11:35 AM, 18-Jun-2026
शिवसेना यूबीटी से किन सांसदों का मोहभंग हुआ
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागी लोकसभा सांसदों में किनके नाम?
शिवसेना यूबीटी की बैठक से इतर बागी सांसदों का गुट भी दिल्ली में ही है। आज स्पीकर से मुलाकात होने की संभावना है। माना जा रहा है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से होने वाली इस मुलाकात के बाद शिवसेना यूबीटी में बीते चार साल में दूसरी बार टूट पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी। बागी सांसदों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपना नेता मान लिया है। स्पीकर को पत्र लिखने वाले शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों में संजय जाधव, संजय देशमुख, संजय दीना पाटिल, भाऊसाहेब वाकचौरे, ओमप्रकाश राजे निंबालकर और नागेश पाटिल शामिल हैं।