चुनावों का उनसे कोई संबंध नहीं है।"

11:02 AM, 06-Apr-2025

राम नवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए अर्जुन सिंह और लॉकेट चटर्जी
राम नवमी 2025 के अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह और लॉकेट चटर्जी राम नवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए।

11:00 AM, 06-Apr-2025

श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही
पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग समेत तमाम इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाकर्मियों की ओर से फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

10:51 AM, 06-Apr-2025

West Bengal Ram Navami LIVE: नंदीग्राम में रखी गई राम मंदिर की आधारशिला; धूमधाम से निकल रहे रामनवमी के जुलूस

पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह रामनवमी का जश्न जोशपूर्ण जुलूसों और 'जय श्री राम' के नारों के साथ शुरू हुआ। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सड़कों पर उत्सव का माहौल साफ देखा जा सकता है। भगवा झंडे, भक्ति संगीत और रामायण के दृश्यों को दर्शाती झांकियां उत्सव की भव्यता को और बढ़ा रही हैं। अकेले कोलकाता में 60 से अधिक रैलियां आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए करीब 4,000 से 5,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डिप्टी कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को रैली मार्गों पर सुरक्षा की निगरानी का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें