03:10 PM, 05-Dec-2023
आचार समिति की रिपोर्ट पेश करने के लिए लोकसभा स्पीकर के आदेश का इंतजार
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने महुआ मोइत्रा मामले में आचार समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश करने को लेकर कहा कि हम सिर्फ लोकसभा स्पीकर के आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही वह कहेंगे, हम रिपोर्ट संसद में पेश कर देंगे। रिपोर्ट पेश करने के बाद हम इस पर चर्चा के लिए भी तैयार हैं। मुझे लगता है कि रिपोर्ट में हर बात का ध्यान रखा गया है।