04:16 PM, 16-May-2022
पीएम मोदी ने समझाए भगवान बुद्ध के दार्शनिक संदेश
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के लुंबिनी में अपने भाषण के दौरान भगवान बुद्ध पर बात की। उन्होंने कहा, "वैशाख पूर्णिमा के दिन लुंबिनी में सिद्धार्थ के रूप में बुद्ध का जन्म हुआ। इसी दिन बोधगया में वो बोध प्राप्त करके भगवान बुद्ध बने और इसी दिन कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ। एक ही तिथि, एक ही वैशाख पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा के ये पड़ाव केवल संयोग मात्र नहीं था। इसमें बुद्धत्व का वो दार्शनिक संदेश भी है, जिसमें जीवन, ज्ञान और निर्वाण, तीनों एक साथ हैं।"