10:26 AM, 28-Jun-2024
इंडिया गठबंधन के 20 फ्लोर नेता नियुक्त आज नीट मुद्दा उठेगा
लोकसभा में इंडिया गठबंधन के 20 पार्टियों के फ्लोर लीडर नियुक्त किए गए हैं। ये फ्लोर लीडर्स लोकसभा अध्यक्ष के साथ बैठकों में हिस्सा लेंगे और आपस में तालमेल बिठाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई बैठक में तय हुआ कि शुक्रवार को नीट यूजी पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए लोकसभा व राज्यसभा में नोटिस दिया जाएगा। कांग्रेस में यह जिम्मा राहुल गांधी, गौरव गोगोई और केसी वेणुगोपाल संभालेंगे। सपा में अखिलेश यादव, टीएमसी में सुदीप बंदोपाध्याय और द्रमुक में टीआर बालू, एनसीपी (शरद) में सुप्रिया सुले, शिवसेना (यूबीटी) से अरविंद सावंत, नेशनल कांफ्रेंस से मियां अल्ताफ अहमद, सीपीएम से राधाकृष्णन, राजा राम सिंह, आरएलपी से हनुमान बेनीवाल फ्लोर लीडर होंगे।