फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session Live: लोकसभा में लाए गए तीन नए बिल, IPC-CRPC की लेंगे जगह; राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

Tue, 19 Dec 2023 09:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Winter Session 2023, Lok Sabha Security Breach News: बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है। विपक्षी सांसदों ने संसद में परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को भी लोकसभा से विपक्षी सांसदों का निलंबन जारी रहा। 
विज्ञापन
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:59 PM, 19-Dec-2023

बैंकों में बिना दावे वाली रकम 28% बढ़कर 42,270 करोड़ रुपये हुई
 बैंकों में जमा बिना दावे वाली राशि मार्च, 2023 तक बढ़कर 42,270 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने संसद को मंगलवार को यह जानकारी दी। 31 मार्च, 2022 तक बैंकों में बिना दावे वाली राशि 32,934 करोड़ रुपये थी, लेकिन एक साल में इसमें 28 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।

मार्च 2023 के अंत तक 36,185 करोड़ रुपये की बिना दावा वाली जमा राशि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास थी, जबकि 6,087 करोड़ रुपये निजी क्षेत्र के बैंकों के पास थी।

बैंक दस या अधिक वर्षों से अपने खातों में पड़ी खाताधारकों की लावारिस जमा राशि को आरबीआई के जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता (डीईए) फंड में भेज देते हैं। वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि आरबीआई ने बिना दावे वाली जमा राशि को कम करने और सही दावेदारों को ऐसी जमा राशि वापस करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

08:53 PM, 19-Dec-2023

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये जो लोग चुनाव हार गए, ये उनकी ओर से ध्यान भटकाने की हताशापूर्ण कोशिश है...मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं...क्या बेरोजगारी के कारण कोई कुछ भी कर सकता है? क्या कोई हमला कर सकता है? राहुल गांधी आप क्या बात कर रहे हैं इसके बारे में आपको समझ है?  जो कुछ हुआ है वे उसका समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए इसके लिए कांग्रेस को पहले जवाब देना चाहिए।

08:52 PM, 19-Dec-2023

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कुछ नहीं था, यह फोटो सेशन की चौथी मीटिंग थी...लालू यादव और नीतीश कुमार प्रेस कांफ्रेंस में भी मौजूद नहीं रहें, उन्होंने इसका बहिष्कार कर दिया। अब उस INDI गठबंधन का क्या होगा? यह गठबंधन पूरी तरह से फेल है। 

विज्ञापन
07:14 PM, 19-Dec-2023

दिल्ली में अनधिकृत इमारतों से जुड़ा बिल लोकसभा में पास हो गया
लोकसभा ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) अधिनियम, 2023 संक्षिप्त चर्चा के बाद ध्वनि मत से पारित किया गया। इस विधेयक पर चर्चा में तीन सदस्यों ने भाग लिया।  
 

07:09 PM, 19-Dec-2023

संसद ने चालू वित्त वर्ष में 58,378 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च को मंजूरी दी
संसद ने मंगलवार को मार्च 2024 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में 58,378 करोड़ रुपये के शुद्ध अतिरिक्त खर्च को मंजूरी दे दी। इसमें एक बड़ा हिस्सा मनरेगा और उर्वरक सब्सिडी के लिए आवंटित किया गया है। साथ ही मंगलवार को राज्यसभा ने संक्षिप्त चर्चा के बाद दोनों विनियोग विधेयक लोकसभा को लौटा दिये।

विज्ञापन
06:30 PM, 19-Dec-2023

शीतकालीन सत्र के वर्तमान सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही को 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

05:15 PM, 19-Dec-2023

लोकसभा में केंद्रीय वस्तु व सेवा कर  संशोधन विधेयक पास, होगा ये बदलाव
लोकसभा ने मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय वस्तु व सेवा कर अधिनियम में संशोधन से जुड़ा विधेयक पारित कर दिया। केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 को 13 दिसंबर, 2023 को लोकसभा में पेश किया गया था। यह विधेयक केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (सीजीएसटी) अधिनियम, 2017 में संशोधन के लिए पारित किया गया है। इस अधिनियम में वस्तुओं और सेवाओं की अंतर-राज्य आपूर्ति पर सीजीएसटी लगाने और संग्रह करने का प्रावधान है।

04:26 PM, 19-Dec-2023

लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन नए बिल पेश किए हैं। ये बिल IPC और CRPC की जगह लेने के लिए लाए गए हैं।

04:17 PM, 19-Dec-2023

लोकसभा ने केंद्रीय माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक 2023 को पारित किया।

03:29 PM, 19-Dec-2023

'भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ'

बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि 'भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसा नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में सांसदों को निलंबित किया गया। इससे पता चलता है कि सत्ताधारी पार्टी काफी अहंकारी हो गई है। वह सत्ता के लालची हो गए हैं और अपनी सारी समझ खो चुके हैं।'

02:20 PM, 19-Dec-2023

राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित हो गई है। वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि 'संसद को पूरी तरह से अवैध कर दिया गया है। यह संसद में सबसे कठोर कानून को पारित करने की रूपरेखा बनाई जा रही है।'

02:05 PM, 19-Dec-2023

'यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के निलंबन पर भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। खरगे ने कहा कि 'यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं  है, यह संसद का अपमान है। वह हमें डराने के लिए सांसदों को निलंबित कर रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद नहीं आना चाहते। वह वाराणसी और अहमदाबाद से भाषण दे रहे हैं।'

02:01 PM, 19-Dec-2023

'यह संसदीय लोकतंत्र से धोखा'

लोकसभा से मंगलवार को निलंबित किए गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि 'यह साफ है कि वह विपक्ष मुक्त लोकसभा चाहते हैं और ऐसा ही वह राज्यसभा में करेंगे। दुर्भाग्य से हमें भारत में लोकतांत्रिक संसद के लिए श्रद्धांजलि लिखनी शुरू करनी होगी। आज हमने अपने सहयोगियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जो भी वहां मौजूद था, उन्हें पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इसका मतलब है कि वह बिना किसी चर्चा के विधेयक पास करना चाहते हैं। यह संसदीय लोकतंत्र से धोखा है।'
 
 

01:03 PM, 19-Dec-2023

आप सासंद ने सरकार पर लगाए आरोप

आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा से अपने निलंबन पर कहा कि 'जो सच बोले और जिन्होंने सवाल पूछे, उन्हें आज सदन से निलंबित कर दिया गया। जनता देख रही है कि किस तरह की गंदी राजनीति संसद में हो रही है।'
 

12:52 PM, 19-Dec-2023

किन सांसदों का हुआ निलंबन?

वी वेंथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, सुप्रिया सुले, सप्तगिरि उलाका, अदूर प्रकाश, अब्दुल समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बार्दोलोई, गिरधारी यादव, गीता कोड़ा, फ्रांसिस्को सारदिन्हा, जगत रक्षम, एसआर पार्तिविवन, फारुख अब्दुला, ज्योत्सना महंत, ए गणेश मूर्ति, माला राय, वेलूसामी, ए चंदकुमार, शशि थरूर, कार्ति चिदबंरम, सुदीप बंदोपाध्याय, डिंपल यादव, हसनैन मसूदी, दानिश अली, खदीदुल रहमान, राजीव रंजन सिंह, डीएनवी सेंथिल कुमार, संतोष कुमार, दुआल चंद्र गोस्वामी, रवनीत बिट्टू, दिनेश यादव, के सुधाकरन, मोहम्मद सादिक, एमके विष्णु प्रसाद, पीपी मोहम्मद फैजल, साजदा अहमद, जसवीर सिंह गिल, महाबली सिंह, अमोल कोल्हे, सुशील कुमार रिंकू, सुनील कुमार सिंह, एचटी हसन, एम धनुष कुमार, प्रतिभा सिंह, थोल थोलमावलम, चंद्रेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत को मंगलवार को लोकसभा से निलंबित किया गया है। 

12:42 PM, 19-Dec-2023

केंद्रीय मंत्री ने बताया क्यों किया जा रहा विपक्षी सांसदों को निलंबित

संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि यह तय हुआ था कि सदन में कोई प्लेकार्ड लेकर नहीं आएगा, लेकिन चुनाव हारने से आई अधीरता में वह ऐसा कदम उठा रहे हैं। यही वजह है कि हमें प्रस्ताव (विपक्षी सांसदों को निलंबित करने वाला) लाना पड़ रहा है। 

12:37 PM, 19-Dec-2023

लोकसभा से और सांसद निलंबित

संसद से मंगलवार को कुछ और विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को निलंबित किए गए सांसदों में शशि थरूर, डिंपल यादव, मनीष तिवारी, सुप्रिया सुले और दानिश अली आदि का नाम शामिल है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया। इस प्रस्ताव में मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय समेत 49 सांसदों का नाम शामिल है। इस तरह अब तक दोनों सदनों से विपक्ष के 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 
 

12:10 PM, 19-Dec-2023

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। बता दें कि 92 विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक सांसद द्वारा राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने का मामला सामने आया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इस पर आपत्ति जताई और इसे सदन का अपमान बताया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सभापति की नकल उतारने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी हैं। 

12:00 PM, 19-Dec-2023

'सरकार चर्चा से दूर भाग रही'

92 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा 'हम सिर्फ सरकार से जवाब मांग रहे हैं (संसद सुरक्षा में चूक के मामले पर) और चाहते हैं कि सदन में इस पर चर्चा हो। यह एक अहम मुद्दा है लेकिन सरकार इस पर चर्चा से दूर भाग रही है।'
 

11:17 AM, 19-Dec-2023

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया। बता दें कि विपक्ष संसद में सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है और गृह मंत्री से इस मुद्दे पर संसद में बयान देने की मांग पर अड़ा है। इसे लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को संसद में अमर्यादित आचरण के चलते विपक्ष के 78 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले 14 सांसद पहले से ही पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित चल रहे हैं। इस तरह संसद से निलंबित कुल विपक्षी सांसदों की संख्या 92 हो गई है। 

11:15 AM, 19-Dec-2023

संसद भवन परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

विपक्षी सांसद ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और एनसीपी चीफ शरद पवार समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। 
 

11:10 AM, 19-Dec-2023

भाजपा की संसदीय दल की हुई बैठक

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा के संसदीय दल की मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल रहे। माना जा रहा है कि इस बैठक में विपक्ष के हंगामे को देखते हुए उससे निपटने की रणनीति बनाई गई है। 

वहीं विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने भी संसद में मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में बैठक की। 
 

10:59 AM, 19-Dec-2023

Parliament Session Live: लोकसभा में लाए गए तीन नए बिल, IPC-CRPC की लेंगे जगह; राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

सोमवार को संसद सत्र की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के 78 सासंदों को निलंबित कर दिया गया था। इस तरह विपक्ष के कुल निलंबित सांसदों की कुल संख्या 92 हो गई है। ऐसी चर्चाएं हैं कि मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्षी गठबंधन के सांसद सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि साल 1989 में बोफोर्स मुद्दे पर तत्कालीन राजीव गांधी सरकार को घेरते हुए विपक्षी सांसदों ने सामूहिक इस्तीफे दिए थे। ऐसे में अब 92 सांसदों के निलंबन के बाद विपक्षी गठबंधन भी ऐसे ही किसी कदम पर विचार कर सकता है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें