लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
कांग्रेस सासंद कार्ति चिदंबरम ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे इस देश में हो रहे अन्याय को व्यक्तिगत रूप देकर लोगों से जुड़ने में सक्षम रहीं... उन्होंने कई ऐसे संस्कार प्रदर्शित किए जिन्होंने उन्हें भारत के लोगों से जोड़ा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर कहा, वे क्या बोलना चाह रही थीं ये समझ नहीं आया लेकिन कहते-कहते उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सरकार पर भी आरोप लगा दिया। शायद उनके दिमाग से निकल गया होगा कि हिमाचल प्रदेश में उनकी सरकार है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'दुर्भाग्य से राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी का जिक्र नहीं किया जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी...किस संत ने आजादी के लिए बलिदान दिया?...किसने आजादी की लड़ाई लड़ी? कांग्रेस पार्टी ने लड़ी...उन्होंने (राजनाथ सिंह) उन सभी नामों का जिक्र नहीं किया। इसका मतलब यह है कि जब भी संविधान पर चर्चा होगी, वह केवल एक ही बात कहेंगे कि 'कांग्रेस ने ऐसा किया या वैसा किया'..."
लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, शाम 6:15 बजे फिर शुरू होगी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद हमले की 23वीं बरसी पर कहा, मुझे वह दिन याद है, जब मैंने सुना, मुझे अपनी मां और भाई की चिंता हुई... जो इसके लिए शहीद हुए, जिन्होंने संसद भवन की सुरक्षा की, उन्हें मैं श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सदस्य महुआ मोइत्रा के बयान पर सत्तापक्ष की आपत्ति के बाद दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन की कार्यवाही शाम 5.23 बजे आधे घंटे के लिए स्थगित।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में हुए हंगामे पर कहा, 'हम सदन में जो भी कहना चाहते थे, जनता के मुद्दे उठाना चाहते थे लेकिन हमें बोलने का कोई मौका नहीं मिला। वहीं सत्ता पक्ष अगर कानून के खिलाफ भी बोलता है तो उसे बोलने का मौका मिलता है। जो लोग खुद किसी विषय पर नहीं बोलना चाहते, वो हमारी बात का विरोध करते रहते हैं और उन्हें चेयर से भी प्रोत्साहन मिलता है... हम चेयरमैन से अनुरोध करते हैं कि वे अंपायर जैसे हैं, उन्हें किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिए, दोनों को बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए। एक तरफ सदन के नेता जे.पी. नड्डा को बोलने का मौका दिया जाता है, दूसरी तरफ जब हम बोलना चाहते हैं तो हमें मौका नहीं मिलता। ऐसा पक्षपात नहीं होना चाहिए... जब मैं बोलता हूं तो वो मुझे 2 मिनट का समय भी नहीं देते, जब हमें समय नहीं मिलता तो हम अपनी बात कैसे रख सकते हैं?... चेयरमैन साहब को ध्यान देना चाहिए, वे कहते हैं कि वो किसान के बेटे हैं, हम भी किसान-मजदूर के बेटे हैं... मैं डरने वाला नहीं हूं, हम अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ेंगे, हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमें समान अधिकार नहीं मिल जाते।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, 'हमारा अविश्वास प्रस्ताव राज्यसभा के सभापति के खिलाफ है... वह विपक्ष को बोलने नहीं देते और दलितों का अपमान करते हैं... सभापति का काम सदन चलाना है, टिप्पणी नहीं करना, वह सम्मान की मांग नहीं कर सकते, उन्हें सम्मान प्राप्त करना चाहिए... यह एकतरफा लोकतंत्र है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा में दिए गए संबोधन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि हमने प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषण को बहुत ध्यान से सुना। हमारे सभी सांसदों ने उनका बहुत सम्मान किया...उन्होंने (प्रियंका गांधी) शायद अनजाने में हिमाचल प्रदेश सरकार के बारे में बहुत सारी बुरी बातें कह दीं...उन्होंने कहा कि देश की जनता कायरों को हटाती है, जो सही है क्योंकि देश की जनता ने कांग्रेस को हटा दिया है...उनकी चर्चा संविधान से अलग थी।'
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर कहा, "बहुत बढ़िया।" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, " बहुत बढ़िया भाषण था... उन्होंने सरकार के सामने सभी तथ्य रखे और बताया कि कैसे संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है...हम उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हैं..."
लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान विपक्ष की ओर से कांंग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुरुआत की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि हम भारत के लोगों ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। मैं इस सदन और देश के सभी नागरिकों को संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।
भाजपा ने राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को 16 और 17 दिसंबर, 2024 को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया।
लोकसभा में संविधान पर चर्चा शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत की है।
सदन में हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 16 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, 'मैं सरकार की ओर से जवाब दे सकता हूं। मैंने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में सैनिकों की वापसी और हाल के घटनाक्रमों पर बहुत विस्तृत बयान दिया था। उस बयान में मैंने इस बात पर प्रकाश डाला था कि सैनिकों की वापसी के लिए आखिरी समझौता हो चुका है, जो देपसांग और डेमचोक से संबंधित है।'
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच तीखी बहस हुई। बहस के दौरान खरगे ने कहा कि हम यहां देश के लिए हैं आपकी तारीफ सुनने के लिए नहीं हैं। इस पर धनखड़ ने कहा कि देश जानता है कि आपको किसकी तारीफ पसंद है। खरगे ने कहा कि आप सदन को परंपरा से चलाइए। इस दौरान धनखड़ ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, झुकुंगा नहीं। जिसके बाद खरगे ने कहा कि आप किसान के बेटे हैं तो मैं भी मजदूर का बेटा हूं।
राज्यसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। राज्यसभा सभापति और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस हुई।
संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में फिलहाल प्रश्नकाल चल रहा है।