फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Gujarat Visit Live: दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन, 24000 करोड़ की सौगातें भी मिलीं

Mon, 26 May 2025 01:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

PM Modi in Gujarat Today Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह उनका पहला गुजरात दौरा है। वे आज और कल गुजरात में रहेंगे। वे राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज तीन रोड शो भी करेंगे, पहला रोड शो उन्होंने वडोदरा में किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी का गुजरात दौरा - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:15 PM, 26-May-2025

प्रधानमंत्री ने वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

01:03 PM, 26-May-2025

प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
 

12:33 PM, 26-May-2025

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री यहां 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में रेल परियोजनाएं और गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं।
 

विज्ञापन
12:17 PM, 26-May-2025

दाहोद में पीएम मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाहोद में जनसभा में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया।
 

11:47 AM, 26-May-2025

दाहोद लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन
 

विज्ञापन
11:47 AM, 26-May-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र घरेलू प्रयोजनों और निर्यात के लिए 9000 HP के इलेक्ट्रिक इंजन तैयार करेगा। ये इंजन भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।
 

11:40 AM, 26-May-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों सहित कई लोग शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने आतंकवाद पर भारत के प्रहार की सराहना की।
 

11:14 AM, 26-May-2025

कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने बताया, 'मैं खुद एक महिला हूं, मैं इस बात को महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया। सोफिया कुरैशी मेरी जुड़वां बहन है। ये बहुत प्रोत्साहित करने वाली बात है। अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, अब वो पूरे देश की बहन बन गई है।'

11:13 AM, 26-May-2025

कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, 'प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखना बहुत गर्व का पल था।' अपनी बहन सोफिया कुरैशी के बारे में उन्होंने कहा, 'हमारी डिफेंस फोर्स को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सोफिया को ये मौका दिया। औरतों के साथ जो गलत हुआ, उसका बदला एक औरत ले, उससे बेहतर कोई पल नहीं है। दुश्मनों को बता दिया कि हमारी औरतें किसी भी मर्दों से कम नहीं है।'

10:45 AM, 26-May-2025

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
 

10:44 AM, 26-May-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वडोदरा में रोड शो LIVE
 

10:05 AM, 26-May-2025

वडोदरा में रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे की शुरुआत वडोदरा से की। यहां उन्होंने रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
 

09:34 AM, 26-May-2025

पीएम मोदी का कल का कार्यक्रम
कल यानी 27 मई को प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। 
  • प्रधानमंत्री गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे। 
  • प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।

भुज में शुरू होगा अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट
भुज में प्रधानमंत्री जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे उनमें खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पन्न अक्षय ऊर्जा की ट्रांसमिशन (प्रसारण) परियोजनाएं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और तापी में एक ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट शामिल हैं।

09:33 AM, 26-May-2025

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, जानें का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरन वे दाहोद, भुज और गांधीनगर में 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
  • 26 मई को भुज में प्रधानमंत्री 53,414 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 
  • आज ही वे दाहोद के खारोद में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 
  • पीएम दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे। 

दाहोद संयंत्र में होगा नौ हजार एचपी के इंजनों का निर्माण
दाहोद संयंत्र में घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजनों का निर्माण किया जाएगा। ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे। इन इंजनों को ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान मिलेगा।

09:23 AM, 26-May-2025

PM Modi Gujarat Visit Live: दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन, 24000 करोड़ की सौगातें भी मिलीं

PM Modi in Gujarat Today Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल गुजरात में रहेंगे। वे राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें