फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election LIVE: बेंगलुरु में PM मोदी का 26 किमी लंबा रोड शो, देखने के लिए हजारों लोग जुटे

Sat, 06 May 2023 01:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो शुरू किया है। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू हुआ। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें हजारों की भीड़ जुटी है। पीएम की रैली में जय बजरंगबली के नारे भी लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
PM मोदी - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:06 PM, 06-May-2023

पीएम मोदी के रोड शो में भगवान हनुमान के वेश में पहुंचा शख्स

बेंगलुरु: बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में एक व्यक्ति भगवान हनुमान के वेश में दिखा।

12:29 PM, 06-May-2023

पीएम मोदी रोड शो से भगवा रंग में रंगा बेंगलुरु

पीएम मोदी के रोड शो का पूरा मार्ग अब तक भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। सड़क के दोनों हिस्सों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडों से पाट दिया गया है और इसमें शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी भगवा शॉल व टोपी पहन रखी है।
 

11:51 AM, 06-May-2023

पीएम मोदी के रोड शो में जुटी भारी भीड़।

विज्ञापन
11:22 AM, 06-May-2023

तीन घंटे तक चलेगा यह रोड शो

बेंगलुरु दक्षिण के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक तक निकाले जाने वाले इस रोड शो के लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरा होने की संभावना है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, करीब 1.30 बजे तक चलने वाला यह रोड शो, 17 विधानसभाओं को कवर करेगा।

11:02 AM, 06-May-2023

पीएम मोदी का रोडशो जारी

पीएम मोदी का 26 किमी लंबा रोड शो जारी। नागरिकों पर बरसाए फूल।

विज्ञापन
09:45 AM, 06-May-2023

पीएम मोदी को देखने के लिए सुबह से ही जुट गई भारी भीड़।

08:48 AM, 06-May-2023

Karnataka Election LIVE: बेंगलुरु में PM मोदी का 26 किमी लंबा रोड शो, देखने के लिए हजारों लोग जुटे

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो करेंगे। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें