नेशनल हेराल्ड मामले में चौथे दिन की पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय से रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने उन्हें 21 जून को उनके खिलाफ जांच में फिर से शामिल होने के लिए तलब किया है।
राहुल से कल फिर होगी पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में दोबारा शामिल होने के लिए कल यानी 21 जून को फिर से तलब किया है।
सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
पिछले हफ्ते 30 घंटे से ज्यादा पूछताछ
पिछले हफ्ते सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
राष्ट्रपति से मिलने के बाद क्या बोले खड़गे?
राज्य सभा में प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ंहमारे 7 लोगों का दल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला और 2 मुद्दे उठाए। हमने उनको अग्निपथ योजना को लेकर ज्ञापन सौंपा है और दूसरा जो कांग्रेस को डराने-धमकाने और कुचलने की कोशिश का जा रही है उसके ख़िलाफ़ ज्ञापन सौंपा है।
राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस द्वारा सांसदों के साथ कथित बदसलूकी और अग्निपथ योजना का मुद्दा उठाया।
राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन
हम अग्निपथ भर्ती योजना और सांसदों के खिलाफ पुलिस अत्याचार के मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपने के लिए राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस ने निकाला मार्च
केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने विजय चौक से राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया।