फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Kolkata Visit LIVE: पूर्वी कमान मुख्यालय में 16वें सशस्त्र बल सम्मेलन का उद्घाटन; पीएम ने की शुरुआत

Mon, 15 Sep 2025 11:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

PM Modi West Bengal Bihar Visit LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में सुधारों, परिवर्तन और अभियानगत तैयारियों पर केंद्रित सशस्त्र बल कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन के दौरान शीर्ष सैन्य अधिकारी भविष्य में जरूरी सुधारों पर मंथन करेंगे। सुरक्षा बलों की अभियानगत तैयारियों और परिवर्तन पर भी चर्चा होगी। शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 AM, 15-Sep-2025

16वें सशस्त्र बल सम्मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोलकाता स्थित विजय दुर्ग (पूर्व में फोर्ट विलियम) स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इस तरह का पहला सम्मेलन है।

09:53 AM, 15-Sep-2025

कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सशस्त्र बलों के तीन दिवसीय संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन करने के लिए पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है। 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में आयोजित इस वर्ष का सम्मेलन सुधारों, परिवर्तन, बदलाव और परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा। इसका विषय है 'सुधारों का वर्ष - भविष्य के लिए परिवर्तन।' पिछली सीसीसी 2023 में भोपाल में आयोजित की गई थी।

09:33 AM, 15-Sep-2025

एक माह में दूसरा बिहार दौरा, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री एक माह के भीतर ही दूसरी बार 15 सितंबर को बिहार दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। यह बोर्ड उत्पादन और नई तकनीक के विकास को बढ़ावा देगा, कटाई के बाद के प्रबंधन को मजबूत करेगा, मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देगा और मखाना के बाजार, निर्यात और ब्रांड विकास को सुगम बनाएगा।

विज्ञापन
09:17 AM, 15-Sep-2025

विभिन्न रैंकों के अधिकारी करेंगे संवाद
रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि तीन दिवसीय विचार-विमर्श का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और मजबूत करना है। इसमें सशस्त्र बलों के विभिन्न रैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

09:15 AM, 15-Sep-2025

क्या है सीसीसी?
संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन (सीसीसी) सशस्त्र बलों के लिए एक विचार-मंथन मंच के रूप में कार्य करता है। यह देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेताओं को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एकसाथ लाता है। सीसीसी का अंतिम आयोजन 2023 में भोपाल में हुआ था, जिसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।

विज्ञापन
08:59 AM, 15-Sep-2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में यह सम्मेलन मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

08:11 AM, 15-Sep-2025

कोलकाता के बाद बिहार रवाना हो जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री रविवार शाम असम के जोरहाट से कोलकाता पहुंचे। राजभवन में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। पीएम के दौरे से जुड़े अधिकारी ने बताया कि यह एक महीने से भी कम समय में पीएम का कोलकाता का यह दूसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सोमवार सुबह भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय विजय दुर्ग में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और दोपहर में बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना हो जाएंगे। विजय दुर्ग को पहले फोर्ट विलियम कहा जाता था।

08:06 AM, 15-Sep-2025

PM Modi Kolkata Visit LIVE: पूर्वी कमान मुख्यालय में 16वें सशस्त्र बल सम्मेलन का उद्घाटन; पीएम ने की शुरुआत

PM Modi West Bengal Bihar Visit LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में सुधारों, परिवर्तन और अभियानगत तैयारियों पर केंद्रित सशस्त्र बल कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन के दौरान शीर्ष सैन्य अधिकारी भविष्य में जरूरी सुधारों पर मंथन करेंगे। सुरक्षा बलों की अभियानगत तैयारियों और परिवर्तन पर भी चर्चा होगी। शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर रवाना हो जाएंगे। कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में सशस्त्र बल कमांडरों के तीन दिवसीय संयुक्त सम्मेलन की थीम 'सुधारों का वर्ष- भविष्य के लिए परिवर्तन' है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें