चुनाग आयोग के मुताबिक, बंगाल में शाम चार बजे तक 68.04 फीसदी वोटिंग हुई है।
हड़कंप: बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव से पहले बम बरामद, पुलिस गिरफ्त में पांच आरोपी
बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 53.89% मतदान हुआ।
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दीपक हलदर ने मतदान किया। उन्होंने अपना वोट अब्दालपुर एफपी प्राइमरी स्कूल में बने मतदान केंद्र में डाला।
पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित आरामबाग विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 129 पर मतदान शुरू नहीं हो पाया है। यहां मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई है।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में टीएमसी नेता के घर ईवीएम मिलने की जानकारी सामने आई है। यह आरोप भाजपा नेता ने लगाया है। साथ ही, मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के तहत मतदान शुरू हो गया है। वहीं, असम में भी अंतिम चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है।
बंगाल में तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। पहले दो चरणों में यहां बंपर वोटिंग हुई थी।
तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र पर सभी की नजर होगी क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र की सात में से चार विधानसभा सीटों पर इस चरण में मतदान होंगे।
पीरजादा अब्बास सिद्दीकी का इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) तृणमूल कांग्रेस के लिए चिंता की वजह है क्योंकि उसका दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों के कई क्षेत्रों में दबदबा है।
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और इसके लिए केंद्रीय बलों की 618 कंपनियों को 10871 मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। चुनाव आयोग ने सारे मतदान केंद्रों को ‘संवेदनशील’ के रूप में पहचान की है। केंद्रीय बलों की मदद के लिए राज्य पुलिस बलों को भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा।
राज्य में 2016 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने इन 31 में से 30 सीटें जीती थीं और कांग्रेस हावड़ा जिले की अमता विधानसभा सीट ही जीत पाई थी।