03:24 PM, 17-Jan-2024
'बीते नौ सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए'
पीएम मोदी ने कहा कि 'एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते नौ सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। वहीं कांग्रेस के पांच दशकों के शासन में सिर्फ गरीबी हटाओं का नारा दिया गया। इससे पता चलता है कि हमने विकसित भारत का जो रास्ता चुना है, वह सही है। हमें अपने मतदाताओं को यह बताना होगा कि 10 साल पहले देश में हर दूसरे दिन आतंकी घटनाएं होती थीं, जिससे निवेश और विदेश में रहने वाले हमारे लोग प्रभावित होते थे। एलडीएफ और यूडीएफ गठबंधन का घोटालों का इतिहास रहा है।'