04:36 AM, 07-Sep-2023
प्रवासी भारतीयों ने किया पीएम मोदी का स्वागत
जकार्ता हवाईअड्डे पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। मोदी-मोदी और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा था। पीएम मोदी के स्वागत के लिए सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि, बूढ़े-बच्चे भी एकत्रित हुए। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग शान से तिरंगा लहरा रहे थे। पीएम मोदी ने भी प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। स्वागत में लोगों का कहना है कि पीएम मोदी के इंडोनेशिया आने से बहुत खुशी मिली है। हम उनका स्वागत करने आए हैं।