फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र: पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

Fri, 30 Jul 2021 12:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

मानसून सत्र का आज 10वां दिन था। पेगासस जासूसी कांड, महंगाई, कोरोना और कृषि कानूनों को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में दूसरे सप्ताह के आखिरी दिन भी जोरदार हंगामा हुआ 
विज्ञापन
सदन में कार्यवाही - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:48 PM, 30-Jul-2021

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

राज्यसभा में दो बजे के बाद जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई कि विपक्षी दलों के सांसदों ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। भारी हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। 

12:23 PM, 30-Jul-2021

सोमवार तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

12:03 PM, 30-Jul-2021

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

पेगासस जासूसी, कृषि कानून जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
 

विज्ञापन
11:17 AM, 30-Jul-2021

हंगामे के चलते दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित

हंगामे के चलते दोनों सदन की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। इससे पहले लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे टीएमसी सांसद पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड से आता हूं और 13 साल मुझे सदन में हो गए हैं, लेकिन टीएमसी सांसद ने मुझे "बिहारी गुंडा" कहा।  बिहार, झारखंड, यूपी के लोग गुंडे नहीं, हमारे लिए गर्व की बात है। यह विभाजनकारी राजनीति है।

11:17 AM, 30-Jul-2021

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा जारी है। भारी हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन
11:13 AM, 30-Jul-2021

मुक्केबाज लवलीना को खेल मंत्री ने दी बधाई

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओलंपिक में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। यही कहूंगा कि 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाओं से आप गोल्ड मेडल जीतकर आएं। देश को आप से बहुत उम्मीदे हैं। 

 

11:04 AM, 30-Jul-2021

सरकार चर्चा को तैयार- प्रह्लाद जोशी

लोकसभा में हंगामे के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार हर मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। वहीं कांग्रेस पेगासस जासूसी कांड पर जांच कराने की मांग कर रही है। 

10:56 AM, 30-Jul-2021

दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोरोना, महंगाई और पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्षी सांसद चर्चा की मांग कर रहे हैं। 

10:55 AM, 30-Jul-2021

कांग्रेस सांसद ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

पेगासस जासूसी कांड के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

 

10:49 AM, 30-Jul-2021

विपक्षी दलों के सांसदों की बैठक

संसद शुरू होने से पहले विपक्षी दलों के सांसदों की बैठक चल रही है। इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन के सांसद शामिल हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में बैठक हो रही है। खड़गे ने कहा कि सदन में सभी विपक्षी दल पेगासस मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। उसके बाद कई सारे अन्य मुद्दे हमारे सामने हैं। पेगासस कांड राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए हम इस पर संसद में बहस चाह रहे हैं। 

 
 

10:34 AM, 30-Jul-2021

मानसून सत्र: पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में अब तक की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ी है। वहीं लोकसभा में कोरोना के मुद्दे पर आज चर्चा होने की संभावना है। विपक्ष ऑक्सीजन-वैक्सीनेशन कमी को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, पेगासस जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।  

ऐसे में आज भी हंगामे के आसार हैं।  विपक्ष दलों के नेताओं का आरोप है कि उनकी आवाज दबाई जा रही है, वहीं सरकार का दावा है कि वह किसी भी मुद्दों पर चर्चा को तैयार है।  वहीं, भारी हंगामे के बीच कल लोकसभा में दो बिल पास हो गए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें