फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Gujarat Visit Live: PM मोदी ने की अपील, त्योहारों पर खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद ही उपहार में दें

Sat, 27 Aug 2022 07:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

PM Modi Gujarat Visit Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। वह आज साबरमती नदी पर फुट ओवर ब्रिज 'अटल पुल' का उद्धाटन करेंगे। इसके अलावा रविवार को पीएम मोदी कच्छ के अंजार कस्बे में वीर बालक स्मारक का भी अनावरण करेंगे। 

विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया अटल पुल का उद्घाटन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:41 AM, 27-Aug-2022

विदेश से मंगाए जाने वाले खिलौनों में आई है भारी गिरावट

पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशकों में विदेशी खिलौनों की होड़ में, भारत का अपना समृद्ध खिलौना उद्योग तबाह हो रहा था। सरकार के प्रयास से, खिलौना उद्योगों से जुड़े हमारे भाई-बहनों के परिश्रम से अब स्थिति बदलने लगी है। अब विदेश से मंगाए जाने वाले खिलौनों में भारी गिरावट आई है। 

06:36 AM, 27-Aug-2022

पीएम मोदी ने कहा कि 'खादी sustainable clothing का उदाहरण है। खादी eco-friendly clothing का उदाहरण है। खादी से carbon footprint कम से कम होता है। बहुत सारे देश हैं जहां तापमान ज्यादा रहता है, वहां खादी Health की दृष्टि से भी बहुत अहम है इसलिए खादी वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है।'

06:34 AM, 27-Aug-2022

पीएम मोदी ने की देशवासियों से अपील

पीएम मोदी ने देश वासियों से अपील करते हुए कहा कि 'मैं देशभर के लोगों से एक अपील भी करना चाहता हूं। आने वाले त्योहारों में इस बार खादी ग्रामोद्योग में बना उत्पाद ही उपहार में दें। आपके पास अलग-अलग तरह के फैब्रिक से बने कपड़े हो सकते हैं, लेकिन उसमें आप खादी को भी जगह देंगे, तो वोकल फॉर लोकल अभियान को गति मिलेगी।'

विज्ञापन
06:30 AM, 27-Aug-2022

पंच-प्रणों को फिर याद दिलाया

पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से मैंने पंच-प्रणों की बात कही है। साबरमती के तट पर, इस पुण्य जगह पर मैं पंच-प्रणों को फिर दोहराना चाहता हूं। पहला- देश के सामने विराट लक्ष्य, विकसित भारत बनाने का लक्ष्य, दूसरा- गुलामी की मानसिकता का पूरी तरह त्याग, तीसरा- अपनी विरासत पर गर्व, चौथा- राष्ट्र की एकता बढ़ाने का पुरजोर प्रयास और पांचवा - नागरिक कर्तव्य। 

06:21 AM, 27-Aug-2022

खादी का एक-एक धागा, आजादी के आंदोलन की ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि खादी का एक-एक धागा, आजादी के आंदोलन की ताकत बन गया। उसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। खादी का वही धागा, विकसित भारत के प्रण को पूरा करने का, आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का प्रेरणा-स्रोत बन सकता है। 

विज्ञापन
06:17 AM, 27-Aug-2022

अटल ब्रिज डिजाइन और इनोवेशन में भी अभूतपूर्व

अटल ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अटल ब्रिज साबरमती नदी के दो किनारों को ही आपस में नहीं जोड़ रहा बल्कि ये डिजाइन और इनोवेशन में भी अभूतपूर्व है। इसकी डिजाइन में गुजरात के मशहूर पतंग महोत्सव का भी ध्यान रखा गया है।
 

06:15 AM, 27-Aug-2022

7,500 बहनों-बेटियों ने चरखे पर सूत कातकर रचा इतिहास

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 'खादी उत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि साबरमती का ये किनारा आज धन्य हो गया है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7,500 बहनों-बेटियों ने एक साथ चरखे पर सूत कातकर नया इतिहास रच दिया है। 

06:01 AM, 27-Aug-2022

पीएम मोदी ने किया अटल पुल का उद्घाटन

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 'खादी उत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती नदी पर बने अटल पुल का उद्घाटन किया। यह पुल पैदल यात्रियों के लिए है।

05:50 AM, 27-Aug-2022

चरखा चलाते नजर आए पीएम मोदी

दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में 'खादी उत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। इस उत्सव में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने चरखा चला कर सूत भी काता।

02:44 PM, 27-Aug-2022

पीएम मोदी ने साझा कीं पुल की तस्वीरें

गुजरात दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल पुल की तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने लिखा है, "अटल पुल दर्शनीय लगता है!" पढ़ें पूरी खबर...

11:07 AM, 27-Aug-2022

कितना सुरक्षित है पीएम का किला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार-रविवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम की लगातार हो रही गुजरात यात्राओं को उनके गृहराज्य में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। लगभग 24 साल से गुजरात की सत्ता में बैठी भाजपा के लिए यह चुनाव कई मायनों में महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए, जानते हैं कितना सुरक्षित है पीएम मोदी का गुजरात किला?

09:23 AM, 27-Aug-2022

पीएम के दौरे से पहले कच्छ में हिंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे से पहले कच्छ में हिंसा फैल गई। शुक्रवार शाम यहां के भुज कस्बे के मधापर गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए घटनास्थल पर बड़ी टुकड़ी तैनात कर दी है। पुलिस ने बताया कि भुज के बाहरी इलाके मधापर के रबारी समुदाय के लोग परेश रबारी नाम के एक युवक की हत्या से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि रबारी की शुक्रवार सुबह एक सुलेमान सना ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। युवक के अंतिम संस्कार से लौटते समय गुस्साई भीड़ ने दुकानों और पूजा स्थल में तोड़फोड़ की। बता दें मधापर गांव भूकंप पीड़ितों के लिए बने 'स्मृति वन' स्मारक से सिर्फ चार किलोमीटर दूर है, जिसका उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

09:10 AM, 27-Aug-2022

खादी उत्सव को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

गुजरात दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खादी उत्सव को भी संबोधित करेंगे। इस उत्सव का आयोजन साबरमती रिवरफ्रंट पर किया जा रहा है। एलईडी रोशनी से सजाए गए इस रिवरफ्रंट की डिजाइन काफी आकर्षक है। 

08:54 AM, 27-Aug-2022

PM Modi Gujarat Visit Live: PM मोदी ने की अपील, त्योहारों पर खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद ही उपहार में दें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे पर कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी आज अहमदाबाद में साबरमती नदी पर अटल पुल का उद्धाटन करने वाले हैं। यह पुल पैदल यात्रियों के लिए है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें