09:52 AM, 06-Aug-2021
Monsoon Session: पेगासस मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 9 अगस्त तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र का आज 13वां दिन है, पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानून, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर संसदन में हंगामा जारी है। अभी तक सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमति नहीं बन पाई है। विपक्ष चर्चा की शुरुआत पेगासस जासूसी के मुद्दे पर करना चाहता है, जबकि सरकार इससे मसले पर बातचीत करने को तैयार नहीं है। विपक्ष हर दिन दोनों सदनों में जमकर शोरगुल कर रहा है। सदन की कार्यवाही हर दिन हंगामे की भेंट चढ़ रही है। आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। हालांकि, हंगामे के बीच कुछ विधेयक पास भी रहे हैं। गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन संबंधी विधेयक पास हुआ। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं संलग्न क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिये आयोग विधेयक, 2021' को मंजूरी दी गई।