फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament LIVE: विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में धरना जारी; कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, व्हिप जारी किया

Tue, 25 Jul 2023 09:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

संसद के मानसून सत्र में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा जारी है। सरकार मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री द्वारा संसद में बयान देने की मांग पर अड़ा है। वहीं भाजपा ने संसद में जारी गतिरोध के बीच संसदीय समिति की बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
संसद का मानसून सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:39 PM, 25-Jul-2023

विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में धरना जारी
संसद के मौजूदा मानसून सत्र के लिए AAP सांसद संजय सिंह के निलंबन को लेकर राज्यसभा के विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में धरना जारी है।

09:05 PM, 25-Jul-2023

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई
कांग्रेस ने कल सुबह 10.30 बजे कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में अपने लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को 26 जुलाई को संसद में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) के सभी लोकसभा सांसद कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद भवन के सीपीपी कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

07:47 PM, 25-Jul-2023

विपक्ष का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार सबके सामने है: मीनाक्षी लेखी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विपक्ष का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार सबके सामने है। एक तरफ वे देश को यह कह कर गुमराह कर रहे हैं कि वे मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर वे संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं...विपक्ष का व्यवहार इस बात पर मुहर लगा रहा है कि ये लोग देश की महिलाओं, जनजातीय समुदाय, गरीबों के प्रति संवेदनहीन हैं।

विज्ञापन
07:47 PM, 25-Jul-2023

प्रधानमंत्री संविधान और संसद से इतनी नफरत क्यों करते हैं?: सूरजेवाला
कांग्रेस सांसद रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का, स्वतंत्रता सेनानियों और इंडिया और भारत का अपमान कर रहे हैं। PM को अमेरिका की संसद में जाकर बात करने का समय है लेकिन देश की संसद में आकर, मणिपुर शब्द बोलने से नफरत है। प्रधानमंत्री देश के संविधान और संसद से इतनी नफरत क्यों करते हैं?

07:47 PM, 25-Jul-2023

सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं: गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है, हम मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष चर्चा की मांग कर खुद इससे भाग रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि जो ऊंगली वे सरकार की तरफ उठाने वाले हैं उसके अलावा उस हाथ की शेष ऊंगलियां उनकी तरफ उठने वाली है।

विज्ञापन
07:47 PM, 25-Jul-2023

सच्चाई जनता जानती है: प्रह्लाद पटेल
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि आज गृह मंत्री ने कह दिया है कि हम मणिपुर पर जितनी विपक्ष चाहे उतनी लंबी चर्चा के लिए तैयार हैं। अगर विपक्ष को बहाने नहीं बनाने हैं तो उन्हें सीधे आकर चर्चा करनी चाहिए। जहां तक I.N.D.I.A की बात है तो इतिहास गवाह है कि वे जितना चाहे छल कर लें सच्चाई जनता जानती है।

07:47 PM, 25-Jul-2023

मणिपुर के मुद्दे का निदान निकलना चाहिए: संजय जायसवाल
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी गृह मंत्री की होती है। गृह मंत्री ने खुद कहा है कि विपक्ष जितनी चाहे उतनी चर्चा करें, लेकिन मणिपुर के मुद्दे का निदान निकलना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री को बोलना होगा तो वे अंत में बोलेंगे। प्रधानमंत्री ने देश के सामने अपनी बात रख दी है। उद्देश्य यह है कि चर्चा न हो उद्देश्य यह नहीं है कि मणिपुर के लिए सार्थक निदान निकले।

07:46 PM, 25-Jul-2023

मनीष तिवारी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि सदन के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया के सामने खुद कहा कि मणिपुर की घटना से सबका सिर शर्म से झुक गया है। तो उन्हें इसी बात को लोकसभा और राज्यसभा के समक्ष बोलने में क्या संकोच है?

07:46 PM, 25-Jul-2023

पीएम मोदी को अपनी सत्ता की चिंता: रंजीत रंजन
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच और उनकी नीयत क्या है उन्होंने अपने बयान से बता दिया है। उनको I.N.D.I.A, उसके गठबंधन, विपक्ष और उनके लोगों से डर है। उनको मणिपुर की नहीं बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है। उनको मणिपुर पर बोलना चाहिए लेकिन बोल I.N.D.I.A पर रहे हैं।

07:46 PM, 25-Jul-2023

सरकार विपक्ष की सभी शर्तों को मानने के लिए तैयार: दिलीप घोष
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सरकार विपक्ष की सभी शर्तों को मानने के लिए तैयार है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री क्यों नहीं बोल रहे, प्रधानमंत्री ने तो मीडिया के सामने बोल दिया। एक साल से हम देख रहे हैं कि जब भी सदन शुरू होता है विपक्ष कोई न कोई मुद्दा उठाकर उसे बंद कराने की कोशिश करता है। 

07:12 PM, 25-Jul-2023

शोर-शराबे के बीच ‘बहु राज्य सहकारी समितियां संशोधन विधेयक, 2022’ पास
लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर नारेबाजी कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ‘बहु राज्य सहकारी समितियां संशोधन विधेयक, 2022’ पर संक्षिप्त चर्चा हुई। बिल को लोकसभा की मंजूरी भी मिल गई। इस विधेयक को 20 दिसंबर 2022 को संसद की एक संयुक्त समिति के पास भेजा गया था और समिति ने विधेयक के अधिकांश प्रावधानों पर सहमति जताते हुए 15 मार्च 2023 को अपनी रिपोर्ट पेश की। बहु राज्यीय सहकारिता समिति कानून 1984 में लागू किया गया था। वर्ष 1987 में इस कानून के तहत ट्राइफेड (ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) को एक राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्था के रूप में स्थापित किया गया था।

06:33 PM, 25-Jul-2023

सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि आज मैंने दोनों सदनों के विपक्षी नेताओं लोकसभा के अधीर चौधरी और राज्यसभा के मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर मणिपुर मुद्दे की चर्चा में उनके सहयोग की अपील की। सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी दलों से सहयोग चाहती है। मुझे उम्मीद है कि सभी दल इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने में सहयोग करेंगे।

06:20 PM, 25-Jul-2023

अमित शाह ने मणिपुर पर चर्चा की बात दोहराई
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है और उनसे इस संवेदनशील मामले पर चर्चा के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया है।

 

06:00 PM, 25-Jul-2023

बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक 2022 पेश
मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लोकसभा में बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया। उन्होंने कहा कि हम इस साल विजयादशमी या दिवाली से पहले एक नई सहकारी नीति लाएंगे।

04:31 PM, 25-Jul-2023

राज्यसभा 26 जुलाई तक के लिए स्थगित
राज्यसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया। सदन 26 जुलाई तक के लिए स्थगित किया गया।

04:17 PM, 25-Jul-2023

खरगे ने पीयूष गोयल और धनखड़ को घेरा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि निलंबन इसलिए किया गया, क्योंकि हम मणिपुर पर चर्चा करना चाहते थे, जिस पर प्रधानमंत्री खुद आकर बयान दें। केंद्र सरकार कुछ नहीं बोल रही और चुप्पी साधे हुई है। प्रधानमंत्री सदन में आकर इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लें और बयान दें। संजय सिंह के निलंबन पर धनखड़ साहब ने खुद से फैसला नहीं लिया, जब सदन के नेता पीयूष गोयल जी का इशारा आया, उसके बाद धनखड़ साहब ने निर्णय लिया।

03:16 PM, 25-Jul-2023

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद में  जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए मंगलवार को सभी पार्टियों के नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में सरकार ने कहा कि वह मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। 

03:11 PM, 25-Jul-2023

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने ऐसे प्रधानमंत्री नहीं देखे हैं जो संसद में जवाब देने से डरते हो। अगर उन्हें इंडिया शब्द से दिक्कत है तो उन्हें भाजपा के नाम में से भी इंडिया शब्द हटा देना चाहिए। स्टार्ट अप इंडिया से भी हटा देना चाहिए। हमें इंडिया नाम पर गर्व है। 

02:10 PM, 25-Jul-2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि 'मिस्टर मोदी, जब भी आपको जरूरत हो तो हमें कॉल कर लीजिएगा। हम INDIA हैं। हम मणिपुर को उबारने में भी मदद करेंगे और हर महिला और बच्चों के आंसू पोछेंगे। हम सभी लोगों की जिंदगी में प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार को पुनर्स्थापित करेंगे।'

02:04 PM, 25-Jul-2023

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री देश और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रहे हैं...उनके पास अमेरिका की संसद में जाकर बोलने का तो समय है लेकिन मणिपुर मुद्दे पर देश की संसद में बोलने का समय नहीं है। वह भारतीय संविधान और संसद को इतनी नफरत क्यों करते हैं?
 




 

01:17 PM, 25-Jul-2023

12:54 PM, 25-Jul-2023

विपक्ष के हमले के बीच सरकार ने मांग की है कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न की भी जांच होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं पर भी चर्चा होनी चाहिए। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। 

12:46 PM, 25-Jul-2023

राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। हालांकि कार्यवाही शुरू होते ही सदन में फिर से हंगामा शुरू हो गया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और हम पीएम से मणिपुर पर बयान देने की बात कर रहे हैं लेकिन वह ईस्ट इंडिया कंपनी की बात कर रहे हैं! 

12:23 PM, 25-Jul-2023

मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई से हुई है लेकिन मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर विपक्ष सदन में प्रधानमंत्री के बयान देने पर अड़ा है। इसके चलते सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। 

11:34 AM, 25-Jul-2023

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि सरकार 177 नोटिस और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार की घटनाओं पर चर्चा के लिए तैयार है। पूरे देश में जहां भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हुए हैं, सरकार उन पर चर्चा के लिए तैयार है। हमें इन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। 

11:30 AM, 25-Jul-2023

आप नेता राघव चड्ढा ने राज्यसभा में कहा कि कल आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पास किया गया लेकिन हमारी मांग है कि इस पर मतदान कराया जाए। हालांकि सभापति ने आप सांसद की मांग मानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद हंगामा जारी रहा तो सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। 

11:28 AM, 25-Jul-2023

कांग्रेस नेता मनीष  तिवारी ने कहा है कि हमारी दो मांगें हैं, पहली प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में बयान दें और दूसरी विपक्ष द्वारा दिए गए काम रोको प्रस्ताव नोटिस पर चर्चा हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि मणिपुर की त्रासदी सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय त्रासदी है। 

11:10 AM, 25-Jul-2023

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। 

10:33 AM, 25-Jul-2023

राज्यसभा में विपक्ष के नेता के चैंबर में हुई  विपक्षी नेताओं की बैठक
संसद में मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष रणनीति बनाने में जुटा है। इसी के तहत मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में बैठक की।  

10:27 AM, 25-Jul-2023

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए 11 राज्यसभा सांसदों ने दिया स्थगन प्रस्ताव
मणिपुर मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा के लिए 11 सांसदों ने स्थगन प्रस्ताव दिया है। जिन सांसदों ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया है, उनमें राघव चड्ढा, के केशव राव, केआर सुरेश रेड्डी, जोगिनीपल्ली संतोष कुमार, बाडगुला लिंगैया यादव, रंजीत रंजन, मनोज झा, सैयद नसीर हुसैन, तिरुची शिवा, इमरान प्रतापगढ़ी और राजीव शुक्ला का नाम शामिल है। 

10:13 AM, 25-Jul-2023

संसद भवन में भाजपा के संसदीय दल की बैठक चल रही है, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं। संसद सत्र के लिए विपक्ष का जवाब देने की रणनीति इस बैठक में बन सकती है। 
 

09:57 AM, 25-Jul-2023

Parliament LIVE: विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में धरना जारी; कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, व्हिप जारी किया

आप सांसद संजय सिंह ने मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं। हमारी बस ये मांग है कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर संसद में बयान दें। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें