11:42 AM, 16-Sep-2022
इन इलाकों में हो सकती है मध्यम से भारी बारिश
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश या कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।