फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74th Republic Day 2023 Parade Live: सैनिकों की हुंकार, राफेल की गर्जना, कर्तव्य पथ पर भारत का शौर्य प्रदर्शन

Thu, 26 Jan 2023 06:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

India 74th Republic Day Celebration Live: पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 
विज्ञापन
Republic Day parade - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:24 PM, 26-Jan-2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भी मौजूद रहे।


11:57 AM, 26-Jan-2023

74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी। 

11:51 AM, 26-Jan-2023

डेयरडेविल्स ने भरा रोमांच

कर्तव्य पथ पर डेयरडेविल्स ने अपने प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। बाइक पर डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट दिखाए। इस दौरान बाइक पर योग की मुद्राएं करते हुए दिखाई दिए। 

विज्ञापन
11:48 AM, 26-Jan-2023

कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय और सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। यह प्रस्तुति नारी शक्ति पर केंद्रित रही। 
 

 

11:33 AM, 26-Jan-2023

त्रिपुरा की झांकी में महिला सशक्तिकरण

गणतंत्र दिवस परेड में त्रिपुरा की झांकी 'महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित रही। झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को भी दर्शाता गया। 

विज्ञापन
11:29 AM, 26-Jan-2023

गुजरात की झांकी में हरित ऊर्जा पर जोर

गणतंत्र दिवस पर गुजरात की झांकी 'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात' विषय पर आधारित रही। इस झांकी में ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को दर्शाया गया। 

11:28 AM, 26-Jan-2023

उत्तराखंड की झांकी में दिखा जागेश्वर धाम

उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया।

11:19 AM, 26-Jan-2023

गणतंत्र दिवस की परेड में आंध्र प्रदेश की झांकी शामिल हुई। झांकी में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार 'प्रभला तीर्थम' को दर्शाया गया। 

11:12 AM, 26-Jan-2023

परेड में शामिल हुए अग्निवीर

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दौरान टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल रहे। 

11:09 AM, 26-Jan-2023

कर्तव्य पथ पर शामिल हुआ ऊंटों का दस्ता

गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ के शाही ऊंटों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दुनिया में एकमात्र ऊंटों का दस्ता भारत के पास है। 

11:06 AM, 26-Jan-2023

वायु सेना और नौसेना ने दिखाई ताकत

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भी झांकी शामिल हुई। 

11:00 AM, 26-Jan-2023

लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने दिखाई आकाश मिसाइल की ताकत

कैप्टन सुनील दशरथ के नेतृत्व में 27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम भी परेड में शामिल हुआ।  512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) के लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा भी मौजूद रहीं। 

10:57 AM, 26-Jan-2023

ब्रह्मोस मिसाइल ने दुनिया को दिखाई ताकत

गणतंत्र दिवस की परेड में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस भी शामिल रही। लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में दुनिया ने भारत के इस मिसाइल सिस्टम की ताकत देखी। 

10:55 AM, 26-Jan-2023

कर्तव्य पथ पर गरजा वज्र गन सिस्टम

कर्तव्य दिवस की परेड में K9-वज्र-टी (स्व-चालित) गन सिस्टम ने भी अपनी ताकत दिखाई। 

10:52 AM, 26-Jan-2023

गणतंत्र दिवस के परेड में 3-लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वाहन आदर्श रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया है।

10:48 AM, 26-Jan-2023

दुनिया ने देगी नाग मिसाइल की ताकत

परेड में 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सलामी दी। 

10:46 AM, 26-Jan-2023

परेड में शामिल हुई कैवलरी रेजिमेंट

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर दुनिया की एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट शामिल हुई। इनका आदर्श वाक्य 'अश्व शक्ति यशोबल' है।

10:41 AM, 26-Jan-2023

गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र का मार्चिंग दल

पहली बार कर्तव्य पथ पर मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल शामिल हुआ। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया। 

10:33 AM, 26-Jan-2023

राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

10:29 AM, 26-Jan-2023

कर्तव्य पथ पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर पहुंच चुकी हैं। वह थोड़ी देर में ध्वजारोहण करेंगी। 

10:08 AM, 26-Jan-2023

वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस व तीनों सेना प्रमुख भी उनके साथ मौजूद रहे। 

09:31 AM, 26-Jan-2023

आरएसएस प्रमुख ने फहराया तिरंगा

09:05 AM, 26-Jan-2023

बिहार: राज्यपाल फागू चौहान ने फहराया तिरंगा

08:52 AM, 26-Jan-2023

ओडिशा के राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

08:47 AM, 26-Jan-2023

इस्राइली दूतावास ने साझा किया वीडियो

भारत में इस्राइली दूतावास की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर दूतावास की ओर से एक शानदार वीडियो भी साझा किया गया गया। दूतावास ने कहा, हम क्षेत्रीय भाषाओं में हमारे प्रिय भारतीय मित्रों को बधाई देकर भारत की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता के उत्सव में शामिल होते हैं। 

08:40 AM, 26-Jan-2023

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है,क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है। 

08:35 AM, 26-Jan-2023

तमिलनाडु गवर्नर ने फहराया तिरंगा

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद रहे। 

08:05 AM, 26-Jan-2023

K-9 वज्र हॉविट्जर्स का होगा प्रदर्शन

गुजरात के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो की फैक्टरी में मेक इन इंडिया के तहत तैयार हुआ स्वदेशी K-9 वज्र तोप का प्रदर्शन भी गणतंत्र दिवस पर होगा। इसे अभी लद्दाख में चीनी सीमा पर तैनात किया गया है। इस स्वचालित तोप की मारक क्षमता 38 किलोमीटर है लेकिन पूर्वी लद्दाख में 16 हजार फीट की ऊंचाई वाले इलाकों में इसने सफलतापूर्वक 50 किलोमीटर तक की दूरी तक मार की है। के-9 वज्र स्वचालित तोप दक्षिण कोरियाई हॉवित्जर के-9 थंडर का भारतीय संस्करण है। यह तोप अपनी जगह पर चारों तरफ घूमकर हमला कर सकती है। 155 एमएम/52 कैलिबर की 50 टन वजनी इस तोप से 47 किलो का गोला फेंका जा सकता है। यह सड़क और रेगिस्तान पर संचालन के साथ 15 सेकेंड में तीन गोले दागने में सक्षम है।

07:57 AM, 26-Jan-2023

गणतंत्र दिवस पर क्या होगा खास?

इस गणतंत्र दिवस की परेड में सिर्फ मेड इन इंडिया यानी स्वदेशी हथियारों का ही प्रदर्शन होगा। यहां तक की प्रदर्शन होने वाला गोला-बारूद भी स्वदेशी होगा। पहली बार होगा जब भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। अब तक ये सलामी ब्रिटिश 21 पाउंडर गन से यह दी जाती रही है। इसके अलावा इस बार नए भर्ती हुए अग्निवीर भी परेड का हिस्सा बनेंगे। वहीं, बीएसएफ की कैमल कंटिन्जेंट के हिस्से के तौर पर महिला सैनिक भाग लेंगी और नौसेना के कंटिन्जेंट के 144 सैनिकों की लीडर भी महिला होगी।

07:02 AM, 26-Jan-2023

दिल्ली पुलिस के करीब 7 हजार जवान रहेंगे तैनात

परेड स्थल के आसपास दिल्ली पुलिस के करीब सात हजार जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा एनएसजी कमांडो, अर्धसैनिक बल और अन्य यूनिटों की मुस्तैदी रहेगी। समारोह स्थल व आसपास के इलाके को एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस किया जा रहा है। जिसकी कमान डीआरडीओ के हाथो में रहेगी। परेड स्थल के चैक प्वाइंट पर पास व टिकट पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही एंट्री मिल सकेगी। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा पहली बार किया जा रहा है। नई दिल्ली जिले के डीसीपी प्रणव तायल ने कहा कि क्यूआर कोड स्कैन होते ही विजिटर की पूरी डिटेल सुरक्षाकर्मी के सामने होगी। सिर्फ पास व टिकट धारकों को ही परेड देखने के लिए एंट्री दी जाएगी।

06:52 AM, 26-Jan-2023

पहली बार मार्चिंग दल में तीन महिलाएं

भारतीय नौसेना की टुकड़ी में लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविक शामिल होंगे। पहली बार मार्चिंग दल में तीन महिलाएं और छह अग्निवीर शामिल हैं।नौसेना की झांकी 'इंडियन नेवी- कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव एंड फ्यूचर प्रूफ' थीम पर डिजाइन किया गया है। यह भारतीय नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं, नारी शक्ति और स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई प्रमुख चीजों को प्रदर्शित करेगी।

06:43 AM, 26-Jan-2023

परेड में छह अग्निवीर भी लेंगे हिस्सा

74वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति के जोश के बीच कर्तव्य पथ पर परेड में छह 'अग्नीवीर' नौसेना के मार्चिंग दस्ते का हिस्सा बनेंगे। समारोह की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि परेड के दौरान जिन सैन्य संपत्तियों को प्रदर्शित किया जाएगा, उनमें भारत में निर्मित उपकरण शामिल हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम (एनएएमआईएस) और के-9 वज्र का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

06:35 AM, 26-Jan-2023

दिल्ली में सवा सौ से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित

गणतंत्र दिवस परेड के चलते 26 जनवरी की सुबह चार बजे से परेड के रूट और उसके आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई है। दोपहर में लाल किले पर परेड खत्म होने तक ये पाबंदियां लागू रहेंगी। इस दौरान करीब दर्जन भर से ज्यादा जगहों से डीटीसी और क्लस्टर बसों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। सवा सौ से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित होंगी। इसे देखते हुए डीटीसी ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 26 जनवरी की सुबह 4 बजे से बसों को डायवर्ट किया गया है। 

06:24 AM, 26-Jan-2023

तिलक ब्रिज पर ट्रेनों की आवाजाही रहेगी बंद

गणतंत्र दिवस परेड के लिए किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर 26 जनवरी की सुबह नई दिल्ली के तिलक ब्रिज पर ट्रेनों की आवाजाही भी अस्थायी रूप से बंद रहेगी। रेलवे ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेवा प्रभावित रहेगी। इस दौरान 4 ट्रेनें रद्द की जाएंगी। नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल जेसीओ, पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल जेसीओ, पलवल-नई दिल्ली स्पेशल जेसीओ और गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल जेसीओ शामिल हैं।

12:50 AM, 26-Jan-2023

Republic Day Parade मिस्र के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि

मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे मंगलवार को ही तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।

12:30 AM, 26-Jan-2023

परेड की शुरुआत दिल्ली के विजय चौक से सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। इसके बाद सैन्य टुकड़ी लाल किले तक मार्च करती हुई जाएगी। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में हमारा फोकस आत्मनिर्भर भारत पर है। कर्तव्यपथ पर इस बार प्रदर्शित होने वाले सभी हथियार देश में बनाए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह का समापन दो घंटे 14 मिनट बाद यानी दोपहर 12:05 पर होगा।

12:30 AM, 26-Jan-2023

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9:51 पर नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके बाद सलेयूटिंग डायस पर वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण करेंगी। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हो जाएगी। 

12:27 AM, 26-Jan-2023

74th Republic Day 2023 Parade Live: सैनिकों की हुंकार, राफेल की गर्जना, कर्तव्य पथ पर भारत का शौर्य प्रदर्शन

India 74th Republic Day Celebration Live: पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन होगा। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग होगी। 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें