फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament LIVE: लोकसभा से पारित हुआ रेल बजट, विपक्ष ने हादसों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Thu, 01 Aug 2024 11:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Monsoon Session LIVE news in Hindi: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में मांग की कि 'देश में चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र सीमा 25 साल से घटाकर 21 साल किया जाए। चड्ढा ने कहा कि भारत दुनिया के युवा देशों में से एक है और हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है।
विज्ञापन
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:50 PM, 01-Aug-2024

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से बाबरी मस्जिद का संदर्भ हटाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

04:53 PM, 01-Aug-2024

कांग्रेस सांसद वाम्सी कृष्णा गद्दाम का तेजस्वी सूर्या पर निशाना

कांग्रेस सांसद वाम्सी कृष्णा गद्दाम ने लोकसभा में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘बीते दिन तेजस्वी सूर्या ने नेता प्रतिपक्ष पर कुछ आरोप लगाए थे, जो कि आधारहीन हैं। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि भूस्खलन जैसी घटनाएं वैश्विक चिंता का विषय है। तेजस्वी सूर्या ने सदन में जिस मुद्दे को उठाया, वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। तेजस्वी सूर्या कांग्रेस पार्टी को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।’

03:18 PM, 01-Aug-2024

रेल हादसों पर विपक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'भाजपा के मंत्री अपनी विफलताओं के लिए नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेते... पिछले 2 महीनों में 4 मालगाड़ियां पटरी से उतर गईं, 14 लोग मारे गए और कई घायल हुए लेकिन इसके बावजूद रेल मंत्री ने कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली और विपक्ष को धमकाने की कोशिश की... पिछले साल बालासोर में करीब 300 लोग मारे गए, पिछले 1-2 सालों में रेल दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है लेकिन रेल मंत्री रील बनाने में व्यस्त हैं, वह रेल मंत्री नहीं बल्कि 'रील मंत्री' हैं, 'डिरेलमेंट मंत्री' हैं, जो दुर्घटनाएं हो रही हैं उसके आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन भाजपा की परंपरा है कि कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेता... उनका(अश्विनी वैष्णव) पूरा बयान संतोषजनक नहीं था और वह लोगों के प्रति जवाबदेही से भाग गए, यही कारण है कि INDIA गठबंधन की पार्टियों ने वॉकआउट किया।'

विज्ञापन
02:00 PM, 01-Aug-2024

लोकसभा में पारित हुआ रेल बजट

लोकसभा में रेल बजट आज पारित हो गया। हालांकि इस दौरान रेल बजट को लेकर काफी हंगामा हुआ और रेल हादसों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार रेल हादसों को पूरी तरह से रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। रेल मंत्री ने आरोप लगाया कि यूपीए की सरकार के दौरान ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम इंस्टॉल करने पर फोकस नहीं किया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की तुलना में एनडीए सरकार में रेल हादसों में काफी कमी आई है।

01:44 PM, 01-Aug-2024

चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की मांग

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में मांग की कि 'देश में चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र सीमा 25 साल से घटाकर 21 साल किया जाए। चड्ढा ने कहा कि भारत दुनिया के युवा देशों में से एक है और हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है। पहली लोकसभा में सांसदों की औसत उम्र 40 साल से कम थी और अब 17वीं लोकसभा में 40 साल से कम उम्र के सांसदों का प्रतिशत महज 12 प्रतिशत रह गया है। हम बुजुर्ग नेताओं वाला युवा देश हैं। ऐसे में सरकार को चुनाव लड़ने की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल कर देनी चाहिए।'
 

विज्ञापन
01:38 PM, 01-Aug-2024

रेलवे में बजट आवंटन बढ़ा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहूंगा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को देश की सेवा करने का मौका दिया... मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी धन्यवाद देता हूं कि रेलवे की सबसे बड़ी जो समस्या थी कि निवेश की कमी है वो उन्होंने पीएम मोदी के निर्देश पर बजट में एक रिकॉर्ड आवंटन करके लगातार कई वर्षों तक बजट आवंटन बढ़ा कर जो सबसे बड़ी समस्या थी उसे दूर किया। मैं रेलवे के उन 12 लाख कर्मचारियों, उस रेल परिवार को भी धन्यवाद देता हूं जो हर दिन 20 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाते हैं और देश की सेवा करते हैं।'
 

01:06 PM, 01-Aug-2024

रेलवे में नियुक्तियों पर रेल मंत्री ने विपक्ष को घेरा

रेलवे में नौकरियों के सवाल पर रेल मंत्री ने लोकसभा में बताया कि यूपीए की सरकार में चार लाख के करीब नियुक्तियां हुईं और एनडीए की सरकार में अब तक पांच लाख से ज्यादा नई नियुक्तियां नहीं हुईं। 

01:02 PM, 01-Aug-2024

जातीय सर्वे का मुद्दा उठा

सदन में जातीय सर्वेक्षण के मुद्दे पर भी हंगामे के आसार हैं। दरअसल आज राजद सांसदों ने जातीय सर्वे की मांग को लेकर संसद परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राजद सांसद संजय यादव ने कहा कि 'जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तो हमने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जातीय सर्वेक्षण कराया और आरक्षण को बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया। दिसंबर 2023 को केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ और अब केंद्र सरकार ने कहा है कि यह राज्य सरकार के अधीन मामला है और इस पर राज्य सरकार ही कोई फैसला ले सकती है।'
 

12:34 PM, 01-Aug-2024

लोकसभा में उठा रेल हादसा का मुद्दा

संसद के निचले सदन लोकसभा में आज रेल हादसों का मुद्दा उठा। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल हादसों को रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही वंदे भारत रेलों का विरोध करता है, लेकिन विपक्ष के ही कई सांसद अपने-अपने इलाकों के लिए वंदे भारत ट्रेनों की मांग कर चुके हैं। 

11:49 AM, 01-Aug-2024

Parliament LIVE: लोकसभा से पारित हुआ रेल बजट, विपक्ष ने हादसों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की परिषद में दो सदस्यों के चुनाव के लिए प्रस्ताव संसद में पेश कर सकते हैं। साथ ही दिल्ली डेवलेपमेंट अथॉरिटी की सलाहकार समिति में नियुक्तियों के लिए भी एक प्रस्ताव आज लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें