03:46 PM, 28-Jun-2025
गौतम अदाणी ने कहा कि 'पहली बार महाकुंभ में हमने सेवा से साधना करने की कोशिश की। आज पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हमने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यहां जो इंतजाम किए गए हैं, उसके लिए मैं ओडिशा सरकार, प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों सभी को धन्यवाद देता हूं।' अदाणी ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से मेरे पास सबकुछ है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि देश विकास करे और हम सभी का भविष्य उज्जवल रहे।