05:52 AM, 02-Jun-2024
दशकों पुरानी राजनीति पर एक नजर
1984 से कांग्रेस सत्ता से बाहर सिक्किम राज्य बनने के बाद कांग्रेस केवल दो बार ही सत्ता में आ पाई। 1975 से 1979 और फिर बीबी गुरुंग 14 दिन के लिए (11 मई 1984 से 25 मई 1984 तक) मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद फिर कभी कांग्रेस सिक्किम में लौट नहीं पाई। क्षेत्रीय दलों ने ही यहां पर राज किया। सबसे अधिक समय तक पांच बार (1994, 1999, 2004, 2009 और 2014) एसडीएफ के पवन चामलिंग मुख्यमंत्री रहे। 2019 में पहली बार तमांग के नेतृत्व में एसकेएम ने एसडीएफ को मात दी।